निम्न में से कौनसा भौतिक परिवर्तन का उदाहरण है -
सही उत्तर: पानी का उबलना
व्याख्या (Explanation)
भौतिक परिवर्तन में पदार्थ की रासायनिक संरचना नहीं बदलती। पानी का उबलना (वाष्प में बदलना) एक भौतिक परिवर्तन है क्योंकि यह केवल अवस्था परिवर्तन है। जंग लगना, चांदी का काला होना, और कागज का जलना रासायनिक परिवर्तन हैं क्योंकि इनमें नए पदार्थ बनते हैं।
स्रोत: RSMSSB LDC (09-09-18) Paper-1