⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

आर्थिक समीक्षा 2025-26 PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर Rajasthan GK के आर्थिक समीक्षा 2025-26 से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 17 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. राजस्थान में खरीफ फसलों में बाजरा, मक्का, मूंगफली और कपास शामिल हैं। 2. रबी फसलों में गेहूं, सरसों, जौ और चना प्रमुख हैं। 3. ग्वार, जीरा, धनिया और मेथी को नकद फसलें व मसालों में शामिल किया जाता है। सही कथनों का चयन कीजिए:

Aकेवल 1 और 2
Bकेवल 2 और 3
C1, 2 और 3
Dकेवल 1 और 3

सही उत्तर: 1, 2 और 3

व्याख्या (Explanation)

राज्य में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों को मुख्य रूप से खरीफ फसलें (जैसे बाजरा, मक्का, मूंगफली, कपास) रबी फसलें (जैसे गेहूं, सरसों, जौ, चना) और नकद फसलें व मसाले (जैसे ग्वार, जीरा, धनिया, मेथी) के रूप में वर्गीकृत किया जा सकता है।

12

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. वर्ष 2015-16 में महिला प्रचालित भूमि जोतों की संख्या 7.75 लाख थी। 2. वर्ष 2010-11 में महिला भूमि जोतों की संख्या 5.46 लाख थी। 3. इस अवधि में महिला भूमि जोतों की संख्या में लगभग 41.94% की वृद्धि हुई।

Aकेवल 1 और 2
Bकेवल 2 और 3
C1, 2 और 3
Dकेवल 1 और 3

सही उत्तर: 1, 2 और 3

व्याख्या (Explanation)

राज्य में कृषि गणना 2015-16 के अनुसार कुल महिला प्रचालित भूमि जोतों की संख्या 7.75 लाख है जबकि वर्ष 2010-11 में यह संख्या 5.46 लाख थी अर्थात् महिला भूमि जोतों की संख्या में 41.94 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। राज्य में वर्ष 2010-11 में महिला भूमि जोतों का क्षेत्रफल 13.30 लाख हेक्टेयर था जो वर्ष 2015-16 में बढ़कर 16.55 लाख हेक्टेयर हो गया, अर्थात् महिला भूमि जोतों के कुल क्षेत्रफल में 24.44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

13

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. वर्ष 2015-16 में सीमान्त, लघु, अर्द्ध मध्यम और मध्यम जोतों की संख्या में वृद्धि हुई। 2. बड़े आकार की जोतों की संख्या में कमी दर्ज की गई। 3. भूमि जोतों में वृद्धि का मुख्य कारण संयुक्त परिवारों का बढ़ना बताया गया है।

Aकेवल 1 और 2
Bकेवल 2 और 3
Cकेवल 1 और 3
D1, 2 और 3

सही उत्तर: केवल 1 और 2

व्याख्या (Explanation)

सीमान्त, लघु, अर्द्ध मध्यम, मध्यम एवं बड़े श्रेणियों की वर्गीकृत भूमि जोत, कुल जोतों का क्रमशः 40.12 प्रतिशत, 21.90 प्रतिशत, 18.50 प्रतिशत, 14.79 प्रतिशत एवं 4.69 प्रतिशत है। वर्ष 2010-11 की तुलना में वर्ष 2015-16 में सीमान्त, लघु, अर्द्ध मध्यम, एवं मध्यम आकार वर्गों की जोतों में वृद्धि हुई है व बड़े आकार वर्गों की जोतों की संख्या में 11.14 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। इससे यह प्रतीत होता है कि संयुक्त परिवारों के विघटन के कारण भूमि विखंडन में वृद्धि हुई है। वर्ष 2010-11 में कुल जोतों का क्षेत्रफल 211.36 लाख हेक्टेयर था, जो वर्ष 2015-16 में घटकर 208.73 लाख हेक्टेयर हो गया, अर्थात् जोतों के कुल क्षेत्रफल में 1.24 प्रतिशत की कमी दर्ज हुई है। कृषि गणना 2015-16 के अनुसार राज्य में प्रचालित भूमि जोतों का औसत आकार 2.73 हेक्टेयर रहा है जो वर्ष 2010-11 में 3.07 हेक्टेयर था, जो 11.07 प्रतिशत की कमी दर्शाता है।

14

निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. कृषि गणना 2015-16 के अनुसार राजस्थान में कुल प्रचालित भूमि जोतों की संख्या 76.55 लाख थी। 2. वर्ष 2010-11 में प्रचालित भूमि जोतों की संख्या 68.88 लाख थी। 3. वर्ष 2010-11 से 2015-16 के बीच भूमि जोतों की संख्या में लगभग 11.14 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Aकेवल 1 और 2
Bकेवल 2 और 3
C1, 2 और 3
Dकेवल 1 और 3

सही उत्तर: 1, 2 और 3

व्याख्या (Explanation)

राज्य में कृषि गणना 2015-16 के अनुसार कुल प्रचालित भूमि जोतों की संख्या 76.55 लाख है, जबकि वर्ष 2010-11 में यह संख्या 68.88 लाख थी अर्थात् भूमि जोतों की संख्या में 11.14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

15

भू-उपयोग 2024-25 से संबंधित सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें : सूची-I क्षेत्र सूची-II भू-उपयोग (%) a. शुद्ध बोया गया क्षेत्रफल Net Sown Area i. 6.85% b. कृषि योग्य बंजर भूमि Waste land ii. 53.02% c. वानिकी Forest land iii. 10.11% d. ऊसर तथा कृषि अयोग्य भूमि iv. 8.30% a b c d

Ai ii iii iv
Bii iii iv i
Cii i iii iv
Dii iii i iv

सही उत्तर: ii iii iv i

व्याख्या (Explanation)

क्षेत्र भू-उपयोग (%) शुद्ध बोया गया क्षेत्रफल Net Sown Area 53.02% कृषि योग्य बंजर भूमि Waste land 10.11% वानिकी Forest land 8.30% ऊसर तथा कृषि अयोग्य भूमि 6.85% गैर कृषि उपयोग अंतर्गत भूमि 5.96% चालू पड़त 5.22%

16

कृषि में योगदान (प्रचलित मूल्यों पर) से संबंधित सूची-I को सूची-II से सुमेलित करें : सूची-I कृषि का उपक्षेत्र सूची-II योगदान (%) a. पशुधन i. 49.35 b. फसल ii. 42.61 c. वानिकी एवं लॉगिंग iii. 7.49 c. मत्स्य iv. 0.54 a b c d

Ai ii iii iv
Biv iii ii i
Ci ii iv iii
Dii i iii iv

सही उत्तर: i ii iii iv

व्याख्या (Explanation)

कृषि का उपक्षेत्र योगदान (%) पशुधन 49.35 फसल 42.61 वानिकी एवं लॉगिंग 7.49 मत्स्य 0.54

17

प्रचलित मूल्य पर कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र का सकल राज्य मूल्य वर्धन (GSVA) में योगदान कितना है -

A25.74%
B20.47%
C21.22%
D19.32%

सही उत्तर: 25.74%

व्याख्या (Explanation)

प्रचलित मूल्य पर कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र का सकल राज्य मूल्य वर्धन (GSVA) में योगदान 25.74% है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams