निम्न में से कौन सा रसायन एलर्जी क्रिया के दौरान मुक्त होता है ?
सही उत्तर: हिस्टामिन
स्रोत: Police SI 14 September 2021 (Gk)
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर General Science के मानव रोग कारण एवं निवारण से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 217 प्रश्नों में से यह पेज 18 है।
निम्न में से कौन सा रसायन एलर्जी क्रिया के दौरान मुक्त होता है ?
सही उत्तर: हिस्टामिन
स्रोत: Police SI 14 September 2021 (Gk)
कौन सी फंगस ब्लैक फंगस रोग का कारण है -
सही उत्तर: म्यूकर
स्रोत: Police SI 13 September 2021 (Gk)
कौन-सा रोग कवक के कारण होता है -
सही उत्तर: त्वचा का दाद
निम्नलिखित में से कौन-सा रोग संक्रामक है -
सही उत्तर: डिप्थिरिया
व्याख्या (Explanation)
डिप्थिरिया एक संक्रामक रोग है जो कॉरिनेबैक्टीरियम डिप्थीरिया (Corynebacterium diphtheriae) बैक्टीरिया के कारण होता है। यह सांस के माध्यम से या संपर्क से फैलता है।
पेचिस के लिए उत्तरदायी प्रोटोजोआ है -
सही उत्तर: एन्टअमीबा
व्याख्या (Explanation)
पेचिस (Dysentery) एक ऐसी बीमारी है जिसमें मल में खून और बलगम आता है। यह एन्टअमीबा हिस्टोलिटिका (Entamoeba histolytica) नामक प्रोटोजोआ के कारण होती है। यह प्रोटोजोआ दूषित पानी या भोजन के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है।
निम्न में से कौन-सा रोग वायु के माध्यम से फैलता है -
सही उत्तर: टी. बी.
व्याख्या (Explanation)
टी. बी. (तपेदिक) वायु के माध्यम से फैलता है। यह माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस बैक्टीरिया के कारण होता है और खांसी, छींक या बात करने के दौरान हवा में फैलने वाली बूंदों के माध्यम से संचरित होता है।
निम्नलिखित में से कौन जीवाणु/बैक्टीरिया जनित बीमारी नहीं है -
सही उत्तर: एड्स
क्लोरोक्वीन जैसी दवाओं के लिये मलेरिया परजीवी के व्यापक प्रतिरोध ने मलेरिया से निपटने के लिये मलेरिया का वैक्सीन विकसित करने के प्रयासों को प्रेरित किया है। एक प्रभावी मलेरिया वैक्सीन विकसित करना कठिन क्यों है -
सही उत्तर: प्राकृतिक संक्रमण के दौरान मनुष्य मलेरिया के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित नहीं कर सकता है।
व्याख्या (Explanation)
मलेरिया एक जानलेवा बीमारी है जो प्लास्मोडियम परजीवी के कारण होती है, यह संक्रमित मादा एनोफिलीज मच्छरों के माध्यम से लोगों में फैलती है। मलेरिया परजीवी में प्रतिरक्षा प्रणाली से बचने की असाधारण क्षमता होती है जो एक प्रभावी मलेरिया वैक्सीन विकसित करने में आने वाली कठिनाइयों की व्याख्या करता है। RTS,S/AS01 (RTS,S) छोटे बच्चों में मलेरिया के खिलाफ आंशिक सुरक्षा प्रदान करने वाली अब तक की एकमात्र वैक्सीन/वैक्सीन है।
कोरोना संक्रमण की जांच के संदर्भ में आर.टी.पी.सी.आर. से तात्पर्य है -
सही उत्तर: एरिवर्स ट्रांसक्रिप्शेज़ पॉलिमरेज चेन रिएक्शन
व्याख्या (Explanation)
RT-PCR (Reverse Transcription Polymerase Chain Reaction) वायरल RNA को DNA में परिवर्तित करके उसकी जाँच करता है, जो कोरोना टेस्ट में प्रयोग होता है।
स्रोत: Rajasthan High Court LDC 2020
शरीर में विटामिन D के अभाव के कारण कौन सा रोग होता है -
सही उत्तर: रिकेट्स (सूखा रोग)
स्रोत: Raj Police Constable Exam (7 Nov 2020 S-1)