किस युद्ध में औरंगजेब ने जसवंत सिंह को हराया -
सही उत्तर: धरमत का युद्ध
व्याख्या (Explanation)
धरमत का युद्ध (1658 ई.) : मुगल सम्राट शाहजहाँ के चारों पुत्रों (दाराशिकोह, शाहशुजा, औरंगजेब और मुराद) के मध्य उत्तराधिकार को लेकर 1658 व 1659 ई. में कई युद्ध लड़े गए। इनमें धरमत (उज्जैन, मध्य प्रदेश) का युद्ध बड़ा प्रसिद्ध रहा। जसवंतसिंह व अन्य अनेक राजपूत शासक शाही सेना की ओर से दाराशिकोह के पक्ष में तथा औरंगजेब के विपक्ष में लड़े। लेकिन कासिम खान ने धोखा दिया जिससे शाही खेमे की हार हुई।
स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Punjabi L2 (राजस्थान सामान्य ज्ञान व शैक्षिक परिदृश्य)