⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

अंतरिक्ष अनुसंधान PYQ in Hindi - पेज 7

इस पेज पर General Science के अंतरिक्ष अनुसंधान से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 146 प्रश्नों में से यह पेज 7 है।

61

पृथ्‍वी का अपनी अक्ष के प्रति घूर्णन होता है :

📋 पूछा गया: Supervisor (women empowerment) Exam 2018
Aउत्तर से दक्षिण
Bदक्षिण से उत्तर
Cपूर्व से पश्चिम
Dपश्चिम से पूर्व

सही उत्तर: पश्चिम से पूर्व

📋

स्रोत: Supervisor (women empowerment) Exam 2018

62

निम्नलिखित में से कोनसा एक आदित्य L1 मिशन से सम्बंधित सही कथन नहीं है -

Aआदित्य-एल1 को PSLV-C57 रॉकेट से प्रक्षेपित किया।
Bआदित्य- L1 इसरो का पहला खगोल विज्ञान वेधशाला-श्रेणी मिशन है।
Cअंतरिक्ष यान को सूर्य पृथ्वी प्रणाली के लैग्रेजियन बिंदु 1 (एल) के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा में स्थापित करने की योजना है।
Dअंतरिक्ष यान पर कुल सात पेलोड स्थापित किए गए है

सही उत्तर: आदित्य- L1 इसरो का पहला खगोल विज्ञान वेधशाला-श्रेणी मिशन है।

व्याख्या (Explanation)

हाल ही में, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने और मिशन आदित्य-एल1 को PSLV-C57 रॉकेट से प्रक्षेपित किया। आदित्य-एल1 1.5 मिलियन किलोमीटर की पर्याप्त दूरी से सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष आधारित वेधशाला श्रेणी का भारतीय सौर मिशन है। L1 बिंदु तक पहुंचने में इसे लगभग 125 दिन लगेगे । एस्ट्रोसैट (2015) के बाद आदित्य- एला इसरो का दूसरा खगोल विज्ञान वेधशाला श्रेणी मिशन भी है।

63

चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण में किस प्रक्षेपण यान का उपयोग किया गया -

Aजीएसएलवी
Bएएसएलवी
Cपीएसएलसी
Dएसएलवी

सही उत्तर: जीएसएलवी

व्याख्या (Explanation)

चंद्रयान-3 का लॉन्च सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र , श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई, 2023 शुक्रवार को भारतीय समय अनुसार दोपहर 2:35 बजे हुआ था। चंद्रयान-3 के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला लॉन्चर GSLV-Mk3 (जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल) है। चंद्रयान-3 भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का तीसरा चंद्र मिशन है। चंद्रयान-3 ने चांद की सतह पर उतर कर इतिहास रच दिया है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक उतरने वाला भारत पहला देश बन गया है। चंद्रमा पर विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद प्रज्ञान रोवर उसमें से निकला। इसके साथ ही भारत अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया। लैंडर का मिशन जीवन एक चंद्र दिवस है, जो पृथ्वी पर 14 दिनों के बराबर है।

64

चंद्रयान 3 के चाँद पर सफल लेंडिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 अगस्त को किस दिवस के रूप में बनाने की घोषणा की है -

Aराष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस
Bराष्ट्रीय अंतरिक्षयान दिवस
Cराष्ट्रीय चंद्र दिवस
Dराष्ट्रीय प्रज्ञान दिवस

सही उत्तर: राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

व्याख्या (Explanation)

प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि 23 अगस्‍त को राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस दिन इसरो के चन्‍द्रयान मिशन ने चन्‍द्रमा के दक्षिणी ध्रुव के निकट उतरकर इतिहास रचा था।

65

चन्‍द्रमा की सतह पर जिस जगह विक्रम लैंडर और रोवर प्रज्ञान उतरे थे, उस स्‍थान को क्‍या कहा जायेगा -

Aशिव शक्ति बिन्‍दु
Bभारत बिन्‍दु
Cतिरंगा बिन्‍दु
Dभीष्‍म बिन्‍दु

सही उत्तर: शिव शक्ति बिन्‍दु

व्याख्या (Explanation)

चन्‍द्रमा की सतह पर जिस जगह विक्रम लैंडर और रोवर प्रज्ञान उतरे थे, उस का नाम शिव शक्ति बिन्‍दु रखा जायेगा। जिस जगह पर चन्‍द्रयान-2 का लैंडर क्रैश हुआ था उसे तिरंगा बिन्‍दु के नाम से जाना जायेगा।

66

संचार उपग्रह के लिए सामान्यतः उपयोग में ली जाने वाली कक्षा होती है -

Aध्रुवीय कक्षा
Bसौर तुल्यकालिक कक्षा
Cभू-तुल्यकालिक कक्षा
Dइनमें से कोई भी

सही उत्तर: भू-तुल्यकालिक कक्षा

व्याख्या (Explanation)

भू-तुल्यकालिक कक्षा (Geosynchronous Orbit) एक दीर्घवृत्ताकार कक्षा है जो पृथ्वी के चारों ओर 35,786 किमी. -36000 किमी. की ऊँचाई पर स्थित होती है। इस कक्षा में, एक उपग्रह पृथ्वी के समान ही 24 घंटे में परिक्रमा करता है। भू-तुल्यकालिक उपग्रहों को उसी दिशा में कक्षा में प्रक्षेपित किया जाता है जिस दिशा में पृथ्वी घूम रही है। GEO का उपयोग उन उपग्रहों द्वारा किया जाता है, जिन्हें दूरसंचार उपग्रहों जैसे पृथ्वी पर एक विशेष स्थान से लगातार ऊपर रहने की आवश्यकता होती है।

67

निम्नलिखित में से कौन सा सुदुर संवेदन में प्रयुक्त होने वाले सक्रिय संवेदक का उदाहरण है -

📋 पूछा गया: Jr. Acctt/TRA Re-Exam 2013 (Paper-1)
Aरेडार
Bउपग्रह-फोटोग्राफी
Cरेडियोमीटर
Dआवेश-युग्मित युक्ति

सही उत्तर: रेडार

📋

स्रोत: Jr. Acctt/TRA Re-Exam 2013 (Paper-1)

68

____ नासा व इसरो के मध्य दोहरी आवृत्ति संश्लिष्ट द्वारक राडार उपग्रह प्रक्षेपण करने के लिए एक संयुक्त परियोजना है -

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-2
Aजीसेट-12
Bजीसेट-11
Cआरआइएसएटी – 1 ए
Dनिसार

सही उत्तर: निसार

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-2

69

वर्ष 1957 में अन्तरिक्ष में भेजा गया पहला मानव निर्मित उपग्रह है :

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-2
Aआर्यभट्ट -I
Bआई. आर. एस-I
Cस्पुतनिक- I
Dरोहिणी-I

सही उत्तर: स्पुतनिक- I

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-2

70

वैश्विक कवरेज के लिए न्यूनतम कितने क्रियाशील अन्तरिक्ष यान आवश्यक हैं -

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-1
A4
B1
C2
D3

सही उत्तर: 3

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-1

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams