⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

राजस्थान में खनिज संसाधन PYQ in Hindi - पेज 6

इस पेज पर Rajasthan GK के राजस्थान में खनिज संसाधन से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 404 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।

51

पलाना एवं कपूरडी खानें ____ के लिए जानी जाती हैं। (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: Junior Instructor (EM) Exam 2024
Aलोहा
Bपेट्रोलियम
Cजस्ता
Dकोयला

सही उत्तर: कोयला

व्याख्या (Explanation)

पलाना और कपूरडी खानें राजस्थान के बीकानेर जिले में स्थित हैं और लिग्नाइट कोयले (भूरा कोयला) के लिए प्रसिद्ध हैं।

📋

स्रोत: Junior Instructor (EM) Exam 2024

52

निम्नलिखित में से कौन सा खनिज बाँसवाड़ा जिले के लीलवानी एवं नराड़िया क्षेत्र में पाया जाता है -

📋 पूछा गया: AGRICULTURE OFFICER (AGRI. DEPTT.) COMP. EXAM - 2024
Aसोना
Bजस्ता
Cमैंगनीज़
Dबेरिलियम

सही उत्तर: मैंगनीज़

व्याख्या (Explanation)

बांसवाड़ा(सर्वाधिक भण्डार) में मैंगनीज़ उत्पादक क्षेत्र लीलवाना, तलवाड़ा, सागवा, तामेसर, कालाखुटा। उदयपुर में देबारी, स्वरूपपुरा, नैगाडि़या।

📋

स्रोत: AGRICULTURE OFFICER (AGRI. DEPTT.) COMP. EXAM - 2024

53

लिग्नाइट ___ का प्रकार है।

📋 पूछा गया: Junior Instructor (COPA) Exam 2024
Aकोयला
Bइस्पात
Cसंगमरमर
Dऐस्बेस्टस

सही उत्तर: कोयला

व्याख्या (Explanation)

लिग्नाइट एक प्रकार का कोयला है, जिसे भूरा कोयला भी कहते हैं। यह निम्न गुणवत्ता का कोयला है और इसका उपयोग मुख्यतः बिजली उत्पादन में होता है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (COPA) Exam 2024

54

खो-दरीबा खानें ____ के लिए जानी जाती हैं।

📋 पूछा गया: Junior Instructor (Wireman) Exam 2024
Aताँबा
Bलौह-अयस्क
Cजस्ता
Dसीसा और जस्ता

सही उत्तर: ताँबा

व्याख्या (Explanation)

खो-दरीबा (अलवर) ताँबे की खानों के लिए प्रसिद्ध है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (Wireman) Exam 2024

55

राजस्थान में खेतड़ी खदान निम्न में से किसकी प्रमुख उत्पादक हैं -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (Wireman) Exam 2024
Aताँबा
Bबॉक्साइट
Cलौह अयस्क
Dअभ्रक

सही उत्तर: ताँबा

व्याख्या (Explanation)

खेतड़ी (झुंझुनू) राजस्थान में ताँबे की खदान के लिए प्रसिद्ध है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (Wireman) Exam 2024

56

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिये तथा सही उत्तर का चयन नीचे दिये कूट से कीजिये - सूची-I (खनिज) सूची-II (खनन क्षेत्र) (A) लौह अयस्क (i) रेवत पहाड़ियाँ (B) मैंगनीज (ii) काली पहाड़ी (C) टंगस्टन (iii) सागवाड़ा (D) बेरिलियम (iv) काला खूंटा कूट -

📋 पूछा गया: RPSC EO/RO Re-Exam - 2022
A(A)-(iii), (B)-(i), (C)-(ii), (D)-(iv)
B(A)-(ii), (B)-(iii), (C)-(iv), (D)-(i)
C(A)-(iv), (B)-(ii), (C)-(iii), (D)-(i)
D(A)-(ii), (B)-(iv), (C)-(i), (D)-(iii)

सही उत्तर: (A)-(ii), (B)-(iv), (C)-(i), (D)-(iii)

व्याख्या (Explanation)

लौह अयस्क - काली पहाड़ी मैंगनीज - काला खूंटा टंगस्टन - रेवत पहाड़ियाँ बेरिलियम - सागवाड़ा

📋

स्रोत: RPSC EO/RO Re-Exam - 2022

57

निम्नलिखित में से कौनसा जैसलमेर में प्राकृतिक-गैस भण्डार क्षेत्र नहीं है -

📋 पूछा गया: RPSC EO/RO Re-Exam - 2022
Aघोटारू
Bजोगसरिया
Cचिन्नेवाला
Dमनिहारी टिब्बा

सही उत्तर: जोगसरिया

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान में सबसे पहला भण्डार जैसलमेर के घोटारू में मिला। जैसलमेर - घोटारू(मीथेन + हीलियम), मनिहारी टिब्बा (प्राकृतिक गैंस), डांडेवाला, तनोट, गमनेवाला, रामगढ़, कमलीवाल बाड़मेर के जोगसरिया गांव में ब्रिटने की केयर्न एनर्जी कंपनी द्वारा खोजे गये तेल कूप को केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने मंगला प्रथम नाम दिया।

📋

स्रोत: RPSC EO/RO Re-Exam - 2022

58

निम्नलिखित में से कौनसा राजस्थान में घिया पत्थर खनन क्षेत्र नहीं है -

📋 पूछा गया: RPSC EO/RO Re-Exam - 2022
Aदेवपुरा
Bबालूपुरा
Cदागोटा-झरना
Dघेवरिया-चाँदपुर

सही उत्तर: बालूपुरा

व्याख्या (Explanation)

घिया पत्थर (सर्पेंटाइन) राजस्थान में खनन किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पत्थर है। घीया पत्थर के प्रमुख उत्पादक जिले उदयपुर, चित्तौड़गढ़, जयपुर, सिरोही, भीलवाड़ा, टोंक, सवाईमाधोपुर एवं झुन्झुनूं जिले हैं। भीलवाड़ा जिले में घेवरिया-चाँदपुर क्षेत्र प्रमुख उत्पादक क्षेत्र है। उदयपुर जिले में अन्य क्षेत्र सालेज, देवला, नाथरा-की-पाल, ऋषभदेव क्षेत्र में घीया पत्थर पाया जाता है। दौसा जिले में डागोथा-झरना गाँव के पास घीया पत्थर के भंडार पाये जाते हैं। अन्य उत्पादक क्षेत्र अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, करौली, भीलवाड़ा हैं। बालूपुरा राजस्थान में घिया पत्थर खनन क्षेत्र नहीं है।

📋

स्रोत: RPSC EO/RO Re-Exam - 2022

59

राजस्थान सरकार ने एम-सैण्ड नीति वर्ष 2024 में घोषित की है। यह प्रभावी रहेगी-

📋 पूछा गया: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024
A31 मार्च, 2029 तक अथवा नईनीति की घोषणा होने तक
B31 मार्च, 2030 तक अथवा नई नीति की घोषणा होने तक
C31 मार्च, 2032 तक अथवा नई नीति की घोषणा होने तक
D30 जून, 2029 तक अथवा नई नीति की घोषणा होने तक

सही उत्तर: 31 मार्च, 2029 तक अथवा नईनीति की घोषणा होने तक

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान एम-सैंड नीति 2024 उद्देश्य: निर्माण कार्यों में बजरी के स्थान पर एम-सैंड (कृत्रिम बजरी) के उपयोग को बढ़ावा देना। एम-सेंड का उपयोग सरकारी निर्माण में अभी 25% जरूरी 2028-29 तक 50% तक होगा। यूनिट लगाने के लिए न्यूनतम नेटवर्क, टर्नओवर, अनुभव की आवश्यकता समाप्त। यूनिट लगाने के लिए आवश्यक का अमानत राशि आधी। एम-सैंड यूनिट को उद्योग का दर्जा। 7 साल तक बिजली शुल्क माफ। यह 31 मार्च 2029 तक या नई नीति की घोषणा तक प्रभावी रहेगी।

📋

स्रोत: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024

60

राजस्थान खनिज नीति - 2024 के लक्ष्यों के सन्दर्भ में निम्न कथनों पर ध्यान दीजिये : A. वर्ष 2046-47 तक प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष 1 करोड़ व्यक्तियों को तथा 2029-30 तक 50 लाख व्यक्तियों को रोजगार प्रदान करना। B. राज्य के सकल राज्यघरेलू उत्पाद में खनिज क्षेत्र का योगदान 202324 के 3.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 2029-30 तक 5 प्रतिशत और 2046-47 तक 8 प्रतिशत तक करना। C. खनन के अन्तर्गत खनिजों की संख्या को 2047 तक बढ़ाकर 58 से 70 करना। उपरोक्त कथनों में से कौन से कथन सही हैं -

📋 पूछा गया: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024
Aकेवल A और B
Bकेवल B और C
Cकेवल A और C
DA, B और C

सही उत्तर: A, B और C

व्याख्या (Explanation)

राजस्थान खनिज निति – 2024 – लक्ष्य प्रदेश की जीडीपी में खनिज क्षेत्र का वर्तमान योगदान 3.4 % है जिसे बढ़ाकर 2029 – 30 तक 5 % और 2046 – 47 तक 8 % करना। राज्य के राजस्व को 2029 – 30 तक 3 गुना एवं 2047 तक 1 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचाना। 2029 – 30 तक 50 लाख एवं 2047 तक 1 करोड़ रोजगार लक्ष्य।

📋

स्रोत: Raj. State and Sub. Services Comb. Comp. (Pre) Exam - 2024

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams