⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में कृषि PYQ in Hindi - पेज 10

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में कृषि से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 399 प्रश्नों में से यह पेज 10 है।

91

राजस्थान का कौन सा शहर ‘मेंहदी नगरी’ कहलाता है -

📋 पूछा गया: Agriculture Supervisor Exam 2023
Aजैसलमेर
Bजयपुर
Cसोजत
Dआमेर

सही उत्तर: सोजत

व्याख्या (Explanation)

मेहंदी नगरी सोजत, राजस्थान के पाली ज़िले में सूकड़ी नदी के किनारे स्थित एक शहर है।

📋

स्रोत: Agriculture Supervisor Exam 2023

92

सीकर, झुन्झुनूं एवं नागौर जिले राजस्थान की कौन ‘सी कृषि-जलवायु पेटी के अन्तर्गत आते हैं -

📋 पूछा गया: RPSC ACF FRO 2021
Aशुष्क पश्चिमी मैदानी क्षेत्र
Bअन्तःस्थलीय अपवाह के अन्तर्वर्ती मैदानी क्षेत्र
Cअर्द्धशुष्क पूर्वी मैदानी क्षेत्र
Dबाढ़-संभाव्य पूर्वी मैदानी क्षेत्र

सही उत्तर: अन्तःस्थलीय अपवाह के अन्तर्वर्ती मैदानी क्षेत्र

व्याख्या (Explanation)

सीकर, झुंझुनू एवं नागौर जिले अर्थात शेखावाटी क्षेत्र II-A (अंतः प्रवाही मैदान) जोन के अंतर्गत आते हैं।

📋

स्रोत: RPSC ACF FRO 2021

93

राजस्थान का कौनसा जिला ‘आर्द्र दक्षिण-पूर्वी मैदान’ के कृषि जलवायु प्रदेश में सम्मिलित नहीं है -

Aबूंदी
Bबारां
Cकोटा
Dउदयपुर

सही उत्तर: उदयपुर

व्याख्या (Explanation)

कोटा, बूँदी, बारां, और झालावाड़ ‘आर्द्र दक्षिण-पूर्वी मैदान’ कृषि-जलवायु क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं।

94

इनमें से कौन सा समूह मिलेट्स (श्रीअन्न) फसलों का है -

📋 पूछा गया: RAS (Pre) Exam - 2023
Aबाजरा, मक्का, कोदो, ज्वार
Bरांगी, बाजरा, कोदो, मूँग
Cकोदो, बाजरा, मक्का, कांगनी
Dज्वार, कोदो, कांगनी, रागी

सही उत्तर: ज्वार, कोदो, कांगनी, रागी

व्याख्या (Explanation)

श्री अन्‍न मोटे अनाज को कहा जा रहा है। मोटे अनाज के तौर पर ज्वार, बाजरा, रागी (मडुआ), जौ, कोदो, सामा, बाजरा, सांवा, लघु धान्य या कुटकी, कांगनी और चीना जैसे अनाज शामिल है।

📋

स्रोत: RAS (Pre) Exam - 2023

95

माही कंचन तथा आर सी बी 911 संकर किस्में हैं -

📋 पूछा गया: RAS (Pre) Exam - 2023
Aक्रमशः मक्का तथा जौ की
Bक्रमशः मक्का तथा चावल की
Cक्रमशः मक्का तथा बाजरे की
Dक्रमशः बाजरा तथा मक्का की

सही उत्तर: क्रमशः मक्का तथा बाजरे की

व्याख्या (Explanation)

बाजरे की उन्नत किस्में – राज 171, आरएचबी 30, आरसीबी 911, बाजरा 2आरसीबी आदि। मक्का की उन्नत किस्मे – माही कंचन एवं माही धवल

📋

स्रोत: RAS (Pre) Exam - 2023

96

नाइट्रोजनयुक्त उर्वरक है-

Aडीएपी
Bसोडियम फॉस्फेट
Cयूरिया
Dसुपर फॉस्फेट

सही उत्तर: यूरिया

व्याख्या (Explanation)

नाइट्रोजनयुक्त उर्वरक पौधों को नाइट्रोजन प्रदान करते हैं, जिससे हरी पत्तियों का विकास होता है। नाइट्रोजनयुक्त उर्वरकों में यूरिया, अमोनियम सल्फेट और कैल्शियम अमोनियम नाइट्रेट शामिल हैं। यूरिया में सभी ठोस उर्वरकों में सबसे अधिक नाइट्रोजन होता है, लगभग 46%।

97

राजस्थान में अलसी उत्पादक प्रमुख जिले हैं।

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)
Aअजमेर, पाली, नागौर और सीकर
Bचित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बाँसवाड़ा
Cभीलवाड़ा, टोंक, सवाई माधोपुर और करौली
Dबारां, कोटा, बूँदी और झालावाड़

सही उत्तर: बारां, कोटा, बूँदी और झालावाड़

व्याख्या (Explanation)

अलसी का अधिकतम उत्पादन राजस्थान तक ही सीमित है। इसका उत्पादन हाड़ौती क्षेत्र बारां, कोटा, बूंदी, झालावाड़ में प्रधानता से होता है।

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)

98

राजस्थान में गेहूँ की खेती के लिए लगभग कितने प्रतिशत भूमि का उपयोग किया जाता है -

📋 पूछा गया: RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-2
A30%
Bइनमें से कोई नहीं
C6%
D18%

सही उत्तर: इनमें से कोई नहीं

व्याख्या (Explanation)

गेहूं रबी फसलों में प्रमुख फसल है। यह राज्य के लगभग सभी जिलों में होता है। कुल कृषिगत क्षेत्र के 9.5 प्रतिशत भाग पर इसे उगाया जाता है। भारत में राजस्थान का गेंहू उत्पादन में पांचवा स्थान हैं।

📋

स्रोत: RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-2

99

निम्नलिखित में से कौन सा जिला राज्य के कुल उत्पादन का 30% कपास का उत्पादन करता है -

📋 पूछा गया: RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1
Aहनुमानगढ़
Bबूँदी
Cटोंक
Dपाली

सही उत्तर: हनुमानगढ़

📋

स्रोत: RPSC EO/ RO Exam 2022 Shift-1

100

राजस्थान के कौन से जिलों के युग्म में ‘वालरा’ कृषि की जाती है -

📋 पूछा गया: Senior Physical Education Teacher Exam - 2022 (Paper-I GK And Others)
Aडूंगरपुर एवं बाँसवाड़ा
Bगंगानगर एवं हनुमानगढ़
Cकोटा एवं बारां
Dचुरू एवं सीकर

सही उत्तर: डूंगरपुर एवं बाँसवाड़ा

📋

स्रोत: Senior Physical Education Teacher Exam - 2022 (Paper-I GK And Others)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams