पशु-गणना-2019 के अनुसार, राजस्थान की कुल पशुधन जनसंख्या है -
सही उत्तर: 568.01 लाख
स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (G-C)
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में पशुपालन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 280 प्रश्नों में से यह पेज 8 है।
पशु-गणना-2019 के अनुसार, राजस्थान की कुल पशुधन जनसंख्या है -
सही उत्तर: 568.01 लाख
स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (G-C)
राजस्थान में 2019 की 20वीं पशुधन गणना के अनुसार, सर्वाधिक भेड़ें पाई जाती है।
सही उत्तर: बाडमेर में
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान भेड़ की संख्या के मामले में 2012 के 9.1 मिलियन की तुलना में 2019 में 7.9 मिलियन पशुओं के साथ चौथे स्थान पर हैं। भेड़ में 12.95% की कमी हुई है। बाडमेर में सर्वाधिक भेड़ें पाई जाती है।
स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (G-B)
राजस्थान की 20वीं पशुगणना के अनुसार निम्न में से कौन से जिले में मवेशियों की संख्या सर्वोच्च तृतीय स्थान पर है -
सही उत्तर: बाड़मेर
स्रोत: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (evening shift)
निम्नलिखित में से कौन सा सही सुमेलित नहीं है -
सही उत्तर: गोमठ - गाय
स्रोत: JEN Agriculture 2022
निम्नलिखित में से कौन सी भेड़ की नस्ल नहीं है -
सही उत्तर: राठी
व्याख्या (Explanation)
राठी गौवंश की नस्ल है। भेड़ की नस्लें 1. चोकला(शेखावटी) : इसका ऊन श्रेष्ठ किस्म का होता है इसे भारत की मेरिनों कहते है। 2. जैसलमेरी : सर्वाधिक ऊन देने वाली भेड़ की नस्ल। 3. नाली : इसका ऊन लम्बे रेशे का होता है, जिसका उपयोग कालीन बनाने में किया जाता है। 4. मगरा : सर्वाधिक मांस देने वाली नस्ल। 5. मारवाड़ी : राजस्थान की कुल भेड़ों में सर्वाधिक भेड़ें मारवाड़ी नस्ल (लगभग 45 प्रतिशत) की है। इसमें सर्वाधिक रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है। 6. सोनाड़ी/चनोथर : लम्बे कान वाली नस्ल। 7. पूगल : इनका उत्पत्ति स्थान बीकानेर की तहसील “पूगल” होने के कारण इस का नाम पूगल हो गया। इस नस्ल को मटन और कालीन ऊन प्राप्ति के लिए पाला जाता है। 8. मालपुरी/अविका नगरी : इसे “देशी नस्ल” भी कहा जाता है। 9. खेरी नस्ल : यह सफेद ऊन के लिए काफी प्रसिद्ध है।
स्रोत: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (morning shift)
पशुधन गणना 2019 के अनुसार राजस्थान में सर्वाधिक भैंसों की संख्या वाला जिला है -
सही उत्तर: जयपुर
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान भैंसो के मामले में 2012 के 13.0 मिलियन की तुलना में 2019 में 13.7 मिलियन पशुओं के साथ दूसरे स्थान पर हैं। भैंसों में 5.53% की वृद्धि हुई है। राजस्थान में सर्वाधिक भैंसों की संख्या वाला जिला जयपुर है।
स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Geography)
लम्पी डिजिज के कारण स्वास्थ्य समस्या हुई है।
सही उत्तर: मवेशियों को
व्याख्या (Explanation)
लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) एक अत्यधिक संक्रामक वायरल बीमारी है जो सभी प्रकार के मवेशियों और भैंसों को प्रभावित करती है। यह अन्य प्रकार के पशुओं या मनुष्यों को प्रभावित नहीं करती है।
स्रोत: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (morning shift)
निम्न में से राजस्थान के कौन से भाग में थारपारकर गाय पाई जाती है -
सही उत्तर: पश्चिमी
स्रोत: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (morning shift)
निम्नलिखित में से कौन सा (गौवंश की नस्ल – राजस्थान में क्षेत्र) सही सुमेलित नहीं है -
सही उत्तर: कांकरेज – दक्षिणी पूर्वी
स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 4
राजस्थान की 20वीं पशुगणना के अनुसार, सर्वाधिक पशुधन किस जिले में है -
सही उत्तर: बाड़मेर
स्रोत: Forest Guard Exam 2022 Shift 4