महाराणा राजसिंह ने औरंगजेब के विरूद्ध किससे विवाह किया ?
सही उत्तर: चारूमति
व्याख्या (Explanation)
चारुमती किशनगढ़ के राजा मानसिंह की बहन थी जिसका विवाह मानसिंह ने औरंगजेब के साथ करना स्वीकार किया। परन्तु चारुमती ने इसका विरोध किया और उसने महाराणा राजसिंह को पत्र लिखकर उससे विवाह करने का अनुरोध किया। राजसिंह सिसोदिया मुगल सम्राट औरंगजेब के विरोध की परवाह किए बिना ससैन्य किशनगढ़ पहुंचा और चारुमती से विवाह कर उसे अपने साथ ले आया।