PYQ Practice
172 Questions · 18 Pages
7 व्यक्तियों के एक परिवार में, वैज्ञानिक का विवाह एक अध्यापिका से हुआ, जिनके तीन बच्चे एक इंजीनियर एक डॉक्टर तथा एक अभिनेता है। अभिनेता की पत्नी नर्तकी है तथा सरिता की चाची है। सरिता, इंजीनियर की पुत्री अपने भाई महेश के साथ विज्ञान पढ़ती है। डॉक्टर का महेश के साथ क्या सम्बन्ध है -
उमंग ने उमा को कहा – “तुम मेरी माता के पौत्र की पत्नी हो।” उमंग का उमा से क्या संबंध है -
अनीता, भावेश की पत्नी व चंचल, अनीता की बहन है दिनेश चंचल का पिता है, जबकि रमेश, दिनेश का पुत्र है। रमेश का भावेश से क्या संबंध है -
A, B की बहन है। C, B की माता है। D, C का पिता है E, D की माता है। A किस प्रकार D से संबंधित है -
A, B, C, D, E और F एक परिवार के छः सदस्य हैं। B का/की पति/पत्नि है। E की माता F है और F की पुत्री D है। E, A का बच्चा/बच्ची है और C का पुत्र A है। इस परिवार में दो दंपती है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है -
यदि P * Q का अर्थ है P, Q का भाई है, P ÷ Q का अर्थ है P, Q का बेटा है एवं P + Q का अर्थ है P, Q की बहन है, तो P, Q का भांजा है, को कैसे व्यक्त किया जा सकता है -
आपके पिताजी के साले की माँ से आपका क्या रिश्ता होगा -
सुमित की तस्वीर की ओर इंगित करते हुए मीना ने कहा ‘इसके भाई का पिता मेरे दादाजी का इकलौता पुत्र है’, तो बताइये कि सुमित से मीना का क्या सम्बन्ध है -
रेशमा, शान की एकमात्र अविवाहित बहन की भाभी है। महविश शान की माँ है और नावेद की पत्नी है। शानू, नावेद का इकलौता पुत्र है। रेशमा का शानू से क्या सम्बन्ध है-
X # Y मतलब ‘X’ ‘Y’ की पत्नी है, X % Y मतलब ‘X’ ‘Y’ की पिता है, X & Y मतलब ‘X’ ‘Y’ की पुत्री है, X @ Y मतलब ‘X’ ‘Y’ की माँ है, M @ N & O% P # Q, स्थिति के आधार पर M का Q से क्या सम्बन्ध है -