एक सक्रिय जैवअणु _____ , जिसका प्रयोग अंग प्रतिरोपण में प्रतिरक्षा निरोधक कारक के रूप में रोगियों में किया जाता है, इसका उत्पादन एक कवक से किया जाता है।
सही उत्तर: साइक्लोस्पोरिन-ए
व्याख्या (Explanation)
साइक्लोस्पोरिन-ए एक प्रतिरक्षा निरोधक (इम्यूनोसप्रेसिव) कारक है, जिसका उपयोग अंग प्रतिरोपण के बाद अंग अस्वीकृति को रोकने के लिए किया जाता है। इसे Trichoderma polysporum नामक कवक से उत्पादित किया जाता है।
स्रोत: CET 2024 (12th Level) 22 October Shift-I