⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में कृषि PYQ in Hindi - पेज 3

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में कृषि से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 399 प्रश्नों में से यह पेज 3 है।

21

चंबल-65, सोनेरा, शरबती और कोहिनूर किस फसल की किस्में हैं -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable (Telecommunication) Exam 2025
Aमक्का
Bजौ
Cगेहूँ
Dचावल

सही उत्तर: गेहूँ

व्याख्या (Explanation)

चंबल-65, सोनेरा, शरबती, और कोहिनूर गेहूँ की किस्में हैं।

📋

स्रोत: Raj Police Constable (Telecommunication) Exam 2025

22

राजस्थान के एग्रो क्लाइमेटिक ज़ोन में-“शुष्कपश्चिमी -मैदान”(अरिडवेस्टर्न प्लेन-) के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौनसा क्षेत्र शामिल है -

📋 पूछा गया: Librarian Grade III 2024 (Paper 1)
Aहनुमानगढ़
Bबाड़मेर
Cउदयपुर
Dसीकर

सही उत्तर: बाड़मेर

व्याख्या (Explanation)

बाड़मेर शुष्क पश्चिमी मैदान क्षेत्र में आता है, जो राजस्थान के रेगिस्तानी भाग को दर्शाता है। जोधपुर, फलौदी, बाड़मेर एवं बालोतरा शुष्क पश्चिमी मैदानी क्षेत्र (I-A) में शामिल हैं।

📋

स्रोत: Librarian Grade III 2024 (Paper 1)

23

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये : A. राजस्थान को 9 कृषि-जलवायु क्षेत्रों में बाँटा गया है। B. राजस्थान में मक्का, मूँगफली तथा कपास खरीफ़ की फसलें हैं। C. राजस्थान सोयाबीन उत्पादन में देश में प्रथम है। सही उत्तर का चयन नीचे दिये कूट से कीजिये : कूट:

📋 पूछा गया: Deputy Jailor (Jail Deptt.) Comp. Exam-2024
AA और C
BB और C
Cकेवल B
DA, B और C

सही उत्तर: केवल B

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान को 10 कृषि-जलवायु क्षेत्रों में बांटा गया है। मक्का, मूँगफली, और कपास खरीफ की फसलें हैं। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद राजस्थान तीसरा सबसे बड़ा सोयाबीन उत्पादक राज्य है।

📋

स्रोत: Deputy Jailor (Jail Deptt.) Comp. Exam-2024

24

जयपुर, दौसा और अजमेर राजस्थान के किस कृषि जलवायु क्षेत्र में आते हैं - नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।

📋 पूछा गया: Prahari 2024 Shift 1
Aनमी वाले दक्षिणी मैदान
Bउप-नमी वाले दक्षिणी मैदान
Cअर्द्ध-शुष्क पूर्वी मैदान
Dबाढ़ प्रवण पूर्वी मैदान

सही उत्तर: अर्द्ध-शुष्क पूर्वी मैदान

व्याख्या (Explanation)

अजमेर, ब्यावर, जयपुर, दौसा, टोंक, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़ राजस्थान के अर्द्ध-शुष्क पूर्वी मैदान (Semi-Arid Eastern Plain) कृषि जलवायु क्षेत्र में आते हैं, जो क्षेत्र III-A के रूप में जाना जाता है।

📋

स्रोत: Prahari 2024 Shift 1

25

“राज-171” किस्म निम्नलिखित में से किस फसल से सम्बन्धित है -

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-E)
Aचावल
Bगेहूँ
Cबाजरा
Dमक्का

सही उत्तर: बाजरा

व्याख्या (Explanation)

RAJ - 171 बाजरा की एक किस्म है। RAJ - 171 किस्म को सूखे चारे और अनाज के लिए उगाया जाता है, जो 80 से 85 दिनों की अवधि में सामान्य और खराब वर्षा वाले क्षेत्रों में होती है।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-E)

26

निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है - फसल - किस्म

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-D)
Aगेहूँ - राजस्थान 3077
Bमक्का - माही धवल
Cबाजरा - मंगला
Dचावल - माही सुगन्धा

सही उत्तर: बाजरा - मंगला

व्याख्या (Explanation)

मंगला, गंगा, सुनहरी और लालबहादुर गेहूँ की किस्म है।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-D)

27

राजस्थान के कृषि विकास में मुख्य कठिनाई है: निम्नलिखित विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनें:

📋 पूछा गया: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift II)
Aउर्वरकों की सीमित उपलब्धता
Bअनियमित वर्षा
Cकृषि के लिए सीमित ट्रैक्टरों की संख्या
Dकिसानों की बहुत कम संख्या

सही उत्तर: अनियमित वर्षा

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान एक मरुस्थलीय क्षेत्र है, जहां अनियमित और कम वर्षा कृषि विकास की सबसे बड़ी चुनौती है। यह सिंचाई और फसल उत्पादन को प्रभावित करता है।

📋

स्रोत: Animal Attendant 2023 Exam (December 2 Shift II)

28

माही और बनास बेसिन में निम्नलिखित में से कौन सी फसल सर्वाधिक मात्रा में पैदा की जाती है -

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)
Aसोयाबीन
Bज्वार
Cमक्का
Dग्वार

सही उत्तर: मक्का

व्याख्या (Explanation)

माही और बनास बेसिन में मक्का प्रमुख फसल है, क्योंकि यह क्षेत्र की जलवायु और मिट्टी के लिए उपयुक्त है।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-C)

29

राजस्थान के निम्नलिखित में से किस जिले में, ‘स्पाइस पार्क’ स्थापित है -

📋 पूछा गया: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-B)
Aटोंक
Bजयपुर
Cकोटा
Dभरतपुर

सही उत्तर: कोटा

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में दो स्पाइस पार्क हैं - पहला जोधपुर में और दूसरा कोटा जिले के रामगंजमंडी में। कोटा का स्पाइस पार्क धनिया और जीरा जैसे मसालों के प्रसंस्करण के लिए प्रसिद्ध है।

📋

स्रोत: SCHOOL LECTURER (SCHOOL EDU.) 2024 GA and GS (G-B)

30

निम्नलिखित में से कौन-से जिले गन्ने के मुख्य उत्पादक हैं - 1. बूंदी 2. उदयपुर 3. गंगानगर 4. चित्तौड़गढ़ निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें:

📋 पूछा गया: Junior Instructor (PLM) Exam 2024
Aकेवल 1, 2 और 3
Bसभी 1, 2, 3 और 4
Cकेवल 2 और 3
Dकेवल 1 और 3

सही उत्तर: सभी 1, 2, 3 और 4

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में गन्ने का मुख्य उत्पादन बूंदी, गंगानगर, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ जिलों में होता है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (PLM) Exam 2024

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams