⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

धातु एवं अधातु PYQ in Hindi - पेज 15

इस पेज पर General Science के धातु एवं अधातु से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 323 प्रश्नों में से यह पेज 15 है।

141

सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट को सामान्यतः ______ कहा जाता है -

Aजिप्सम
Bबेकिंग सोडा
Cधावन सोडा
Dबुझा चूना (स्लेक्ड लाइम)

सही उत्तर: बेकिंग सोडा

142

निम्नलिखित में से किस यौगिक को कास्टिक सोडे के रूप में जाना जाता है?

ANaOH
BNaHCO₃
CNaCl
DNa2CO₃

सही उत्तर: NaOH

143

धावन सोडे का रासायनिक नाम क्या है -

Aसोडियम क्लोराइड
Bसोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट
Cसोडियम कार्बोनेट
Dसोडियम हाइड्रॉक्साइड

सही उत्तर: सोडियम कार्बोनेट

144

गलत कथन की पहचान कीजिए -

Aसोडियम और पोटैशियम दोनों ही साबुन कठोर जल में प्रभावी होते हैं।
Bसाबुन का आयनिक भाग जल के साथ परस्पर क्रिया करता है।
Cआमतौर पर सोडियम साबुन की तुलना में पोटेशियम साबुन, त्वचा के लिए नरम होते हैं।
Dउपर्युक्त में से कोई नहीं

सही उत्तर: सोडियम और पोटैशियम दोनों ही साबुन कठोर जल में प्रभावी होते हैं।

145

प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) के पेस्ट की एक मोटी कोटिंग एक टूटी हड्डी पर पट्टी पर प्रयुक्त होती है। टूटी हुई हड्डी को स्थिर रखने के लिए इसे सुखाने पर यह कठोर हो जाता है। यह पीओपी -

Aउत्क्रम हो सकती हैं।
Bउत्क्रम नहीं हो सकती हैं।
Cदोनों हो सकती हैं।
Dउपर्युक्त में से कोई नहीं

सही उत्तर: उत्क्रम नहीं हो सकती हैं।

146

कथन (I) : साबुन कैल्शियम और मैग्नीशियम के लवणों युक्त जल के साथ झाग नहीं बनाता हैं। कथन (II) : दीर्घ श्रृंखला वसीय अम्लों के कैल्शियम और मैग्नीशियम लवण जल में अविलेय होते हैं। कूट :

Aदोनों ही कथन व्यष्टितः सत्य हैं और कथन (I), कथन (II) का सही स्पष्टीकरण है।
Bदोनों ही कथन व्यष्टितः सत्य हैं किन्तु कथन (II), कथन (I) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
Cकथन (I) सत्य है, किन्तु कथन (II) असत्य है।
Dकथन (I) असत्य है, किन्तु कथन (II) सत्य है।

सही उत्तर: दोनों ही कथन व्यष्टितः सत्य हैं और कथन (I), कथन (II) का सही स्पष्टीकरण है।

147

काँसे का उपयोग मूर्तियों तथा पदक बनाने में किया जाता हे, जबकि पीतल का उपयोग बर्तन, वैज्ञानिक उपकरण तथा कारतूस बनाने में किया जाता है। काँसा और पीतल दोनों ही ताम्रयुक्त मिश्रधातु हैं तथापि उनकी रासायनिक संरचना में अन्तर इस रूप में है कि-

Aपीतल में जस्ता और काँसे में टिन का अतिरिक्त अंश होता है।
Bपीतल में क्रोमियम और काँसे में निकैल का अतिरिक्त अंश होता है।
Cपीतल में निकैल और काँसे में टिन का अतिरिक्त अंश होता है।
Dपीतल में लौह और काँसे में निकैल का अतिरिक्त अंश होता है।

सही उत्तर: पीतल में जस्ता और काँसे में टिन का अतिरिक्त अंश होता है।

148

मिश्र धातु के रूप में सोने को कठोर करने के लिए कौनसी धातु मिलाई जाती है -

ACu
BSn
CAg
DC

सही उत्तर: Cu

149

सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए: सूची I (धातु/अधातु) सूची II (विशेषता) a. पारा I. कठोरतम प्राकृतिक पदार्थ एवं अधातु है b. आयोडीन II. एक अधातु जो विद्युत का चालक है c. हीरा III. एक चमकदार अधातु है d. ग्रेफाइट IV. अकेला धातु जो सामान्य ताप पर द्रव्य होता है नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

Aa-IV, b-I, c-III, d-II
Ba-IV, b-III, c-I, a-II
Ca-III, b-IV, c-1, d-II
Da-IV, b-III, c-II. d-I

सही उत्तर: a-IV, b-III, c-I, a-II

150

नीचे दी गई धातुओं को उनकी अभिक्रिया के आधार पर अवरोही क्रम में व्यवस्थित कीजिए। 1. जस्ता (जिंक) 2. कैल्शियम 3. कॉपर 4. पोटैशियम 5. सीसा (लेड) नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

📋 पूछा गया: Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)
A4, 1, 2, 3, 5
B4, 2, 1, 3, 5
C2, 4, 1, 5, 3
D4, 2, 1, 5, 3

सही उत्तर: 4, 2, 1, 5, 3

📋

स्रोत: Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams