⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

प्रकाश PYQ in Hindi - पेज 10

इस पेज पर General Science के प्रकाश से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 236 प्रश्नों में से यह पेज 10 है।

91

दूर-दृष्टि दोषयुक्त मानव आँख से -

Aनिकट की वस्तु स्पष्ट दिखाई नहीं देती।
Bदूर की वस्तु स्पष्ट दिखाई नहीं देती।
Cन निकट की वस्तु स्पष्ट दिखाई देती है न दूर की।
Dदूरी की वस्तु स्पष्ट दिखाई देती है मगर नजदीक की नहीं।

सही उत्तर: दूरी की वस्तु स्पष्ट दिखाई देती है मगर नजदीक की नहीं।

92

सूर्यास्त एवं सूर्योदय के समय सूर्य का चपटा दिखाई देना किसके कारण है -

Aप्रकाश प्रकीर्णन
Bप्रकाश का परावर्तन
Cप्रकाश का विवर्तन
Dप्रकाश का अपवर्तन

सही उत्तर: प्रकाश का अपवर्तन

93

प्रकाश तरंगों के लिए निम्न में से कौन कथन सत्य है -

Aलाल रंग की तरंगदैर्ध्य सर्वाधिक होती है।
Bबैंगनी रंग की तरंगदैर्ध्य सर्वाधिक होती है।
Cबैंगनी रंग का वेग लाल रंग से अधिक होता है।
Dलाल रंग की आवृत्ति बैंगनी रंग की आवृत्ति से अधिक होती है।

सही उत्तर: लाल रंग की तरंगदैर्ध्य सर्वाधिक होती है।

94

अपवर्तन में प्रकाश का निम्न गुण नहीं बदलता है -

Aवेग
Bआवृति
Cतरंगदैर्ध्य
Dतीव्रता

सही उत्तर: आवृति

95

पृष्ठ से परावर्तन के पश्चात वापस आने वाली प्रकाश किरण को क्या कहते हैं -

Aआपतित किरण
Bपरावर्तित किरण
Cअपवर्तित किरण
Dविसरित किरण

सही उत्तर: परावर्तित किरण

व्याख्या (Explanation)

जब प्रकाश किरण किसी सतह से टकराकर वापस लौटती है, तो उसे परावर्तित किरण कहते हैं। आपतित किरण वह होती है जो सतह पर आती है, अपवर्तित किरण वह जो माध्यम बदलकर मुड़ती है, और विसरित किरण अनियमित परावर्तन से उत्पन्न होती है।

96

किस नेत्र रोग में द्विअवतल (Biconcave) लैंसों का उपयोग किया जाता है -

Aदूरदृष्टि दोष (Hypermetropia)
Bनिकटदृष्टि दोष (Myopia)
Cदृष्टि वैषम्य (Aestigmatism)
Dमोतियाबिंद (Cataract)

सही उत्तर: निकटदृष्टि दोष (Myopia)

97

साबुन के पतले झाग में चमकदार रंगों का बनना किस परिघटना का परिणाम है -

Aबहुलित परावर्तन और व्यतिकरण
Bबहुलित अपवर्तन और परिक्षेपण
Cविवर्तन और परिक्षेपण
Dध्रुवण और व्यतिकरण

सही उत्तर: बहुलित परावर्तन और व्यतिकरण

व्याख्या (Explanation)

साबुन के पतले झाग में चमकदार रंग इसलिए दिखाई देते हैं क्योंकि प्रकाश की किरणें झाग की पतली परत से बार-बार परावर्तित होती हैं (बहुलित परावर्तन) और फिर ये परावर्तित किरणें आपस में मिलकर व्यतिकरण (interference) करती हैं। रचनात्मक और विनाशकारी व्यतिकरण के कारण विभिन्न रंग दिखाई देते हैं। अन्य परिघटनाएं जैसे अपवर्तन, परिक्षेपण, विवर्तन, या ध्रुवण इस प्रभाव के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।

98

प्रकाश के वर्ण विक्षेपण का उदाहरण है -

Aमृग मरीचिका
Bहीरे का चमक
Cप्रिज्म से प्राप्त स्पैक्ट्रम
Dप्रकाशीय तन्तु

सही उत्तर: प्रिज्म से प्राप्त स्पैक्ट्रम

99

कथन (A) : यातायात संकेतों पर जड़ी हुई कांच की छोटी- छोटी मणिकाएं उन पर प्रकाश पड़ने पर तेजी से चमकने लगती हैं। कारण (R) : प्रकाश पूर्णतः परावर्तित (Reflected) होता है जब आपतन कोण एक निश्चित क्रांतिक मान (Critical Value) से अधिक हो जाता है एवं अपेक्षाकृत सघन माध्यम (Denser Medium) से गुजरता हुआ प्रकाश एक अपेक्षाकृत विरल माध्यम (Rarer Medium) से परावर्तित होता है। कूट-

AA और R दोनों सही हैं, और R, A का सही स्पष्टीकरण है।
BA और R दोनों सही हैं, और R, A का सही स्पष्टीकरण है।
CA सही है, परन्तु R गलत है।
DA गलत है, परन्तु R सही है।

सही उत्तर: A और R दोनों सही हैं, और R, A का सही स्पष्टीकरण है।

100

सूची I के साथ सूची II का मिलान कीजिए: सूची I (घटना) सूची II (प्रकाश की परिघटना) a. सूर्योदय और सूर्यास्त के समय सूर्य का लाल रंग का दिखना I. प्रकाश का परिक्षेपण b. तारों की टिमटिमाहट II. प्रकाश का प्रकीर्णन c. आकाश में इन्द्रधनुष का निर्माण III. पूर्ण आंतरिक परावर्तन d. रेगिस्तान में मरीचिका का निर्माण IV. प्रकाश का वायुमंडलीय अपवर्तन नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:

📋 पूछा गया: Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)
Aa-IV, b-II, c-I, d-III
Ba-II, b-IV, c-I, d-III
Ca-II, b-IV, c-III, d-I
Da-II, b-I, c-IV, d-III

सही उत्तर: a-II, b-IV, c-I, d-III

📋

स्रोत: Junior Accountant & Tehsil Revenue Accountant Exam 2023 (Paper 1)

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams