PYQ Practice
41 Questions · 5 Pages
पांच पुरुष P, Q, R, S और T, छ: महिला I, J, K, L, M और N हैं। P, Q और K वकील हैं; R, S, I, J और L इंजीनियर हैं और शेष डॉक्टर है। निम्नलिखित स्थितियों के अधीन इन ग्यारह व्यक्तियों में से कुछ टीमों का चयन किया जाता है - 1. P, I और N को एक साथ रखना है। 2. Q को S या K के साथ नहीं रखा जा सकता है। 3. T और J को एक साथ रखना है। 4. S को I के साथ नहीं रखा जा सकता है। 5. R को J के साथ नहीं रखा जा सकता है। यदि टीम में दो पुरुष वकील, दो महिला इंजीनियर और एक डॉक्टर हों, तो टीम के सदस्य होंगे -
कला वर्ग में उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति आवंटन हेतु एक प्रतिष्ठित स्कूल को मेधावी छात्रों का चयन करना है, जो निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करते हों: उम्मीदवार में निम्नलिखित पात्रता होनी चाहिए (I) उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त किए हों। (II) कला संस्थान की चयन परीक्षा में कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हों। (III) 31.03.2022 को आयु 18 वर्ष से कम और 20 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। एक उम्मीदवार के मामले में जो उपरोक्त सभी मानदंडों को पूरा करता है सिवाय: उल्लिखित (i), लेकिन किसी भी अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता में कम से कम एक स्वर्ण पदक जीता है तो मामला स्कूल के निदेशक मंडल को भेजा जा सकता है। उल्लिखित (iii) , लेकिन ‘आर्थिक कमजोर (EW)’ श्रेणी से है, तो आयु में दो साल की छूट है। उपरोक्त मानदंडों और शर्तों के आधार पर, विश्लेषण करें और निर्णय करें कि निम्नलिखित में से कौन सा निर्णय उस उम्मीदवार के लिए लिया जाना चाहिए जिसका विवरण नीचे दिया गया है। कृपया ध्यान दें कि आपको दी गई जानकारी के अलावा कुछ भी कल्पना नहीं करना है। 10 अगस्त 2002 को जन्मीं फातिमा खान ने उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में 45% अंक हासिल किए हैं। उसने चयन परीक्षा में 60% अंक प्राप्त किए और अंतरविद्यालय प्रतियोगिताओं में दो बार स्वर्ण पदक जीता है।
तीन साक्षात्कारकर्ताओं (X, Y और Z के रूप में चिह्नित) वाले किसी पैनल ने कंपनी में महाप्रबंधक के पद के लिए तीन अभ्यर्थियों (A, B और C के रूप में नामित) का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक साक्षात्कारकर्ता को गोपनीय रूप से हर अभ्यर्थी के लिए हाँ या नहीं रिकॉर्ड करना है। साक्षात्कारोपरांत निम्नलिखित जानकारी उपलब्ध है। ठीक दो साक्षात्कारकर्ता A को वोट करते हैं ठीक एक साक्षात्कारकर्ता B को वोट करता है ठीक एक साक्षात्कारकर्ता C को वोट करता है साक्षात्कारकर्ता X ने A के पक्ष में वोट किया साक्षात्कारकर्ता Y ने A और C के विरुद्ध वोट किया साक्षात्कारकर्ता Z ने C के विरुद्ध वोट किया उपरोक्त जानकारी के आधार पर निम्नलिखित में से कौन सा तथ्य निश्चित रूप से सही है -
XYL एग्रो लिमिटेड में प्रबंधक-लेखा के चयन के निम्नलिखित मानदंड हैं। A. अभ्यर्थी को वाणिज्य में स्नातकोत्तर होना ही चाहिए। B. अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी, 2021 को 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। C. यदि कोई अभ्यर्थी मानदंड A को पूरा नहीं करता है, लेकिन लेखा और वित्त में विशेषज्ञता के साथ MBA है, तो उसका मामला न्यासी बोर्ड को भेजा जाएगा, जो अभ्यर्थी को साक्षात्कार में उपस्थित होने की अस्थाई अनुमति दे सकता है। D. मानदंड A और B पूरा करने वाले अभ्यर्थी को साक्षात्कार में बुलाया जाएगा। E. ऐसे अभ्यर्थी को, जिसने साक्षात्कार में साक्षात्कारकर्ताओं से 50% अनुबंधित अंक प्राप्त किया हो, परिवीक्षा के लिए चुना जाएगा। F. ऐसे अभ्यर्थी/अभ्यर्थिनी का, जिसे उसके प्रबंधक ने ग्रेड B या उससे ऊपर का ग्रेड दिया हो, अंतिम रूप से चयन किया जाएगा। उपरोक्त मानदंडों के आधार पर निर्णय करें कि निम्नलिखित अभ्यर्थी के मामले में निम्नलिखित में से कौन सा निर्णय लिया जाना चाहिए - वाणिज्य में स्नातकोत्तर समीर ने साक्षात्कार में 70% अनुबंध अंक प्राप्त किए। 31 जुलाई, 2010 को उसकी आयु 35 वर्ष थी।
एक कॉलेज ने MBA प्रोग्राम में प्रवेश के लिए निम्नलिखित मानदंड तय किए हैं। I. अभ्यर्थी स्नातक में कम से कम 75% प्राप्त किया हुआ होना चाहिए। II. अभ्यर्थी ने प्रवेश परीक्षा में कम से कम 50% अंक प्राप्त किया हो। III. अभ्यर्थी की आयु 1 जून, 2021 को न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिए। IV. अभ्यर्थी भारत का नागरिक होना चाहिए। यद्यपि, ऐसे अभ्यर्थी को, जो उपरोक्त सभी शर्तों को पूरा करता हो, सिवाय: a) शर्त (IV) के, लेकिन वह विगत पाँच वर्षों से भारत में रह रहा हो, अस्थाई रूप से प्रवेश पा सकता है। b) शर्त (I) के, लेकिन जो राष्ट्रीय स्तर के खेलों में भाग लिया हो, उसके मामले पर प्रवेश समिति विचार कर सकती है। निम्नलिखित अभ्यर्थी के मामले पर विचार कीजिए और निर्णय लेः रोहन 25 वर्षीय पुरुष है, जिसने विज्ञान में 80% अंकों के साथ स्नातक किया है और 75% अंकों के साथ प्रवेश-परीक्षा उत्तीर्ण की है।
एक बहु-राष्ट्रीय कंपनी ABC के लिए कार्यकारी प्रशिक्षुओं के चयन हेतु निम्नलिखित मानदण्ड हैं। उम्मीदवारों को निम्नलिखित आवश्यकताएँ पूरी करनी होंगी: a) 60% से अधिक अंकों के साथ व्यवसाय प्रशासन में डिप्लोमा या डिग्री हो। b) 30 सितंबर, 2022 को 27 वर्ष से कम आयु का हो। c) परियोजना प्रबंधन में कम से कम 2 वर्ष का अनुभव हो। हालाँकि, यदि उम्मीदवार निम्नलिखित को छोड़कर उपरोक्त सभी मानदण्डों को पूरा करता है: d) (a) को, लेकिन साक्षात्कार में 75% अंक प्राप्त करता है, तो उसका मामला निदेशक, मानव संसाधन को भेजा जाना है। e) पर (b) को, यदि उम्मीदवार (a) और (c) पूरा करता है, लेकिन उसकी आयु निर्धारित आयु से छह महीने से अधिक या कुछ कम है, तो उसका मामला बैकअप के लिए भर्ती प्रभारी को भेजा जाना है। श्याम सुंदर B.B.A है और उसने 70% अंक प्राप्त किए थे। उसे प्रबंधन में तीन वर्ष का अनुभव है। उसका जन्म 16 मई 1994 को हुआ था। उसके मामले में क्या फैसला लिया जाएगा -
मान लीजिए किसी विद्यालय ने किंडरगार्टन में प्रवेश के लिए निम्नलिखित मानदंड निर्धारित किए हैं। एक बच्चे के बारे में निर्णय लें जिसका विवरण अंत में दिया गया है। किंडरगार्टन में प्रवेश के लिए मानदंड – 1. बच्चे की आयु 1 अप्रैल, 2022 को 3 से 5 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 2. वह रंगों को पहचानने में सक्षम होना चाहिए। 3. उसे वर्णमाला बोलने में सक्षम होना चाहिए। हालांकि, यदि कोई बच्चा ऊपर बताए गए अन्य सभी मानदंडों को पूरा करता हैं, सिवाय – a. मानदंड 1, लेकिन यदि उसकी आयु जुलाई 2022 में 3 वर्ष हो जाएगी, तो उसे प्रधानाध्यापिका के साथ अनौपचारिक बातचीत की अनुमति दी जाएगी। b. उपरोक्त में से मानदंड 2, लेकिन यदि वह लाल, हरा और पीला रंग पहचान सकता है, उसे प्रतीक्षा सूची में डाल दिया जाएगा। रिजुल 12 अप्रैल 2019 को पैदा हुआ था और वह बहुत ही बुद्धिमान बच्चा है। वह रंगों को पहचान सकता है, अंग्रेजी वर्णमाला के सभी अक्षर और 50 तक की संख्याएं पढ़ सकता है।
होटल प्रबंधन पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए, उम्मीदवार में निम्नलिखित योग्यताएँ होनी चाहिए। 1. न्यूनतम 18 वर्ष की आयु होनी चाहिए। 2. प्रथम श्रेणी में इंटरमीडिएट पूरा किया हो। 3. प्रवेश परीक्षा में कम से कम 60% अंक प्राप्त किया हो। 4. 1 लाख रुपए के पाठ्यक्रम शुल्क का भुगतान करने में सक्षम हो। यदि अभ्यर्थी उपरोक्त सभी मानदंडों को पूर्ण करता है, सिवाय : a) शर्त 2 के, लेकिन प्रवेश परीक्षा में 858 अंक प्राप्त किया हो, तो उसके मामले को अध्यक्ष के पास भेजा जाएगा। b) शर्त 4 के, लेकिन शुल्क का भुगतान दो किश्तों में करने के लिए तैयार है, तो उसका मामला डीन के पास भेजा जा सकता है। मान लीजिए निम्नलिखित अभ्यर्थी का मामला है और निर्णय लें : शिखर ने प्रथम श्रेणी में अपना इंटरमीडिएट पूरा किया है और प्रवेश परीक्षा में उसे 80% अंक मिले हैं। उसकी उम्र 20 वर्ष है और वह दो आसान किश्तों में ट्यूशन फीस देने के लिए तैयार है।
ट्रॉमा सेंटर में सुपर स्पेशियलिटी पद के लिए, आवेदक में निम्नलिखित योग्यताएँ होनी चाहिए। a) न्यूनतम 50% अंकों के साथ MBBS और न्यूनतम 70% अंकों के साथ MD/ MS हो। b) जिला स्तरीय अस्पताल में न्यूनतम 5 वर्ष का कार्य अनुभव हो। c) 1 जुलाई, 2020 को 40 वर्ष से अधिक आयु का नहीं होना चाहिए। हालांकि, यदि आवेदक उपरोक्त सभी मानदंड पूरा करता है, सिवाय : (i) a) के, लेकिन स्नातक में 70% अंक और MD में 50% प्राप्त किया हुआ हो, साथ ही 5 वर्ष का कार्य अनुभव हो, तो उसके मामले को चयन बोर्ड के पास भेजा जा सकता है। (ii) b) के, और उसके पास केवल 3 वर्ष का अनुभव हो, तो उसे शेष वर्षों के अनुभव की प्राप्ति के लिए परिवीक्षा (प्रोबेशन) पर रखा जा सकता है। मान लीजिए निम्नलिखित अभ्यर्थी का मामला है और निर्णय लें : काविश 60% अंकों के साथ MBBS डॉक्टर हैं और उसने 82% अंकों के साथ न्यूरोसर्जरी में मास्टर किया हुआ है। वह तीन वर्ष से जिला अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट के पद पर कार्यरत हैं। पिछले वर्ष उन्होंने अपना 34वाँ जन्मदिन मनाया था।
एक कॉलेज में एक प्राणीशास्त्र व्याख्याता के रूप में भर्ती होने के लिए आवेदक में निम्नलिखित योग्यताएँ होनी चाहिए। 1. न्यूनतम 60% अंकों के साथ प्राणीशास्त्र में स्नातकोत्तर 2. 35 वर्ष से अधिक आयु का नहीं होना चाहिए। 3. राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की हो। 4. अध्यापन में न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव हो। यदि कोई अभ्यर्थी उपरोक्त सभी मानदंडों को पूरा करता है, सिवाय : a) (3) के, लेकिन राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की हो, तो उसे साक्षात्कार के लिए अस्थायी रूप से अनुमति दी जा सकती है। b) (4) के, तो उसे 3 वर्ष के लिए संविदात्मक पद पर रखा जा सकता है। मान लीजिए निम्नलिखित अभ्यर्थी का मामला है और निर्णय लें : मेघना 27 वर्ष की है, वह 708 अंकों के साथ B.Sc. स्नातक है और M.Sc. प्राणीशास्त्र विशेष योग्यता के साथ उत्तीर्ण है। उसके पास एक प्रतिष्ठित कॉलेज में अध्यापक के रूप में 5 वर्ष का अनुभव है।