⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

कोशिका PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर General Science के कोशिका से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 45 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

एक सुकेंद्रिक कोशिका में गुणसूत्रों की संख्या एवं आकृति ____ कहलाती है -

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-2
Aगुणसूत्रप्ररूप
Bनवप्ररूप
Cकेन्द्रकप्ररूप
Dजाइलोप्ररूप

सही उत्तर: गुणसूत्रप्ररूप

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level) 11 February 2023 Shift-2

12

एक मानव कायिक कोशिका में ______ गुणसूत्र होते हैं।

📋 पूछा गया: CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2
A28
B23
C46
D50

सही उत्तर: 46

📋

स्रोत: CET 2022 (12th Level)05 February 2023 Shift-2

13

कोशिकाएँ जिनमें विभाजन नहीं होता, वे हैं-

Aजनन कोशिका
Bतन्त्रिका कोशिका
Cकायिक कोशिका
Dत्वचा कोशिका

सही उत्तर: तन्त्रिका कोशिका

14

यूकैरियोटिक व प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में पाया जाने वाला झिल्ली रहित अंगक है -

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 Maths-Science L2
Aराइबोसोम
Bमाइक्रोबॉडी
Cगोल्गी कॉम्प्लेक्स
Dलायसोसो

सही उत्तर: राइबोसोम

व्याख्या (Explanation)

कैरियोटिक (जटिल कोशिकाएँ, जैसे पौधे और जंतुओं की) और प्रोकैरियोटिक (साधारण कोशिकाएँ, जैसे बैक्टीरिया की) दोनों प्रकार की कोशिकाओं में राइबोसोम एक झिल्ली रहित अंगक है। राइबोसोम प्रोटीन संश्लेषण के लिए जिम्मेदार होता है और इसमें कोई झिल्ली नहीं होती।

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 Maths-Science L2

15

वायवीय श्वसन के दौरान ग्लूकोज के विघटन को निम्न में से किस रेखाचित्र में सही से दर्शाया गया है -

📋 पूछा गया: 3rd Grade Teacher 2022 L1
Aग्लूकोज → पाइरूविक अम्ल → CO₂ + जल
Bग्लूकोज → लैक्टिक अम्ल → एथेनॉल + CO₂
Cग्लूकोज → पाइरूविक अम्ल → एथेनॉल + CO₂
Dग्लूकोज → लैक्टिक अम्ल → CO₂ + जल

सही उत्तर: ग्लूकोज → पाइरूविक अम्ल → CO₂ + जल

📋

स्रोत: 3rd Grade Teacher 2022 L1

16

नीचे दिए गए कूटों की सहायता से अनुरूप अंगों के युग्मों का चयन करो - (A) चमगादड़ एवं कबूतर के पंख (B) इंसान के दाँत एवं हाथी दाँत (C) आलू एवं शकरकंदी कूट -

📋 पूछा गया: School Lecturer 2022 Gk (Group D)
A(A) एवं (B)
B(B) एवं (C)
C(A) एवं (C)
D(A), (B) एवं (C)

सही उत्तर: (A) एवं (C)

व्याख्या (Explanation)

अनुरूप अंग वे अंग होते हैं जिनके मूल संरचनात्मक डिजाइन और मूल अलग-अलग होते हैं लेकिन समान कार्य करते हैं। चमगादड़ के पंख, पक्षी के पंख, कीट-पतंगों के पंख संरचना और डिजाइन में भिन्न-भिन्न होते हैं, लेकिन सभी पंखों का उपयोग हवा में उड़ने के लिए करते हैं।

📋

स्रोत: School Lecturer 2022 Gk (Group D)

17

कोशिका को सर्वप्रथम किसने देखा था -

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (evening shift)
Aराबर्ट ब्राउन
Bथॉमस एडिसन
Cराबर्ट हुक
Dथॉमस हार्डी

सही उत्तर: राबर्ट हुक

व्याख्या (Explanation)

कोशिका (Cell) की खोज का श्रेय रॉबर्ट हुक को दिया जाता है। उन्होंने 1665 में अपनी पुस्तक “माइक्रोग्राफिया” में कॉर्क (Cork) के पतले टुकड़ों को माइक्रोस्कोप से देखा और छोटे-छोटे खांचों को “सेल” (कोशिका) नाम दिया। यह पहली बार था जब कोशिका शब्द का उपयोग किया गया, हालांकि हुक ने मृत कोशिकाओं की दीवारें देखी थीं।

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (evening shift)

18

यीस्ट कोशिका में जनन की विधि है :

📋 पूछा गया: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (morning shift)
Aद्विखण्डन
Bबहुखण्डन
Cविखण्डन
Dमुकुलन

सही उत्तर: मुकुलन

📋

स्रोत: Forest Guard Exam 2022 (11 DEC 2022) (morning shift)

19

सर्वप्रथम कोशिकाओं की खोज की गई -

📋 पूछा गया: Head Master (Sanskrit Edu.) - 20211 (PAPER-I)
Aरॉबर्ट हुक द्वारा
Bश्‍लाइडेन और श्‍वान द्वारा
Cपुर्किन्जे द्वारा
Dरॉबर्ट ब्राउन द्वारा

सही उत्तर: रॉबर्ट हुक द्वारा

📋

स्रोत: Head Master (Sanskrit Edu.) - 20211 (PAPER-I)

20

कोशिका भित्ती की उपस्थिति पौधों, कवक और जीवाणुओं की कोशिकाओं को बिना फटे किस माध्यम में मौजूद रहने में सक्षम बनाती है?

📋 पूछा गया: RSMSSB VDO Mains 2022
Aआइसोटोनिक
Bहाइपरटोनिक
Cहाइपोटोनिक
Dउपरोक्त सभी

सही उत्तर: हाइपोटोनिक

📋

स्रोत: RSMSSB VDO Mains 2022

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams