⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान बजट 2026-27 PYQ in Hindi - पेज 13

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान बजट 2026-27 से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 137 प्रश्नों में से यह पेज 13 है।

121

अग्निशमन सेवाओं के विकास हेतु कितनी Fire Bikes उपलब्ध करायी जायेंगी?

A75
B85
C93
D100

सही उत्तर: 93

व्याख्या (Explanation)

अग्निशमन सेवाओं के विकास एवं उन्नयन की दृष्टि से 93 (तिरानवे) Fire Bikes उपलब्ध कराये जाने के लिए 16 करोड़ (सोलह करोड़) रुपये व्यय किये जायेंगे।

122

राज्य के नगर निकायों में कितनी स्ट्रीट लाइट्स लगाई जायेंगी?

A5 लाख
B6 लाख
C7 लाख
D8 लाख

सही उत्तर: 7 लाख

व्याख्या (Explanation)

ऊर्जा बचत के साथ पर्याप्त रोशनी के लिए राज्य के नगर निकायों में 7 लाख (सात लाख) Street Lights लगायी जायेंगी। इस हेतु 500 करोड़ (पांच सौ करोड़) रुपये से अधिक का व्यय किया जायेगा।

123

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत बेहतर आवास निर्माण के लिए Mason प्रशिक्षण कितने व्यक्तियों को दिया जायेगा?

A25 हजार
B30 हजार
C35 हजार
D40 हजार

सही उत्तर: 35 हजार

व्याख्या (Explanation)

बेहतर आधारभूत संरचना तथा गुणवत्तायुक्त आवास निर्माण के लिए 35 हजार (पैंतीस हजार) व्यक्तियों को Mason (राजमिस्तरी) सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया जायेगा।

124

बीकानेर और जैसलमेर में विकसित किए जाने वाले सौर पार्कों की कुल प्रस्तावित क्षमता कितनी है?

A3,500 मेगावॉट
B4,000 मेगावॉट
C4,830 मेगावॉट
D5,200 मेगावॉट

सही उत्तर: 4,830 मेगावॉट

व्याख्या (Explanation)

बीकानेर में मेहरासर-दीनसर-बराला व सवाईसर-करणीसर भाटियान-बिकोलोई तथा जैसलमेर में राघवा-सेहुआ क्षेत्र में लगभग 4 हजार 830 (चार हजार आठ सौ तीस) मेगावॉट क्षमता के सौर पार्कों का विकास Joint Venture के माध्यम से किया जायेगा। इस पर लगभग 2 हजार 900 करोड़ (दो हजार नौ सौ करोड़) रुपये का व्यय किया जायेगा।

125

जल प्रबंधन की दृष्टि से किस स्थान परCentre of Excellence की स्थापना 10 करोड़ (दस करोड़) रुपये की लागत से की जायेगी।

Aजयपुर
Bअलवर
Cभरतपुर
Dकोटा

सही उत्तर: जयपुर

व्याख्या (Explanation)

प्रदेश में सशक्त जल प्रबंधन की दृष्टि से जयपुर में Centre of Excellence की स्थापना 10 करोड़ (दस करोड़) रुपये की लागत से की जायेगी। साथ ही, Bureau of Water Use Efficiency की स्थापना कर जयपुर में HCM RIPA, सचिवालय एवं जल भवन में pilot basis पर Water Distribution Efficiency के संवर्द्धन सम्बन्धी कार्य करवाये जायेंगे।

126

Summer contingency के अन्तर्गत प्रत्येक जिला कलक्टर को कितनी राशि उपलब्ध करवाई जाएगी -

Aएक करोड़ रुपये
Bदो करोड़ रुपये
Cतीन करोड़ रुपये
Dपांच करोड़ रुपये

सही उत्तर: एक करोड़ रुपये

व्याख्या (Explanation)

प्रदेशवासियों को ग्रीष्म ऋतु में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराये जाने की दृष्टि से आगामी वर्ष 600 (छह सौ) Tube wells व एक हजार 200 (एक हजार दो सौ) Handpumps लगाये जाने प्रस्तावित हैं। साथ ही, Summer contingency के अन्तर्गत प्रत्येक जिला कलक्टर को एक करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवायी जायेगी।

127

परवन अकावद परियोजना राजस्थान के किन जिलों में चालाई जा रही है -

Aकोटा एवं बूंदी
Bबारां, कोटा एवं झालावाड़
Cउदयपुर एवं प्रातपगढ़
Dटोंक, भीलवाड़ा एवं कोटा

सही उत्तर: बारां, कोटा एवं झालावाड़

व्याख्या (Explanation)

परवन अकावद परियोजना के अन्तर्गत बारां, कोटा एवं झालावाड़ के लिए 3 हजार 500 करोड़ (तीन हजार पांच सौ करोड़) रुपये तथा नवनेरा परियोजना के तहत कोटा एवं बूंदी के गांवों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए एक हजार 100 करोड़ (एक हजार एक सौ करोड़) रुपये से अधिक के कार्यादेश जारी किये गये हैं।

128

जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कितने जल कनेक्शन दिए गए?

A10 लाख
B14 लाख
C18 लाख
D12 लाख

सही उत्तर: 14 लाख

व्याख्या (Explanation)

‘हर घर नल से जल’ सुविधा हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में 14 लाख (चौदह लाख) से अधिक जल कनेक्शन उपलब्ध करवाये गये हैं तथा 24 हजार करोड़ (चौबीस हजार करोड़) रुपये की लागत की 400 (चार सौ) से अधिक पेयजल परियोजनाओं के कार्यादेश जारी किये गये हैं।

129

राजस्थान बजट घोषणा 2026-27 में 2047 तक सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में कितने प्रतिशत कमी लाने का लक्ष्य रखा गया है?

A50%
B60%
C75%
D90%

सही उत्तर: 90%

व्याख्या (Explanation)

प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में प्रतिवर्ष औसतन 11 हजार 700 (ग्यारह हजार सात सौ) से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु होना चिन्ता का विषय है। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु में वर्ष 2047 तक 90 (नब्बे) प्रतिशत कमी लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

130

राजस्थान बजट घोषणा 2026-27 के अनुसार आगामी दो वर्षों में कितने किलोमिटर सड़कों को राज्य राजमार्गों में क्रमोन्नत किया जाएगा -

Aएक हजार किलोमीटर
Bदो हजार किलोमीटर
Cपांच हजार किलोमीटर
Dतीन हजार किलोमीटर

सही उत्तर: एक हजार किलोमीटर

व्याख्या (Explanation)

राज्य में सड़क तंत्र को सुदृढ़ करने की दृष्टि से दो वर्षों में 5 हजार (पांच हजार) किलोमीटर लम्बाई से अधिक की सड़कों को मुख्य जिला सड़कों में क्रमोन्नत किया जा चुका है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए आगामी दो वर्षों में एक हजार किलोमीटर लम्बाई से अधिक की सड़कों को राज्य राजमार्गों में एवं दो हजार किलोमीटर लम्बाई से अधिक की सड़कों को मुख्य जिला मार्गों में क्रमोन्नत किये जाने की घोषणा।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams