⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में पशुपालन PYQ in Hindi - पेज 11

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में पशुपालन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 280 प्रश्नों में से यह पेज 11 है।

101

दुग्ध उत्पादन हेतु गाय की प्रसिद्ध किस्म है-

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 29 June 2022 Paper-1
Aगिर और राठी
Bराठी और नागौरी
Cमेवाती और मालवी
Dमालवी और थारपाकर

सही उत्तर: गिर और राठी

व्याख्या (Explanation)

गिर और राठी दुग्ध उत्पादन हेतु गाय की प्रसिद्ध किस्म है। राठी सर्वाधिक दुध देने वाली गाय की श्रेष्ठ नस्ल है। इस कारण इसे राजस्थान की कामधेनु कहा जाता है।

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 29 June 2022 Paper-1

102

‘मालपुरा’ ____ की एक नस्ल है-

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 28 June 2022 Paper-1
Aभैंस
Bगाय
Cभेड़
Dबकरी

सही उत्तर: भेड़

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 28 June 2022 Paper-1

103

राजस्थान के पशुधन की थरपारकर नस्ल ____ से जुड़ी है।

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-2)
Aघोड़ा
Bऊँट
Cबकरी
Dगाय

सही उत्तर: गाय

📋

स्रोत: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-2)

104

20वीं पशुगणना के अनुसार राजस्थान में न्यूनतम पशुघनत्व वाला जिला है -

Aबीकानेर
Bजोधपुर
Cदौसा
Dजैसलमेर

सही उत्तर: जैसलमेर

व्याख्या (Explanation)

जैसमेर(62) में न्यूनतम पशुघनत्व है। इसके बाद बीकानेर(90) व बारां(110) का स्थान है।

105

20वीं पशुगणना के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक पशुघनत्व वाला जिला है -

Aबांसवाड़ा
Bजोधपुर
Cडूंगरपुर
Dजयपुर

सही उत्तर: डूंगरपुर

व्याख्या (Explanation)

डूंगरपुर में सर्वाधिक पशुघनत्व (433) है। इसके बाद बांसवाड़(386) और दौसा(308) का स्थान है। जयपुर(208) चौथे स्थान पर है।

106

कौनसी पशुगणन पहली बार पशुओं की नस्ल के आधार पर की गई थी -

A17वीं पशुगणना 2002
B18वीं पशुगणना 2007
C19वीं पशुगणना 2012
D20वीं पशुगणना 2019

सही उत्तर: 18वीं पशुगणना 2007

व्याख्या (Explanation)

राज्य में पहली बार नस्ल के आधार पर 18वीं पशु गणना हुई। भारत में पहली पशु गणना दिसंबर 1919 से अप्रैल 1920 के बीच हुई थी।

107

20वीं पशुगणना के अनुसार राजस्थान के अनुसार राजस्थान में पशुघनत्व है -

A143 पशु प्रति वर्ग किलोमीटर
B166 पशु प्रति वर्ग किलोमीटर
C232 पशु प्रति वर्ग किलोमीटर
D245 पशु प्रति वर्ग किलोमीटर

सही उत्तर: 166 पशु प्रति वर्ग किलोमीटर

108

पशुधन संख्या के आधार पर राजस्थान का देश में कौनसा स्थान है -

Aप्रथम
Bद्वितीय
Cतृतीय
Dचतुर्थ

सही उत्तर: द्वितीय

व्याख्या (Explanation)

20 वीं पशुगणना के अनुसार राजस्थान में कुल पशुधन 56.8 मिलियन(5.68 करोड़) है। जो कि 2012 की 57.7 मिलियन(5.77 करोड़) था। इस प्रकार 2019 में कुल पशुओं की संख्या में 1.66 प्रतिशत की कमी देखी गई है। राजस्थान 56.8 मिलियन पशुओं के साथ भारत में दूसरे स्थान पर है। पहला स्थान उत्तर प्रदेश का है।

109

गायों की संख्या के आधार पर राजस्थान का देश में कौनसा स्थान है -

Aपहला
Bदूसरा
Cतीसरा
Dछठा

सही उत्तर: छठा

110

19वीं पशुगणनानुसार राजस्थान में गौ वंश की संख्या में वर्ष 2012 से 2019 के मध्य वृद्धि हुई है -

A3.13 प्रतिशत
B4.14 प्रतिशत
C4.41 प्रतिशत
D6.23 प्रतिशत

सही उत्तर: 4.41 प्रतिशत

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान गोवंश के मामले में 2012 के 13.3 मिलियन की तुलना में 2019 में 13.9 मिलियन पशुओं के साथ छठे स्थान पर हैं। गोवंश में 4.41% की वृद्धि हुई है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams