⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में पशुपालन PYQ in Hindi - पेज 16

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में पशुपालन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 280 प्रश्नों में से यह पेज 16 है।

151

भेड़ की किस नस्ल को ‘भारतीय मरीनों’ के नाम से भी जाना जाता है -

Aमालपुरा
Bपूगल
Cनाली
Dचोकला

सही उत्तर: चोकला

व्याख्या (Explanation)

चोकला(शेखावटी) का ऊन श्रेष्ठ किस्म का होता है इसे भारत की मेरिनों कहते है।

152

मगरा, पूगल और सोनाड़ी निम्न में से किसकी कुछ नस्लें हैं -

Aबकरी
Bभेड़
Cऊंट
Dभैंस

सही उत्तर: भेड़

153

निम्न में से कौन सा सुमेलित नहीं है - पशु - नस्ल

Aगाय - राठी
Bभैंस - मुर्रा
Cभेड़ - मगरा
Dऊंट - जखराना

सही उत्तर: ऊंट - जखराना

व्याख्या (Explanation)

जखराना बकरी की नस्‍ल है। राजस्थान सरकार ने 30 जून 2014 को ऊँट को राजस्थान के राज्य पशु का दर्जा दिया था। जिसकी घोषणा 19 सितम्बर 2014 को बीकानेर में की गई। राजस्थान में सर्वाधिक ऊँटों वाला जिला बाड़मेर तथा सबसे कम ऊँटों वाला जिला प्रतापगढ़ है। राजस्थान में ऊँटों की नस्लें – गोमठ ऊँट, नाचना ऊँट, जैसलमेरी ऊँट, अलवरी ऊँट, सिंधी ऊँट, कच्छी ऊँट, बीकानेरी ऊँट

154

निम्नलिखित में से कौन सी भेड़ अधिक ऊन उत्पादन के लिए विख्यात है -

Aचोखला
Bपूगल
Cमालपुरी
Dजैसलमेरी

सही उत्तर: जैसलमेरी

155

राजस्थान में केन्द्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान कहां पर अवस्थित है -

Aअविकानगर, टोंक
Bसांगानेर, जयपुर
Cपुष्कर, अजमेर
Dपोखरण, जैसलमेर

सही उत्तर: अविकानगर, टोंक

156

निम्नलिखित में से कौन सी भेड़ की नस्ल ‘चकरी’ के नाम से जानी जाती है -

Aमगरा
Bनाली
Cसोनाडी
Dचोकला

सही उत्तर: मगरा

व्याख्या (Explanation)

मगरा भेड़, जिसे बीकानेरी चोखला या चकरी के नाम से भी जाना जाता है और जिसे पहले बीकानेरी के नाम से जाना जाता था, भेड़ की एक नस्ल है जो बीकानेर, नागौर, जैसलमेर और चुरू जिलों में पाई जाती है।

157

निम्नलिखित में से कौन सा एक सही सुमेलित नहीं है - पशुनस्ल पशु

Aनाली - भेड़
Bनागौरी - गाय
Cशेखावाटी - बकरी
Dमालपुरी - भैंस

सही उत्तर: मालपुरी - भैंस

158

इनमें से कौन सी राजस्थान की भेड़ की किस्म नहीं है -

📋 पूछा गया: Stenographer Pre Exam (21 March 2021) (Paper I)
Aचोकला
Bपुगल
Cमगरा
Dबरबरी

सही उत्तर: बरबरी

📋

स्रोत: Stenographer Pre Exam (21 March 2021) (Paper I)

159

जोड़ी मिलाइए: पशु प्रजनन केंद्र नस्ल 1. डग a. राठी 2. चंदन b. थारपारकर 3. नोहर c. मालवी कूट : 1 2 3

📋 पूछा गया: Stenographer Pre Exam (21 March 2021) (Paper I)
Aa c b
Bc b a
Ca b c
Db a c

सही उत्तर: c b a

व्याख्या (Explanation)

डग → c. मालवी चंदन → b. थारपारकर नोहर → a. राठी

📋

स्रोत: Stenographer Pre Exam (21 March 2021) (Paper I)

160

निम्न में से कौन सी राजस्थान की बकरी की प्रसिद्ध नस्ल है -

📋 पूछा गया: RPSC ACF FRO 2021
Aनागौरी
Bकांकरेज
Cजखराना
Dचौकला

सही उत्तर: जखराना

व्याख्या (Explanation)

बकरी की नस्ल जमनापारी - सर्वाधिक दुध देने वाली बकरी (कोटा, बूंदी, झालावाड़) लोही - सर्वाधिक मांस देने वाली बकरी जखराना - सर्वाधिक दुध व सांस देने वाली श्रेष्ठ नस्ल (अलवर जिले एवं आस पास के क्षेत्रों में) बरबरी - सुन्दर बकरी(भरतपुर, सवाई माधोपुर)

📋

स्रोत: RPSC ACF FRO 2021

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams