जोधपुर की संधि (6 जनवरी, 1818) की एक विशिष्ट शर्त के अनुसार, जोधपुर को क्या देना था -
सही उत्तर: 1500 सवार और आवश्यकता पड़ने पर सम्पूर्ण सेना कम्पनी की सेवा में
व्याख्या (Explanation)
संधि पर जोधपुर के महाराजा मानसिंह की ओर से युवराज छत्रसिंह, बिशन राम व्यास तथा कंपनी की ओर से चार्ल्स मेटकॉफ ने हस्ताक्षर किये। कम्पनी सरकार को आवश्यकता पड़ने पर जोधपुर राज्य 1500 सवार भेजेगा। अधिक आवश्यकता होने पर जोधपुर राज्य आंतरिक सुरक्षा हेतु आवश्यक सेना छोड़कर सम्पूर्ण सेना कम्पनी सरकार की सेवा में भेज देगा। जोधपुर राज्य द्वारा जितना खिराज सिंधिया राज्य को दिया जाता था, उतना ही प्रति वर्ष कम्पनी सरकार को दिया जाएगा। जोधपुर राज्य द्वारा दिए जाने वाले खिराज की राशि एक लाख आठ हजार रुपये वार्षिक निर्धारित की गई लेकिन संधि होने के कुछ वर्षों बाद ही जोधपुर के सवारों के अकुशल होने के बहाने कम्पनी ने ‘जोधपुर लीजन’ का गठन कर दिया। इसका खर्च एक लाख पन्द्रह हजार रुपये भी जोधपुर राज्य पर ही थोप दिया गया।