PYQ Practice
319 Questions · 32 Pages
शुष्क सागौन वनों से संबंधित कौन-से कथन सही हैं? a. सागौन वन राजस्थान के दक्षिणी और दक्षिणी-पूर्वी भाग में स्थित हैं। b. बीकानेर वन संभाग में अधिकतम सागौन वन क्षेत्र है। c. सागौन पेड़ों की ऊंचाई 3.5 से 5 मीटर होती है। d. सागौन की लकड़ी वाणिज्यिक रूप से उययोगी होती है तथा फर्नीचर और भवन निर्माण में प्रयुक्त होती है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन (Assertion) A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (Reason) R के रूप में: अभिकथन A: प्रोसोपिस जूलीफ्लोरा अथवा विलायती बबूल राजस्थान की एक स्थानिक/देशज प्रजाति है। कारण R: राजस्थान के कई हिस्सों में तेंदू पाया जाता है और उसके पत्ते बीड़ी बनाने के लिए उपयोग किए जाते हैं। उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए:
भारतीय राज्य वन रिपोर्ट (आई.एस.एफ.आर.) 2021 के आधार पर राजस्थान के निम्नलिखित जिलों को उनके वन क्षेत्र (वर्ग कि.मी.) के अनुसार अवरोही क्रम में व्यवस्थित करें। (a) अजमेर (b) बारां (c) बांसवाड़ा (d) अलवर नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
राजस्थान में वनों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें। (a) राजस्थान के केवल 3.83% क्षेत्र में ही सघन वनावरण पाया जाता है। (b) राजस्थान में प्रति व्यक्ति वनावरण केवल 0.03 हैक्टेयर है। (c) सिरोही में न्यूनतम वनावरण है। (d) धोकड़ा वन राजस्थान के बहुत बड़े क्षेत्र में पाये जाते हैं। नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
लुगदी और काग़ज की छपाई और रंगाई में कौनसा वन उत्पाद प्रयुक्त होता है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)
राजस्थान में निम्नलिखित ज़िलों को वनक्षेत्र के अनुसार अवरोही क्रम में व्यवस्थित करें- a. बारां b. चितौड़गढ़ c. करौली d. उदयपुर नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
सूची I को सूची II से सुमेलित करें। सूची I सूची II (a) सेवण (i) सालार वृक्ष (b) कल्पवृक्ष (ii) घास (c) गोंद का अच्छा स्रोत (iii) खेजड़ी (d) धोक (iv) वन नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
एनजीटी के बारे में तथ्य : a. राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण 2010 में स्थापित किया गया था। b. एनजीटी की शिमला, शिलाँग और जोधपुर में तीन सर्किट शाखाएँ हैं। c. एनजीटी वन और अन्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण हेतु कार्य करता है। d. भारत के राष्ट्रपति एनजीटी के प्रमुख हैं। नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :
“मिश्रित पर्णपाती वन” राजस्थान के निम्नलिखित जिलों के किस युग्म में अधिकतर पाये जाते हैं?
राजस्थान में किस ज़िले का वन क्षेत्र (वर्ग किमी) अधिकतम है (ISFR, 2021 के अनुसार)?