फैजा, राहिल की भाभी और साद की माँ है। साद, अनस की माँ का इकलौता नाती है। फैज़ा का अनस के पिता से क्या संबंध है?
सही उत्तर: भाभी
स्रोत: Police Constable Exam (02 July 2022) (Re Exam)
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Reasoning के Blood Relations से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 172 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।
फैजा, राहिल की भाभी और साद की माँ है। साद, अनस की माँ का इकलौता नाती है। फैज़ा का अनस के पिता से क्या संबंध है?
सही उत्तर: भाभी
स्रोत: Police Constable Exam (02 July 2022) (Re Exam)
तस्वीर में एक महिला की ओर इशारा करते हुए शुचि ने आस्था को बताया, “उसके पिता तुम्हारी माँ के इकलौते पुत्र हैं।” तस्वीर में दिख रही महिला से आस्था का क्या संबंध है -
सही उत्तर: बुआ
स्रोत: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-2)
यदि ‘M @ N’ का अर्थ है, ‘M, N का पुत्र है।’ ‘M * N’ का अर्थ है, ‘N, M की बहन है।’ ‘M / N’ का अर्थ है, ‘M, N के पिता है।’ ‘M $ N’ का अर्थ है, ‘N, M का भाई है।’ निम्नलिखित समीकरण में A का E से क्या संबंध है - A @ B $ C/D * E
सही उत्तर: चचेरा भाई
स्रोत: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-1)
एक व्यक्ति की तस्वीर की ओर संकेत करते हुए, नेहा ने कहा, “उसकी बहन का भाई मेरे ससुर का इकलौता पुत्र है” । उस व्यक्ति का नेहा से क्या संबंध है -
सही उत्तर: पति
स्रोत: Police Constable Exam (15 May 2022 Shift-1)
एक निश्चित कूट में, A + B का अर्थ है कि A, B के पिता है। A ÷ B का अर्थ है कि A, B की माता है। A + B का अर्थ है कि A, B की पुत्री है। यदि, M ÷ J + O – Q है, तो M, Q से किस प्रकार संबंधित है -
सही उत्तर: मौसी
स्रोत: Police Constable Exam (14 May 2022 Shift-1)
यदि ‘रवि’, ‘प्रिया’ का भाई है, ‘प्रिया’, ‘सविता’ की पुत्री है, और ‘वैभव’, ‘नोनू’ के पिता है, जो ‘सविता’ के ससुर का इकलौता पुत्र है। ‘रवि’, ‘वैभव’ से किस प्रकार संबंधित है?
सही उत्तर: पोता
स्रोत: Police Constable Exam (14 May 2022 Shift-1)
छः सदस्यीय एक परिवार में दो पिता, तीन भाई और एक माँ है। P, F की बहन है। v, M के पति का भाई है। D, A का पिता है और F का दादा/नाना है। इन सब में माँ कौन है -
सही उत्तर: M
स्रोत: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-2)
यदि, X, Y की बहन है। Z, Y की माँ है। M, Z का पिता है। N, M की माँ है, तो, M का X से क्या संबंध है -
सही उत्तर: नाना
स्रोत: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-2)
पाँच सदस्यों के एक परिवार में, L, O का पुत्र है। K की बहन 0, M से विवाहित है जो E के पिता है। दिए गए विकल्पों में से कौन सा कथन सही है -
सही उत्तर: M, K का जीजा है।
स्रोत: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-1)
एक व्यक्ति का अपने मित्र से परिचय कराते हुए, अमीना कहती है, “उसके पिता मेरे पिता के इकलौते पुत्र हैं”। अमीना उस व्यक्ति से किस प्रकार संबंधित है -
सही उत्तर: बुआ
स्रोत: Police Constable Exam (13 May 2022 Shift-1)