⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

चौहान वंश PYQ in Hindi - पेज 20

इस पेज पर Rajasthan GK के चौहान वंश से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 221 प्रश्नों में से यह पेज 20 है।

191

बूंदी रियासत के अंतिम आधिकारिक शासक कौन थे -

📋 पूछा गया: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2
Aमहाराव राजा रात सिंह
Bमहाराव राजा रघुबीर सिंह
Cमहाराव राजा ईश्वरी सिंह
Dमहाराव राजा बहादुर सिंह

सही उत्तर: महाराव राजा बहादुर सिंह

व्याख्या (Explanation)

महाराव राजा बहादुर सिंह बूंदी के अंतिम राजा थे।

📋

स्रोत: CET 2022 (Graduate) 07 January 2023 Shift-2

192

रणथम्भौर के चौहान वंश का संस्थापक कौन था -

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (evening shift)
Aगोविन्दराज
Bहम्मीर
Cविग्रहराज चतुर्थ
Dकीर्तिपाल

सही उत्तर: गोविन्दराज

व्याख्या (Explanation)

तराइन के द्वितीय युद्ध में पृथ्वीराज की पराजय के बाद उसके पुत्र गोविंदराज ने कुछ समय बाद रणथम्भौर में चौहान वंश का शासन स्थापित किया। उनके उत्तराधिकारी वल्हण को दिल्ली सुल्तान इल्तुतमिश ने पराजित कर दुर्ग पर अधिकार कर लिया था।

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (evening shift)

193

अलाउद्दीन खिलजी ने 1311 ई. में जालौर को जीतकर उसका नया नाम क्या रखा -

📋 पूछा गया: School Lecturer 2022 Gk (G-A)
Aखिजराबाद
Bखैराबाद
Cजलालाबाद
Dमोमिनाबाद

सही उत्तर: जलालाबाद

व्याख्या (Explanation)

सन् 1311 ई. में अलाउद्दीन ने जालौर दुर्ग पर आक्रमण किया और कई दिनों के घेरे के बाद अंतिम युद्ध में अलाउद्दीन की विजय हुई और सभी राजपूत शहीद हुए। वीर कान्हड़देव सोनगरा और उसके पुत्र वीरमदेव युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। लौर का नाम बदलकर जलालाबाद रखा।

📋

स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (G-A)

194

किस चौहान शासक के द्वारा अजमेर में जो संस्कृत पाठशला बनवाई थी उसे तोडकर ऐबक ने अढ़ाई दिन का झोंपड़ा मस्जिद बनवाई -

📋 पूछा गया: School Lecturer 2022 Gk (G-B)
Aअजयराज
Bअर्णोराज
Cविग्रहराज चतुर्थ
Dपृथ्वीराज तृतीय

सही उत्तर: विग्रहराज चतुर्थ

व्याख्या (Explanation)

बीसलदेव चौहान (विग्रहराज चतुर्थ) ने अजमेर में एक संस्कृत पाठशाला का निर्माण करवाया। (अढ़ाई दिन के झोपड़ें की सीढ़ियों में मिले दो पाषाण अभिलेखों के अनुसार) जिसे कालांतर में मुहम्मद गौरी के सेनापति कुतुबुद्दीन ऐबक ने अढ़ाई दिन के झोंपड़े में परिवर्तित कर दिया।

📋

स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (G-B)

195

हम्मीर के किन दो मंत्रियों की गद्दारी से रणथम्बौर का पतन त्वरित हुआ -

📋 पूछा गया: School Lecturer 2022 Gk (Group D)
Aरणवीर एवं रिपुदमन
Bमहेन्द्रपाल एवं विग्रहपाल
Cमानवेन्द्र एवं महिपाल
Dरणमल एवं रतिपाल

सही उत्तर: रणमल एवं रतिपाल

व्याख्या (Explanation)

अलाउद्दीन खिलजी ने हम्मीर देव चौहान के रणमल और रतिपाल सेनापतियों को अपनी ओर मिला लिया। 1301 ई. में हुए अंतिम युद्ध में हम्मीर चौहान की पराजय हुई और दुर्ग में पत्नि रंगदेवी ने जल जोहर किया तथा सभी राजपूत योद्धा मारे गये। 11 जुलाई, 1301 को दुर्ग पर अलाउद्दीन खिलजी का कब्जा हो गया।

📋

स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (Group D)

196

निम्नलिखित कथनों में से कौनसा एक कथन अजमेर के चौहान राजा अजयराज ( अजय देव) के विषय में सही नहीं है -

📋 पूछा गया: School Lecturer 2022 Gk (Group E)
Aअजयराज ने अजमेर ( अजयमेरू) के नवीन नगर की स्थापना की।
Bपृथ्वीराज विजय के अनुसार, अजयराज ने ‘गजन मतंग’ अर्थात् गजनी के मुस्लिम आक्रान्ताओं को पराजित किया था।
Cदिल्ली (ढिल्लिका) को अपने अधिकार में लेने वाला वह पहला चौहान शासक था ।
Dकुछ सिक्कों पर उसकी रानी सोमला देवी का नाम उल्लिखित है।

सही उत्तर: दिल्ली (ढिल्लिका) को अपने अधिकार में लेने वाला वह पहला चौहान शासक था ।

व्याख्या (Explanation)

पृथ्वीराज प्रथम के पुत्र का नाम अजयराज था। अपने साम्राज्य को सुरक्षित रखने के लिए उसने 1113 ई. में अजयमेरु (अजमेर) बसाकर उसे अपनी राजधानी बनाया। अजयराज ने ‘श्री अजयदेव’ नाम से चाँदी के सिक्क चलाये। कुछ मुद्राओं पर उसकी रानी सोमलेखा (सोमलवती) का नाम भी अंकित मिलता है। कवीराज विजय के अनुसार उसने गजनी के मुसलमानों को परास्त कर साम्राज्य की रक्षा की।

📋

स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (Group E)

197

महोबा विजय के बाद पृथ्वीराज III ने वहाँ का प्रशासक किसे नियुक्त किया था -

📋 पूछा गया: School Lecturer 2022 Gk (Group E)
Aपज्जुन राय
Bगोविन्द राय
Cभुवनमल्ला
Dउदयराज

सही उत्तर: पज्जुन राय

व्याख्या (Explanation)

महोबा (तुमुल) का युद्ध : 1182 ई. में पृथ्वीराज ने महोबा के चंदेल वंश के शासक परमाल(परमार्दी) देव पर आक्रमण किया। इस युद्ध (तुमुल का युद्ध) में परमार्दिदेव के दो सेनानायक आल्हा व उदल वीरगति को प्राप्त हुए। पृथ्वीराज ने पज्जुन राय को वहाँ का प्रशासक नियुक्त किया।

📋

स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (Group E)

198

अलाउद्दीन खल्जी की निम्नलिखित राजपूत राज्यों की विजय का सही कालानुक्रम क्या है - (i) चित्तौड़ विजय (ii) रणथम्भौर विजय (iii) जालौर विजय (iv) सिवाना विजय

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)
A(ii), (iii), (iv), (i)
B(i), (ii), (iv), (iii)
C(ii), (i), (iv), (iii)
D(i), (ii), (iii), (iv)

सही उत्तर: (ii), (i), (iv), (iii)

व्याख्या (Explanation)

1301 ई. में हुए अंतिम युद्ध में हम्मीर चौहान की पराजय हुई और दुर्ग में पत्नि रंगदेवी ने जल जोहर किया तथा सभी राजपूत योद्धा मारे गये। 11 जुलाई, 1301 को दुर्ग पर अलाउद्दीन खिलजी का कब्जा हो गया। 26 अगस्त, 1303 ई. को सोमवार के दिन 6 महीने व 7 दिन की लड़ाई के बाद रावल रतनसिंह वीरगति को प्राप्त हुए और अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़ दुर्ग फतह कर कत्लेआम का हुक्म दिया। जालौर के मार्ग में सिवाना का दुर्ग पड़ता है, अतः पहले अलाउद्दीन खिलजी ने 1308 ई. में सिवाना दुर्ग पर आक्रमण कर उसे जीता और उसका नाम खैराबाद रख कमालुद्दीन गुर्ग को वहाँ का दुर्ग रक्षक नियुक्त कर दिया। सन् 1311 ई. में अलाउद्दीन ने जालौर दुर्ग पर आक्रमण किया और कई दिनों के घेरे के बाद अंतिम युद्ध में अलाउद्दीन की विजय हुई और सभी राजपूत शहीद हुए।

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)

199

निम्न में से किस शासक को ‘पृथ्वीराज विजय’ में “वैरीघरट्ट” की पदवी दी गयी थी -

Aदुर्लभराज II
Bगोविन्द III
Cअर्णोराज
Dविग्रहराज IV

सही उत्तर: गोविन्द III

व्याख्या (Explanation)

पृथ्वीराज विजय में गोविन्द तृतीय की उपाधि ‘वैरीघरट्ट’ मिलती है। फरिस्ता ने गोविन्द तृतीय को गजनी के शासक को मारवाड में आगे बढ़ने से रोकने वाला कहा है।

200

किस चौहान रानी ने अपने नाम के सिक्के चलवाये -

📋 पूछा गया: A.R.O. (GK and Plant Pathology) 2022
Aकर्पूर देवी
Bसायरी देवी
Cसोमल देवी
Dसायली देवी

सही उत्तर: सोमल देवी

व्याख्या (Explanation)

अजयराज ने ‘श्री अजयदेव’ नाम से चाँदी के सिक्क चलाये। कुछ मुद्राओं पर उसकी रानी सोमलेखा (सोमलवती) का नाम भी अंकित मिलता है।

📋

स्रोत: A.R.O. (GK and Plant Pathology) 2022

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams