राजस्थान में सोयाबीन उत्पादक प्रमुख क्षेत्र है -
सही उत्तर: हाड़ौती पठार
स्रोत: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-1
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में कृषि से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 399 प्रश्नों में से यह पेज 14 है।
राजस्थान में सोयाबीन उत्पादक प्रमुख क्षेत्र है -
सही उत्तर: हाड़ौती पठार
स्रोत: CET 2022 (Graduate) 08 January 2023 Shift-1
‘दोहद येलो’ किस फसल की उन्नत किस्म है -
सही उत्तर: चना
स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2
राजस्थान में प्रमुख सरसों उत्पादक जिलों का सही युग्म है -
सही उत्तर: अलवर – जयपुर
स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2
राजस्थान का सबसे बड़ा कृषि - जलवायु प्रदेश कौनसा है -
सही उत्तर: अति शुष्क आंशिक सिंचित क्षेत्र
स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1
राजस्थान के किस भाग में मक्का का सर्वाधिक उत्पादन होता है -
सही उत्तर: दक्षिणी तथा दक्षिणी पूर्वी
स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-1
निम्नांकित में से ज्वार उत्पादक जिले हैं -
सही उत्तर: अजमेर - नागौर
व्याख्या (Explanation)
अजमेर और नागौर राजस्थान के उन जिलों में से हैं, जहाँ ज्वार का उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जाता है, खासकर पशु चारे और खाद्यान्न के लिए। राज्य में ज्वार की प्रमुख किस्म PV-96 है।
स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (Group D)
मोठ-ग्वार-बाजरा किस प्रकार की फसलें हैं -
सही उत्तर: खरीफ
स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (G-C)
राजस्थान के ईसबगोल उत्पादक जिले हैं -
सही उत्तर: जालोर, सिरोही और बाड़मेर
व्याख्या (Explanation)
जालोर, सिरोही और बाड़मेर राजस्थान के प्रमुख ईसबगोल उत्पादक जिलों में शामिल हैं।
स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (G-A)
राजस्थान को कितने कृषि-जलवायु प्रदेशों में बांटा गया है -
सही उत्तर: 10
स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 4
कथन - (a) इस क्षेत्र में 500 से 700 मि.मी. तक वर्षा होती है। (b) मिट्टी चूना युक्त दोमट तथा कच्छारी है। (c) बाजरा, अरहर, ज्वार, गेहूँ तथा सरसों मुख्य फसलें हैं। (d) इस क्षेत्र में बीहड़ भूमि भी पाई जाती है। उपरोक्त कथनों के आधार पर कृषि जलवायु प्रदेश में शामिल जिला समूह का चयन कीजिए -
सही उत्तर: अलवर - भरतपुर - करौली - सवाई माधोपुर
व्याख्या (Explanation)
यह क्षेत्र राजस्थान के “उत्तर-पूर्वी मैदानी क्षेत्र” (North-Eastern Plains Region) के अंतर्गत आता है। इस क्षेत्र में अलवर, भरतपुर, करौली और सवाई माधोपुर जिले शामिल हैं।
स्रोत: School Lecturer 2022 Geography (Group - B)