⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में कृषि PYQ in Hindi - पेज 24

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में कृषि से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 399 प्रश्नों में से यह पेज 24 है।

231

श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़, राजस्थान के किस कृषि जलवायु क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं -

Aआंतरिक जलनिकास शुष्क क्षेत्र
Bअत्याधिक शुष्क आंशिक सिंचित क्षेत्र
Cसिंचित उत्तर-पश्चिमी मैदान
Dलूनी बेसिन का संक्रमणकालीन मैदान

सही उत्तर: सिंचित उत्तर-पश्चिमी मैदान

232

राजस्थान भारत का ‘सरसों का राज्य’ क्यों कहलाता है?

Aक्योंकि सरसों के उत्पादन में राष्ट्रीय स्तर पर इसका प्रथम स्थान है
Bक्योंकि सरसों की खपत में राष्ट्रीय स्तर पर इसका प्रथम स्थान है
Cक्योंकि सरसों का फूल राजस्थान का राजकीय पुष्प है
Dक्योंकि राजस्थान में खाना पकाने हेतु केवल सरसों के तेल का ही उपयोग किया जाता है

सही उत्तर: क्योंकि सरसों के उत्पादन में राष्ट्रीय स्तर पर इसका प्रथम स्थान है

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान को भारत का ‘सरसों का राज्य’ कहा जाता है क्योंकि सरसों के उत्पादन में इसका राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान है।

233

कपास सबसे अच्छी काली लावा मृदा पर उगाई जाती है जिसे ___________ कहा जाता है।

Aरेगुर
Bलैटेरिटिक मृदा
Cरेजोलिथ
Dरंगमती

सही उत्तर: रेगुर

234

किस फसल की हरी पत्तियों से ‘साइलेज’ नामक हरा चारा बनता है -

Aज्वार
Bबाजरा
Cमक्का
Dचावल

सही उत्तर: मक्का

235

निम्नलिखित में से कौन सी जोड़ी सही ढंग से मेल खाती है - कृषि-जलवायु क्षेत्र - जिला

AIV A - करौली
BI A - गंगानगर
CII A - चुरू
DV - दौसा

सही उत्तर: II A - चुरू

व्याख्या (Explanation)

अन्तः स्थलीय जलोत्सरण के अन्तवर्ती मैदानी क्षेत्र (II-A) के अंतर्गत सीकर, चुरू, झुन्झुनू, नागौर, डीडवाना एवं कुचामन जिले आते हैं अर्द्ध आर्द्र दक्षिणी मैदानी क्षेत्र (IV-A) - उदयपुर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, सिरोही शुष्क पश्चिमी मैदानी क्षेत्र (I-A) - जोधपुर, फलौदी, बाड़मेर एवं बालोतरा आर्द्र दक्षिणी पूर्वी मैदानी क्षेत्र (V) - कोटा, बारां, बूंदी एवं झालावाड़

236

मूंगफली राजस्थान के किस कृषि-जलवायु क्षेत्र में पाई जाती है -

A​उप-नम दक्षिणी मैदान
B​अर्ध शुष्क पूर्वी मैदानों में
Cअत्यधिक शुष्क आंशिक सिंचित क्षेत्र
Dबाढ़-ग्रस्त पूर्वी मैदान

सही उत्तर: ​उप-नम दक्षिणी मैदान

237

राजस्थान निम्नलिखित में से किस फसल का सबसे बड़ा उत्पादक है -

Aअदरक
Bप्याज
Cसरसों
Dमक्का

सही उत्तर: सरसों

238

राजस्थान इस फसल का सबसे बड़ा उत्पादक है और इस क्षेत्र की प्रमुख खरीफ फसल भी है। निम्नलिखित में से वह फसल कौन-सी है -

Aचावल
Bमक्का
Cबाजरा
Dमूंगफली

सही उत्तर: बाजरा

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में बाजरा, खरीफ मौसम की मुख्य अनाज फ़सल है। राजस्थान में बाजरे का उत्पादन देश में सबसे ज़्यादा होता है।

239

राजस्थान में परिचालन जोत के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है -

Aकृषि जनगणना 2015-16 के अनुसार, राज्य में कुल परिचालन भूमि जोतों की संख्या 65.86 लाख हेक्टेयर थी।
Bसीमांत और छोटी जोत क्रमशः 40.12% और 21.9% है।
Cकृषि जनगणना 2015-16 के अनुसार, राज्य में महिला परिचालन जोत की कुल संख्या 7.75 लाख हेक्टेयर थी।
Dवर्ष 2010-11 में 13.30 लाख हेक्टेयर की तुलना में वर्ष 2015-16 में महिला जोत का कुल क्षेत्रफल बढ़कर 16.55 लाख हेक्टेयर हो गया है।

सही उत्तर: कृषि जनगणना 2015-16 के अनुसार, राज्य में कुल परिचालन भूमि जोतों की संख्या 65.86 लाख हेक्टेयर थी।

240

निम्नलिखित में से कौन सी फसल भीलवाड़ा में सबसे अधिक उगाई जाती है -

Aमक्का
Bबाजरा
Cचावल
Dज्वार

सही उत्तर: मक्का

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams