PYQ Practice
117 Questions · 12 Pages
यदि A, B से लम्बा है और B, C से लम्बा है, तो सबसे छोटा कौन है -
यदि प्रथम दो कथन सत्य हैं, तो तीसरा कथन ______ है। (a) ब्ल्यूबेरी, स्ट्राबेरी की अपेक्षा अधिक महँगा है। (b) ब्ल्यूबेरी, रास्पबेरी की अपेक्षा सस्ता है। (c) रास्पबेरी, स्ट्राबेरी एवं ब्ल्यूबेरी की अपेक्षा अधिक महँगा है।
साइमन उम्र में पॉल से बड़ा है। पीटर उम्र में साइमन से बड़ा है। पॉल उम्र में पीटर से बड़ा है। यदि प्रथम दो कथन सत्य हैं, तो तीसरा कथन है :
नीचे दिये गये तीन कथनों में पहले दो कथनों के आधार पर, तीसरा कथन सत्य, असत्य या अनिश्चित हो सकता है। I. तान्या एरिक से बड़ी है। II. क्लिफ तान्या से बड़ा है। III. एरिक क्लिफ से बड़ा है। यदि पहले दो कथन सत्य हैं, तो तीसरा कथन है
एक कक्षा में नीना का पाँचवाँ स्थान है। सीमा का स्थान पीछे से आठवां है। यदि तुषार नीना के बाद छठे स्थान पर है तथा नीना और सीमा के ठीक मध्य में है, तो कक्षा में कितने विद्यार्थी हैं -
उत्तर की ओर मुँह किए हुए 5 लड़कियों की एक पंक्ति में, रीता, लता के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठी है और अलका, सीमा के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठी है। सीमा पंक्ति के किसी भी अंतिम छोर पर नहीं बैठी है। पंक्ति के मध्य में कौन बैठी है -
लड़कों की एक पंक्ति में, बायें छोर से आमिर 16वें स्थान पर है और विकास दायें छोर से 18वें स्थान पर है। गगन, आमिर से दायें छोर की ओर 11वें स्थान पर तथा विकास से दायें छोर की ओर तीसरे स्थान पर है। पंक्ति में कुल कितने लड़के हैं -
शिमला केवल मनाली से ठंडा है। नैनीताल, ऊटी से ठंडा है लेकिन मसूरी जितना ठंडा नहीं है। माउंट आबू, शिमला से ठंडा है पर सबसे अधिक ठंडा नहीं है। बताइए निम्नलिखित में से सबसे अधिक ठंडा कौनसा स्थान है -
पांच छात्रों ने छात्रवृत्ति परीक्षा में हिस्सा लिया। सुमन को प्रीती से अधिक अंक मिले। कोमल को सुनीता से कम अंक प्राप्त हुए लेकिन वे सुमन के अंकों से अधिक रहे। मानसी को प्रीती एवं सुमन द्वारा प्राप्त अकों के मध्य में अंक मिले, परीक्षा में सबसे कम अंक किसे प्राप्त हुए -
बच्चों की एक पंक्ति में, गीता बायें छोर से पाँचवें स्थान पर है और प्रवीण दाहिने छोर से बारहवें स्थान पर है। यदि प्रवीण, गीता की ओर तीन स्थान खिसक जाता है, तो वह बायें छोर से दसवें स्थान पर आ जाता है। पंक्ति में कुल कितने बच्चे हैं -