⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में कृषि PYQ in Hindi - पेज 33

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में कृषि से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 399 प्रश्नों में से यह पेज 33 है।

321

निम्नलिखित में से राजस्थान का कौनसा जिला अफीम उत्पादक नहीं है -

📋 पूछा गया: Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1
Aअजमेर
Bचित्तोड़गढ़
Cप्रतापगढ़
Dकोटा

सही उत्तर: अजमेर

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान के झालावाड़, बांरा, भीलवाड़ा, प्रतापगढ, कोटा व चित्तौड़गढ़ जिलों के अधिसूचित क्षेत्रों में अफीम की खेती की जाती है। चित्तौड़गढ़ राजस्थान का अग्रणी अफीम उत्पादक जिला है।

📋

स्रोत: Asstt. Agriculture Officer(TSP) Exam 2015 Paper 1

322

राजस्थान के दो अग्रणी कपास उत्पादक जिले हैं -

📋 पूछा गया: COMPILER Exam 2016
Aअलवर और भरतपुर
Bकोटा और बारां
Cजयपुर और दौसा
Dगंगानगर और हनुमानगढ़

सही उत्तर: गंगानगर और हनुमानगढ़

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में प्रमुख कपास उत्पादक क्षेत्रों में हनुमानगढ़ और श्री गंगानगर शामिल हैं।

📋

स्रोत: COMPILER Exam 2016

323

राजस्थान के चार प्रमुख चावल उत्पादक जिले हैं -

📋 पूछा गया: COMPILER Exam 2016
Aहनुमानगढ़, बांसवाड़ा, बूंदी और डूंगरपुर
Bगंगानगर, हनुमानगढ़, अजमेर और बांसवाड़ा
Cकोटा, बूंदी, डूंगरपुर और टोंक
Dअजमेर, भीलवाड़ा, टोंक और बूंदी

सही उत्तर: हनुमानगढ़, बांसवाड़ा, बूंदी और डूंगरपुर

व्याख्या (Explanation)

हनुमानगढ़, बांसवाड़ा, बूंदी, और डूंगरपुर राजस्थान के महत्वपूर्ण चावल उत्पादक जिले हैं। ये जिले अपने-अपने क्षेत्र में जल स्रोतों पर निर्भर हैं, जो चावल उत्पादन में योगदान देते हैं।

📋

स्रोत: COMPILER Exam 2016

324

राजस्थान में कृषि जलवायु प्रदेश II B , लूनी बेसिन का संक्राति मैदान में कौन से जिलों का समूह सम्मिलित है -

Aजालोर, पाली और सिरोही
Bनागौर, सीकर और झुन्झुनू
Cपाली, जोधपुर और बाड़मेर
Dजालौर, बाड़मेर और जोधपुर

सही उत्तर: जालोर, पाली और सिरोही

325

निम्न में से किसे राजस्थान का पहला जैविक कृषि जिला घोषित किया गया है -

Aबांसवाड़ा
Bपाली
Cडूंगरपुर
Dउदयपुर

सही उत्तर: डूंगरपुर

326

राजस्थान में कृषि जलवायु प्रदेश III-B /बाढ़ प्रभावित पूर्वी मैदान में कौन सा जिला सम्मिलित नहीं किया जाता है -

Aभरतपुर
Bधौलपुर
Cटोंक
Dकरौली

सही उत्तर: टोंक

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में कृषि जलवायु प्रदेशों को विभिन्न भौगोलिक और जलवायु विशेषताओं के आधार पर वर्गीकृत किया गया है। III-B (बाढ़ प्रभावित पूर्वी मैदान) में वे जिले शामिल हैं जो पूर्वी राजस्थान में बाढ़-प्रवण क्षेत्रों में आते हैं, जैसे: अलवर, डीग, भरतपुर, धौलपुर, करौली, गंगापुर सिटी एवं सवाईमाधोपुर

327

दक्षिणी राजस्थान में ‘स्लैश तथा बर्न’ कृषि को जिस नाम से जाना जाता है, वह है -

Aब्रिंगा
Bवालरा
Cगमेती
Dदेप्पा

सही उत्तर: वालरा

व्याख्या (Explanation)

झूम कृषि/वालरा को स्लैश और बर्न कृषि के रूप में भी जाना जाता है। यह पहले पेड़ों और वनस्पतियों की भूमि को साफ करके और उसके बाद उन्हें जलाकर फसल उगाने की प्रक्रिया है।

328

राजस्थान के कौन से जिले ‘आर्द्र दक्षिणी-पूर्वी मैदान’ कृषि-जलवायु प्रदेश के अन्तर्गत आते हैं -

Aडूंगरपुर तथा बांसवाड़
Bडूंगरपुर तथा बांसवाड़ा तथा प्रतापगढ़
Cराजसमन्द, भीलवाड़ा तथा चित्तौड़गढ़
Dकोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ तथा सवाई-माधोपुर

सही उत्तर: कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ तथा सवाई-माधोपुर

व्याख्या (Explanation)

‘आर्द्र दक्षिणी-पूर्वी मैदान’ राजस्थान का एक कृषि-जलवायु क्षेत्र है, जो अधिक वर्षा और उपजाऊ भूमि के लिए जाना जाता है। कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ और सवाई-माधोपुर इस क्षेत्र में शामिल हैं।

329

क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा कृषि-जलवायु खण्ड कौनसा है -

Aआर्द्र दक्षिणी मैदानी खण्ड
Bशुष्क पश्चिमी मैदानी खण्ड
Cबाढ़ संभाव्य पूर्वी मैदानी खण्ड
Dसिंचित उत्तर-पश्चिमी मैदानी खण्ड

सही उत्तर: शुष्क पश्चिमी मैदानी खण्ड

330

राजस्थान में अफीम का उत्पादन निम्न में से किन जिलों में होता है -

Aसिरोही, जालौर, बाड़मेर
Bसिरोही, भीलवाड़ा, उदयपुर
Cझालावाड़, कोटा, चित्तौड़गढ़
Dअलवर, भरतपुर, कोटा

सही उत्तर: झालावाड़, कोटा, चित्तौड़गढ़

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams