PYQ Practice
404 Questions · 41 Pages
राजस्थान किन खनिजों का अग्रणी उत्पादक और एकमात्र/अनन्य उत्पादक माना जाता है? a. सीसा-जस्ता b. वोलैस्टोनाइट c. रॉक फॉस्फेट d. जिप्सम नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन (Assertion) A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (Reason) R के रूप में; अभिकथन A: राजस्थान, भारत में अग्रणी खनिज उत्पादक राज्य है। कारण R: राजस्थान में सीसा, जस्ता, जिप्सम, फैल्डस्पार, तांबा, चांदी और अनेक प्रकार के खनिज उपलब्ध हैं। उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
सूची I को सूची II से सुमेलित करें - सूची I (खनिज भंडार) सूची II (ज़िला) a. तांबा I. अजमेर b. मैग्नेसाइट II. झुंझुनूं c. टंगस्टन III. पाली d. लिग्नाइट IV. नागौर नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
नीचे दो कथन दिए गए हैं : एक अभिकथन A (Assertion A) के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण R (Reason R) के रूप में। अभिकथन A: राजस्थान, देश के लगभग 94% जिप्सम का उत्पादन करता है। कारण R: राजस्थान के डूंगरपुर, बाँसवाड़ा और अजमेर में यूरेनियम पाया जाता है। उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: A. राजस्थान रिफाइनरी परियोजना की संशोधित लागत 79,459 करोड़ रुपये है। B. HPCL की हिस्सेदारी इस परियोजना में 50% है। सही विकल्प चुनिए:
राजस्थान के किन ज़िलों में ऐस्बेस्टॉस के महत्तम भंडार पाये जाते हैं? a. उदयपुर, डूंगरपुर b. गंगानगर, नागौर c. जयपुर, अलवर d. जोधपुर, अजमेर नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
राजस्थान के किस ज़िले में ताम्र खनिज ज्यादातर पाये जाते हैं? a. झुंझनूं b. उदयपुर c. जयपुर d. अजमेर नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:
नीचे दो कथन दिए गए हैं: एक अभिकथन (Assertion) A के रूप में लिखित है तो दूसरा उसके कारण (Reason) R के रूप में; अभिकथन A: भारत के सर्वोत्तम ज्ञात टंगस्टन अयस्क के निक्षेप नागौर ज़िले में रेवत पहाड़ियों में पाये जाते हैं। कारण R: यह उच्च गति उपकरण अयस्क, कबच प्लेटों के लिए विशेष इस्पात, बंदूक खोलों के निर्माण के लिए अनिवार्य है तथा बिजली बल्बों में तन्तु निर्माण में प्रयुक्त होता है। उपरोक्त कथन के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए -
निम्नलिखित में से कौन-सा खनिज लगभग शत-प्रतिशत राजस्थान में पाया जाता है?
राजस्थान में खनन उद्योग की समस्याएँ हैं : a. खनिजों का असमान वितरण b. अनियोजित अन्वेषण c. दक्ष और प्रशिक्षित कार्यबल की प्रचुर उपलब्धता d. जल और विद्युत की कमी नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें :