निम्न में से कौन सी नस्ल राजस्थान में ऊंट से संबंधित है -
सही उत्तर: मेवाती
स्रोत: Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में पशुपालन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 280 प्रश्नों में से यह पेज 24 है।
निम्न में से कौन सी नस्ल राजस्थान में ऊंट से संबंधित है -
सही उत्तर: मेवाती
स्रोत: Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)
भारत में राजस्थान जिसके उत्पादन में प्रथम स्थान पर है -
सही उत्तर: ऊन
व्याख्या (Explanation)
भारत का सबसे बड़ा ऊन उत्पादक राज्य राजस्थान है। राजस्थान, भारत में ऊन उत्पादन के 30 प्रतिशत से अधिक का प्रतिनिधित्व करता है।
स्रोत: Asstt. Jailor Exam 2013(paper-II)
निम्न में से कौन सा युग्म सुमेलित है -
सही उत्तर: जमुनापारी-बकरी
व्याख्या (Explanation)
जमनापारी या जमुनापारी उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में उत्पन्न होने वाली घरेलू बकरी की एक भारतीय नस्ल है। जमनापारी या जमुनापारी नाम यमुना नदी से लिया गया है।
सूची-1 सूची-2 से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए - सूची-1(राजस्थान के क्षेत्र) सूची-2(पशु नस्लें) 1. उत्तर-पश्चिमी राजस्थान अ. राठी 2. दक्षिण-पश्चिम राजस्थान ब. कांकरेज 3. पश्चिमी राजस्थान स. थारपारकर 4. दक्षिण-पूर्व मध्यवर्ती राजस्थान द. गिर कूट -
सही उत्तर: 1 अ, 2 ब, 3 स, 4 द
राजस्थान का “तेजाजी पशु मेला” निम्नांकित नस्लों में से किस एक के लिए प्रसिद्ध है -
सही उत्तर: नागौरी गाय
केन्द्रीय ऊन विकास बोर्ड स्थित है -
सही उत्तर: जोधपुर
व्याख्या (Explanation)
केंद्रीय ऊन विकास बोर्ड का गठन जुलाई 1987 में किया गया था, जिसका मुख्यालय जोधपुर, राजस्थान में स्थापित किया गया था।
स्रोत: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-B)
निम्न में से कौन--सी एक प्रजाति भेड़ की नहीं है -
सही उत्तर: नाचना
व्याख्या (Explanation)
नांचना ऊंट की नस्ल है। भेड़ की नस्लें 1. चोकला(शेखावटी) : इसका ऊन श्रेष्ठ किस्म का होता है इसे भारत की मेरिनों कहते है। 2. जैसलमेरी : सर्वाधिक ऊन देने वाली भेड़ की नस्ल। 3. नाली : इसका ऊन लम्बे रेशे का होता है, जिसका उपयोग कालीन बनाने में किया जाता है। 4. मगरा : सर्वाधिक मांस देने वाली नस्ल। 5. मारवाड़ी : राजस्थान की कुल भेड़ों में सर्वाधिक भेड़ें मारवाड़ी नस्ल (लगभग 45 प्रतिशत) की है। इसमें सर्वाधिक रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है। 6. सोनाड़ी/चनोथर : लम्बे कान वाली नस्ल। 7. पूगल : इनका उत्पत्ति स्थान बीकानेर की तहसील “पूगल” होने के कारण इस का नाम पूगल हो गया। इस नस्ल को मटन और कालीन ऊन प्राप्ति के लिए पाला जाता है। 8. मालपुरी/अविका नगरी : इसे “देशी नस्ल” भी कहा जाता है। 9. खेरी नस्ल : यह सफेद ऊन के लिए काफी प्रसिद्ध है।
आॅपरेशन फ्लड का संबन्ध है -
सही उत्तर: श्वेत क्रांति
स्रोत: Sr. Teacher GrII Comp. Exam 2016 Gk (G-B)
निम्नलिखित में से राजस्थान के कौनसे क्षेत्र में थारपारकर नस्ल पाई जाती है -
सही उत्तर: पश्चिमी शुष्क क्षेत्र
व्याख्या (Explanation)
थारपारकर नस्ल की गायें राजस्थान के पश्चिमी शुष्क क्षेत्र (जैसे जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर) में पाई जाती हैं।
स्रोत: RSMSSB LDC (09-09-18) Paper-1
राजस्थान सरकार द्वारा निम्न में से किसके दूध का प्रसंस्करण एवं वितरण करने हेतु जयपुर में मिनी प्लांट की स्थापना किये जाने की घोषणा की -
सही उत्तर: ऊंट