बाड़मेर जिले में अच्छी किस्म के लिग्नाइट के निक्षेप कहाँ मिले है -
सही उत्तर: कपूरड़ी
स्रोत: CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में खनिज संसाधन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 404 प्रश्नों में से यह पेज 11 है।
बाड़मेर जिले में अच्छी किस्म के लिग्नाइट के निक्षेप कहाँ मिले है -
सही उत्तर: कपूरड़ी
स्रोत: CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2
राजस्थान के किस जिले में जिप्सम का उत्पादन सर्वाधिक होता है -
सही उत्तर: बीकानेर
व्याख्या (Explanation)
देश में जिप्सम के 82% संसाधन अकेले राजस्थान के पास हैं, जिसके कुल संसाधन 1055.55 मिलियन टन हैं। राज्य कुल उत्पादन में 99% योगदान देकर अग्रणी उत्पादक बना हुआ है। सेलेनाइट का पूरा उत्पादन राजस्थान राज्य से होता है। जिप्सम बीकानेर, नागौर, बाड़मेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, श्री गंगानगर और जालौर जिलों में पाया जाता है।
निम्नांकित में से कौन सी आग्नेय चट्टानें जालौर में पाई जाती हैं - (i) गेब्रो (ii) ग्रेनाइट (iii) रायोलाईट (iv) बेसाल्ट
सही उत्तर: (ii) व (iii)
व्याख्या (Explanation)
चट्टानों की मैलानी श्रेणी एक रायोलाइट लावा समूह से बनी है, जो अरावली संरचना पर टिकी हुई है। इन सभी आग्नेय समूह शैलों के निक्षेपों को मैलानी स्थान के नाम के आधार पर मैलानी श्रेणी कहते हैं। जालोर ग्रेनाइट, सिवाना और एरिनपुरा ग्रेनाइट मैलानी श्रेणी के हैं। जालौर में निम्न आग्नेय चट्टानें पाई जाती हैं: ग्रेनाइट रायोलाइट
स्रोत: CET 2022 (12th Level) 04 February 2023 Shift-2
राजस्थान राज्य खान एवं खनिज लिमिटेड की स्थापना किस वर्ष में की गई -
सही उत्तर: 1974
स्रोत: High Court LDC 2022 (19 March 2023)
सलादीपुरा (सीकर) से कौनसे खनिज का उत्खनन किया जाता है -
सही उत्तर: पाइराइट्स
स्रोत: High Court LDC 2022 (19 March 2023)
भारतवर्ष में निम्न में से किस खनिज की 90 प्रतिशत से अधिक आपूर्ति राजस्थान करता है -
सही उत्तर: जिप्सम
स्रोत: High Court LDC 2022 (19 March 2023)
राजस्थान में निम्नलिखित में से कौनसा क्षेत्र पेट्रोलियम भण्डार क्षेत्र नहीं है -
सही उत्तर: डांडेवाला
व्याख्या (Explanation)
ब्लॉक तनोट - डांडेवाला में 3 क्षेत्र तनोट, डांडेवाला तथा बागीटिब्बा सम्मिलित हैं। क्षेत्र में लगभग 2411.3 मिलियन घनमीटर गैस के सिद्ध भंडार खोजे गए हैं तथा वर्तमान में इस क्षेत्र के 22 कुओं से गैस का उत्पादन प्रगति पर है।
स्रोत: High Court LDC 2022 (12 March 2023)
गुलाबी संगमरमर का खनन क्षेत्र _____ है।
सही उत्तर: बाबरमल
व्याख्या (Explanation)
राजस्थान में गुलाबी संगमरमर (मार्बल) मुख्यत: उदयपुर स्थित बाबरमल खान से प्राप्त होता है। भरतपुर जिले की रूपी तहसील से भी गुलाबी मार्बल प्राप्त किया जाता है, जिसकी उत्पत्ति 600 मिलियन वर्ष पहले हुई थी। इसके अलावा राजस्थान में गुलाबी संगमरमर उदयपुर के देवीमाता, केवड़ा-बाबर भात स्थानों से तथा अजमेर जिले के भाटसूरी, दौलतपुरा, सलेमाबाद क्षेत्रों से भी प्राप्त किया जाता है।
स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Sindhi L2 (राजस्थान सामान्य ज्ञान व शैक्षिक परिदृश्य)
झामर कोटड़ा खानें किसके लिए जानी जाती हैं -
सही उत्तर: रॉक फ़ॉस्फ़ेट
स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Sindhi L2 (राजस्थान सामान्य ज्ञान व शैक्षिक परिदृश्य)
कौन सा पेट्रोलियम उत्पादन स्थल बाड़मेर जिले में स्थित नहीं है -
सही उत्तर: घोटारू
स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Sindhi L2 (राजस्थान सामान्य ज्ञान व शैक्षिक परिदृश्य)