⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

धातु एवं अधातु PYQ in Hindi - पेज 9

इस पेज पर General Science के धातु एवं अधातु से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 323 प्रश्नों में से यह पेज 9 है।

81

निम्नलिखित में से कौन लौह अयस्क का प्रकार नहीं है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2
Aलिग्नाइट
Bलोह उल्का (सिडेराइट)
Cलिमोनाइट
Dमैग्नेटाइट

सही उत्तर: लिग्नाइट

व्याख्या (Explanation)

लिग्नाइट एक कोयले का प्रकार है और लौह अयस्क नहीं है। सिडेराइट, लिमोनाइट और मैग्नेटाइट लौह अयस्क के प्रकार हैं।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-2

82

प्राकृतिक रबर किसका एक पॉलिमर है -

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1
Aइथेन
Bबुटाडाइन
Cइथिलीन
Dआइसोप्रिन

सही उत्तर: आइसोप्रिन

व्याख्या (Explanation)

प्राकृतिक रबर आइसोप्रिन (isoprene) का पॉलिमर है, जो रबर के पेड़ से प्राप्त लेटेक्स से बनता है।

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1

83

निम्नलिखित में से किसका मिलान सही नहीं है?

📋 पूछा गया: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1
Aप्लास्टर ऑफ पेरिस- CaSO₄.1/2H₂O
Bबेकिंग सोडा NaHCO₃
Cवाशिंग सोडा - Na₂CO₃
Dब्लीचिंग पाउडर-CaO

सही उत्तर: ब्लीचिंग पाउडर-CaO

📋

स्रोत: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1

84

कार्बन परमाणु की अन्य कार्बन परमाणुओं के साथ बंध बनाने की अद्भुत क्षमता होती है जिससे वह बड़े अणुओं को जन्म देते हैं। यह कहलाता है:

📋 पूछा गया: Hostel Supt(Minority Affairs) 2024
Aअपररूपता (एलोट्रोपी)
Bकार्बनीकरण (कार्बोनिफिकेशन)
Cसमावयवता (आइसोमेरिज्म)
Dशृंखलन (केटेनेशन)

सही उत्तर: शृंखलन (केटेनेशन)

व्याख्या (Explanation)

शृंखलन वह गुण है जिसमें कार्बन परमाणु एक-दूसरे से बंध बनाकर लंबी शृंखलाएँ या जटिल संरचनाएँ बनाते हैं। अपररूपता विभिन्न रूपों को, और समावयवता समान सूत्र वाले भिन्न यौगिकों को दर्शाती है।

📋

स्रोत: Hostel Supt(Minority Affairs) 2024

85

बुझा हुआ चूना (स्लेक्ड लाइम) क्लोरीन के साथ अभिक्रिया करके देता है :

📋 पूछा गया: Stenographer Exam 2024 (Paper - I)
Aसाधारण नमक
Bबेकिंग पाउडर
Cब्लीचिंग पाउडर
Dवाशिंग सोडा

सही उत्तर: ब्लीचिंग पाउडर

📋

स्रोत: Stenographer Exam 2024 (Paper - I)

86

सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए : सूची-I गुण सूची-II प्रयोग (a) द्युति (लस्चर) (i) पीटकर पतली चादरे बनाया जाना (b) तन्य (डक्टाइल) (ii) टकराने पर खनखनाहट उत्पन्न करना (c) आघातवर्धनीय (मेलियेबल) (iii) चमक (d) ध्वनिक (सोनेरस) (iv) खींचने पर तार का रूप लेना (आकार बदलना) नीचे दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर चुनिए :

📋 पूछा गया: Stenographer Exam 2024 (Paper - I)
A(a) - (iv), (b) - (iii), (c) - (i), (d) - (ii)
B(a) - (iii), (b) - (i), (c)- (iv), (d)- (ii)
C(a)-(iii), (b) - (iv), (c) - (i), (d) - (ii)
D(a) -(ii), (b) - (i), (c) -(iv), (d)- (iii)

सही उत्तर: (a)-(iii), (b) - (iv), (c) - (i), (d) - (ii)

📋

स्रोत: Stenographer Exam 2024 (Paper - I)

87

उस अधातु को पहचानिए जो चमकदार है :

📋 पूछा गया: Stenographer Exam 2024 (Paper - I)
Aपोटैशियम
Bफ्लोरीन
Cफॉस्फोरस
Dआयोडीन

सही उत्तर: आयोडीन

📋

स्रोत: Stenographer Exam 2024 (Paper - I)

88

धातु के कौन से गुणधर्म के प्रयोग से घंटियाँ तथा संगीत वाद्ययंत्र की तारें बनायी जाती हैं -

📋 पूछा गया: Stenographer Exam 2024 (Paper - I)
Aतन्यता (डक्टीलिटी)
Bआघातवर्धनीयता (मेलियेबिलिटी)
Cपारगम्यता (परमिएबिलिटी)
Dध्वन्यात्मकता (सोनोरिटी)

सही उत्तर: ध्वन्यात्मकता (सोनोरिटी)

📋

स्रोत: Stenographer Exam 2024 (Paper - I)

89

निम्नलिखित में से कौन सा सबसे अधिक तन्य धातु (ductile metal) है -

📋 पूछा गया: Stenographer Exam 2024 (Paper - I)
Aसोना
Bताँबा
Cएल्यूमिनियम
Dचाँदी

सही उत्तर: सोना

व्याख्या (Explanation)

तन्यता (ductility) धातु को तार के रूप में खींचने की क्षमता है। सोना सबसे अधिक तन्य धातु है; इसे बहुत पतले तारों में खींचा जा सकता है। ताँबा, एल्यूमिनियम, और चाँदी भी तन्य हैं, लेकिन सोने की तन्यता सबसे अधिक है।

📋

स्रोत: Stenographer Exam 2024 (Paper - I)

90

मिसेल गठन में हाइड्रोकार्बन पूंछ है _____ । (निम्न में से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनें)

📋 पूछा गया: Stenographer Exam 2024 (Paper - I)
Aकिसी भी ओर
Bजावक/बाहर की ओर
Cआंतरिक
Dपरिवर्तनीय

सही उत्तर: आंतरिक

📋

स्रोत: Stenographer Exam 2024 (Paper - I)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams