⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में खनिज संसाधन PYQ in Hindi - पेज 18

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में खनिज संसाधन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 404 प्रश्नों में से यह पेज 18 है।

171

आगूचा-गुलाबपुरा खनन क्षेत्र निम्नलिखित में से किस जिले में स्थित है -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Geography)
Aभीलवाड़ा
Bजयपुर
Cअजमेर
Dअलवर

सही उत्तर: भीलवाड़ा

व्याख्या (Explanation)

रामपुरा अगुचा खदान भीलवाड़ा जिले में स्थित है। यह खदान हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (HZL) के पास है और इसमें जस्ता और सीसे का दुनिया का सबसे बड़ा भंडार है। खदान की खोज 1977 में राजस्थान सरकार के खान एवं भूविज्ञान निदेशालय के भू-वैज्ञानिक टी.सी. रामपुरिया ने की थी। HZL ने 1991 में परिचालन शुरू किया था।

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Geography)

172

फेल्सपार का सर्वाधिक उत्पादन किस जिले में होता है -

Aभीलवाड़ा
Bअजमेर
Cजयपुर
Dकोटा

सही उत्तर: अजमेर

173

रोहिली खाने किस खनिज से संबंधित है -

Aथोरियम
Bयूरेनियम
Cबेरिलियम
Dअभ्रक

सही उत्तर: यूरेनियम

174

सुमेलित कीजिए : खनिज उपभोग (1) सीसा जस्ता (a) विद्युत तार (2) ताँबा (b) उर्वरक (3) जिप्सम (c) सिरेमिक (4) वॉलेस्टोनाइट (d) बैटरी अम्ल (1) (2) (3) (4)

📋 पूछा गया: REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-IV
Ab c d a
Bc d a b
Ca b c d
Dd a b c

सही उत्तर: d a b c

व्याख्या (Explanation)

सीसा-जस्ता→ बैटरी अम्ल, सीसा और जस्ता का उपयोग बैटरी के निर्माण में होता है। ताँबा → विद्युत तार, तांबा अपनी उच्च विद्युत चालकता के कारण विद्युत तारों में उपयोग होता है। जिप्सम → उर्वरक, जिप्सम का उपयोग उर्वरक और सीमेंट उद्योग में होता है। वॉलेस्टोनाइट → सिरेमिक, वॉलेस्टोनाइट का उपयोग सिरेमिक और टाइल उद्योग में होता है।

📋

स्रोत: REET-2022 Level 2 (सामाजिक अध्ययन) Shift-IV

175

गलत युग्म को पहचानिए - खनिज - खान

Aजिप्सम - पलाना
Bगुलाबी संगमरमर - बाबरमल
Cतामड़ा - राजमहल
Dयूरेनियम - कूराड़िया

सही उत्तर: जिप्सम - पलाना

व्याख्या (Explanation)

जिप्सम बीकानेर, नागौर, बाड़मेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, श्री गंगानगर और जालौर जिलों में पाया जाता है। पलाना की खदानें लिग्नाइट कोयला के लिए प्रसिद्ध है।

176

‘कपूरड़ी’ खनन क्षेत्र राजस्थान के निम्नलिखित में से किस जिले में स्थित है -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 28 June 2022 Paper-1
Aनागौर
Bजोधपुर
Cबीकानेर
Dबाड़मेर

सही उत्तर: बाड़मेर

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 28 June 2022 Paper-1

177

मोरीजा-बानोल खनन क्षेत्र निम्नलिखित में से किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है -

📋 पूछा गया: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 28 June 2022 Paper-1
Aचांदी
Bकैडमियमः
Cलौह
Dअभ्रक

सही उत्तर: लौह

📋

स्रोत: Lab Assistant Exam 2022 (Science) 28 June 2022 Paper-1

178

भारत में, राजस्थान निम्नलिखित में से किस खनिज का एकमात्र उत्पादक है -

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-2)
Aयूरेनियम
Bक्वार्ट्ज
Cवोलस्टोनाइट
Dमैग्नेटाइट

सही उत्तर: वोलस्टोनाइट

📋

स्रोत: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-2)

179

निम्नलिखित में से कौन सा राजस्थान में स्थित महत्वपूर्ण सीसा-जस्ता-चांदी के भंडार में से एक है -

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-1)
Aरामपुरा-आगुचा और पुर बनेड़ा (भीलवाड़ा)
Bमोरिजा-नीमला (जयपुर)
Cलालसोट (दौसा)
Dछोटी-सर, बड़ी-सर (उदयपुर)

सही उत्तर: रामपुरा-आगुचा और पुर बनेड़ा (भीलवाड़ा)

📋

स्रोत: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-1)

180

देश के कुल तांबे के संसाधनों में राजस्थान का हिस्सा कितने प्रतिशत है -

📋 पूछा गया: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-1)
A45%
B54%
C36%
D59%

सही उत्तर: 54%

📋

स्रोत: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-1)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams