PYQ Practice
76 Questions · 8 Pages
A, B, C, D, E और F उत्तर दिशा की ओर मुंह करके एक पंक्ति में इसी क्रम में नहीं बैठे हैं। A और B ठीक बीच में हैं तथा E और F, पंक्ति के दोनों किनारों पर हैं। C,E के ठीक बाएं ओर बैठा है तथा D के ठीक पास नहीं है, तब F के ठीक दाएं ओर कौन बैठा है?
चार मित्र A, B, C तथा D ताश के पत्ते खेल रहे हैं। A तथा B जोड़ीदार हैं। D का मुंह उत्तर दिशा में है। यदि A का मुंह पश्चिम दिशा में हो, तो इनमें से किसका मुंह दक्षिण में है?
5 लोग एक पंक्ति में दक्षिण की ओर मुंह करके बैठे हैं। Y, X के बायें है, W, Z के दायें बैठा है। V, X के दायें है तथा W, Y के बायें बैठा है। यदि Z एक सिरे पर बैठा हो, तो मध्य में कौन बैठा है?
छः व्यक्ति A,B,C, D, E तथा F (सभी के मुंह उत्तर दिशा की ओर) एक सीधी रेखा में बैठे हुए हैं (इसी क्रम में नहीं)। D रेखा के अंतिम छोर पर बैठा है, केवल दो व्यक्ति D तथा E के मध्य बैठे हैं। F, B के दाहिनी ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। F, A के दायीं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। केवल एक व्यक्ति D तथा B के मध्य बैठा है, तो B के ठीक दायीं ओर कौन बैठा है?
सात व्यक्ति M, N, O, P, Q, R और S उत्तर की ओर मुंह करके एक सीधी रेखा में बैठे हैं (जरूरी नहीं कि इसी क्रम में हों)। R और S के बीच में केवल दो व्यक्ति बैठे हैं। S, N के बाएं से दूसरे स्थान पर बैठा है। P, O के बाएं से तीसरे स्थान पर बैठा है। S और N के बीच में केवल Q बैठा है। N पंक्ति के सबसे दाहिने छोर पर बैठा है, तो निम्नलिखित में से कौन पंक्ति के ठीक बीच में बैठा है -
A, B, C, D, E, F और G एक वृत्त के चारों ओर केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। B, C के दाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। C, D के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। F, G के दाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है। G, B की बगल का पड़ोसी नहीं है। A, E के बाईं ओर तीसरे स्थान पर बैठा है, तो F के दाईं ओर दूसरे स्थान पर कौन बैठा है -
C, H, I, P, S और Y एक नियमित षट्कोणीय मेज़ के केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। P, Y के दायीं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। C और S के मध्य एकमात्र व्यक्ति I बैठा है। H के सामने कौन बैठा है -
B, P, Q,R,S, T, V एवं W केंद्र को मुख करके एक गोलाई में बैठे हैं। आवश्यक नहीं इसी क्रम में हो। P के बाई तरफ दूसरे स्थान पर S बैठा है और Q के दांई तरफ पर चौथे स्थान पर S बैठा है। R के दांई तरफ दूसरे स्थान पर T बैठा है और P के दांई तरफ तीसरे नंबर पर R बैठा है। V के दांई तरफ तीसरे स्थान पर B बैठा है और P के बगल में V नहीं है। तब B के ठीक बाई ओर बगल में कौन बैठा है -
आठ व्यक्ति L, M, N, P, Q, R, S एवं T एक गोलाकार मेज के चारों ओर सम्मेलन में केंद्र की ओर मुख करके बैठे हैं। I. R, L एवं S के बीच में बैठा है। II. S, Q के बगल में T के दाहिनी तरफ तीसरे नंबर पर बैठा है। III. Q, T के दाहिनी तरफ दूसरे नंबर पर बैठा है। IV. M, R के बायीं तरफ तीसरे नंबर पर बैठा है। तब M के बगल में कौन दाहिने ओर बैठा है?
‘A’, ‘B’, ‘C’, ‘D’, ‘E’ एवं ‘F’ एक वृत्ताकार मेज के चारों ओर बैठे हैं। ‘C', ‘E’ के बगल की किसी सीट पर नहीं बैठा है। ‘A’, ‘E’ और ‘F’ के मध्य बैठा है तथा ‘E’ ‘D’ के सामने बैठा है। ‘F’ के सामने कौन बैठा है -