नीचे दिए हुए वर्णाक्षरों के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए - A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z यदि अंग्रेजी वर्णमाला के प्रत्येक चौथे अक्षर को (#) के चिह्न से बदल दिया जाए, तो निम्नलिखित में से वर्णमाला के बाएँ से 14वें तत्व के बाएँ से 9वां तत्व कौन-सा होगा -
सही उत्तर: E
व्याख्या (Explanation)
यदि अंग्रेजी वर्णमाला के प्रत्येक चौथे अक्षर को (#) के चिह्न से बदला जाए, तो श्रृंखला इस प्रकार से होगी: A B C # E F G # I J K # M N O # Q R S # U V W # Y Z यहाँ वर्णमाला के बाएँ से 14वां तत्व N है, अतः N के बाएँ से 9वां तत्व E होगा।