⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में वन PYQ in Hindi - पेज 27

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में वन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 319 प्रश्नों में से यह पेज 27 है।

261

शुष्क सागवान वन राजस्थान के निम्नलिखित में से किस जिले में पाए जाते हैं -

📋 पूछा गया: Livestock Assistant Exam 2018
Aबांसवाड़ा
Bबीकानेर
Cगंगानगर
Dकोटा

सही उत्तर: बांसवाड़ा

📋

स्रोत: Livestock Assistant Exam 2018

262

स्टेट आफ फोरेस्ट रिपोर्ट 2021 के अनुसार ‘सुरक्षित वन या रक्षित’ श्रेणी के अन्तर्गत राजस्थान के कुल वन क्षेत्र का प्रतिशत अंश है -

A54.43 प्रतिशत
B56.43 प्रतिशत
C9.57 प्रतिशत
D6.24 प्रतिशत

सही उत्तर: 56.43 प्रतिशत

व्याख्या (Explanation)

भारतीय वन सर्वेक्षण - राज्य वन रिपोर्ट 2021 (ISFR 2021) के अनुसार: राजस्थान में 12,176 वर्ग किमी या 37% जंगल आरक्षित वन के रूप में हैं । राजस्थान में संरक्षित वनों के तहत 18,543 वर्ग किमी या 56.4% वन क्षेत्र है।

263

निम्नलिखित में से किस एक के लिए सरिस्का प्रसिद्ध है -

📋 पूछा गया: Livestock Assistant Exam 2018
Aकाला तेंदुआ
Bसफेद बाघ
Cकौआ
Dहरा कबूतर

सही उत्तर: हरा कबूतर

📋

स्रोत: Livestock Assistant Exam 2018

264

निम्नलिखित में से कौन सा एक युग्म सही सुमेलित नहीं है -

Aसालर-बाड़मेर
Bसदाबहार वन - माउन्ट आबू
Cशुष्क मरूद्भिद - जैसलमेर
Dमिश्रित पतझड़ - कोटा

सही उत्तर: सालर-बाड़मेर

व्याख्या (Explanation)

सालर वनो का विस्तार 450 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में है। राज्य में ये वन उदयपुर ,राजसमन्द ,चितौड़गढ़ ,सिरोही ,पाली ,अजमेर ,जयपुर ,अलवर व सीकर जिलों में विस्तृत है ।

265

निम्न में से राजस्थान में किस श्रेणी के वनों का सर्वाधिक क्षेत्र है -

📋 पूछा गया: Sr Teacher Gr II Special Edu. Comp. Exam 2015 (G.K.)
Aसुरक्षित वन
Bआरक्षित वन
Cव्यापारिक वन
Dअवर्गीकृत वन

सही उत्तर: सुरक्षित वन

व्याख्या (Explanation)

सुरक्षित वन या रक्षित: इन वनों की देखभाल सरकार द्वारा की जाती है, इन वनों के दोहन के लिए सरकार कुछ नियमों के आधार पर छुट देती है। राजस्थान में संरक्षित वन के अंतर्गत 18,543.22 वर्ग किलोमीटर या 56.43% वन क्षेत्र है। सर्वाधिक रक्षित वन बारां में है। आरक्षित वन: इन वनों पर सरकार का पूर्ण स्वामित्व होता है। इनमें किसी वन सम्पदा का दोहन नहीं कर सकते हैं। राजस्थान में आरक्षित वन के रूप में 12,176.24 वर्ग किलोमीटर या 37.05% वन हैं। सर्वाधिक आरक्षित वन उदयपुर में है। अवर्गीकृत वन वे हैं जिनमें पेड़ों के कटने और मवेशियों के चरने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। इन वनों में सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क जमा करवाकर वन सम्पदा का दोहन किया जा सकता है। राजस्थान में 2,143.04 वर्ग किलोमीटर या 6.52% क्षेत्र में अवर्गीकृत वन हैं। सर्वाधिक अवर्गीकृत वन बीकानेर में है।

📋

स्रोत: Sr Teacher Gr II Special Edu. Comp. Exam 2015 (G.K.)

266

राजस्थान में निम्न में से किस प्रकार की वनस्पति नहीं पायी जाती है -

Aउष्णकटिबन्धीय सदाहरित
Bउष्णकटिबन्धीय कंटीली
Cउपोष्ण कटिबन्धीय सदाहरित
Dशुष्क एवं अर्द्धशुष्क पर्णपाती

सही उत्तर: उष्णकटिबन्धीय सदाहरित

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में उष्णकटिबंधीय सदाहरित वनस्पति नहीं पायी जाती है। राजस्थान का जलवायु मुख्यतः शुष्क और अर्ध-शुष्क है। उष्णकटिबंधीय सदाहरित वनस्पति के लिए अधिक नमी और भारी वर्षा की आवश्यकता होती है, जो राजस्थान में उपलब्ध नहीं है। राजस्थान में मुख्यतः उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन, उष्ण कटिबंधीय कांटेदार वन, शुष्क सागवान वन, कंटीली झाड़ियाँ, शुष्क पर्णपाती वन, और मरुस्थलीय वनस्पति पाई जाती है।

267

राजस्थान में शुष्क सागवान के वृक्षारोपण हेतु सर्वाधिक उपयुक्त जिले हैं -

Aबाड़मेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर
Bडूंगरपुर, बांसवाड़, उदयपुर
Cझालावाड़, बूंदी, कोटा
Dभरतपुर, अजमेर, जयपुर

सही उत्तर: डूंगरपुर, बांसवाड़, उदयपुर

व्याख्या (Explanation)

शुष्क सागवान वन 250-450 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में विस्तृत है। इन वनों का विस्तार मुख्य रूप से उदयपुर,डूंगरपुर,बांसवाड़ा,झालावाड़,चितौड़गढ़ व बारां जिलों में है।तथा बांसवाड़ा में सर्वाधिक है।

268

निम्न में से कौन से जिलों का युग्म राजस्थान में ‘कत्था’(अकेसिया-कटेचु) का मुख्य उत्पादक है -

📋 पूछा गया: Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)
Aउदयपुर एवं चित्तौड़गढ़
Bभरतपुर एवं अलवर
Cबांसवाड़ा एवं बारां
Dसीकर एवं हनुमानगढ़

सही उत्तर: उदयपुर एवं चित्तौड़गढ़

व्याख्या (Explanation)

खैर वृक्ष के तने की छाल से कत्था कैथोडी जाति द्वारा हांड़ी प्रणाली से तैयार किया जाता है। खैर वृक्ष राजस्थान के दक्षिणी पठारी भाग में मुख्यत: उदयपर, चितौड़गढ़, झालावाड़, कोटा, बूंदी, सवाईमाधोपुर, भरतपुर और जयपुर जिलों में पाये जाते है। इसका वानस्पतिक नाम ‘ऐनेसिया केपू’ है।

📋

स्रोत: Lect. College Edu. EXAM 2014(GK)

269

रखत, कांकड़, डांग और रूख ये सभी -

Aवनों के संरक्षण से संबंधित है
Bत्यौहारों के नाम है
Cप्राचीन शिलालेखों के नाम है
Dस्त्रियों के गहने हैं

सही उत्तर: वनों के संरक्षण से संबंधित है

व्याख्या (Explanation)

रखत, कांकड़, डांग और रूख सभी वनों के संरक्षण से सम्बन्धित है ।

270

महुआ के पेड़ किस जिले में नहीं होते हैं -

Aउदयपुर
Bचित्तौड़गढ़
Cभरतपुर
Dइनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: भरतपुर

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams