⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

प्रकाश PYQ in Hindi - पेज 16

इस पेज पर General Science के प्रकाश से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 236 प्रश्नों में से यह पेज 16 है।

151

किसी अपारदर्शी वस्तु का रंग उस रंग के कारण होता है जिसे वह -

Aअवशोषित करता है
Bपरावर्तीत करता है
Cपरावर्तित नहीं करता है
Dप्रकीर्णित करता है

सही उत्तर: परावर्तीत करता है

व्याख्या (Explanation)

अपारदर्शी वस्तु का रंग उस प्रकाश के रंग के कारण होता है जो वह परावर्तित (reflect) करती है। उदाहरण के लिए, यदि कोई वस्तु लाल दिखती है, तो वह लाल प्रकाश को परावर्तित करती है और अन्य रंगों को अवशोषित (absorb) करती है।

152

एक समतल दर्पण पर आपतित किरण 60 डिग्री का कोण बनाती है तो परावर्तन कोण होगा -

A90 डिग्री
B60 डिग्री
C30 डिग्री
D180 डिग्री

सही उत्तर: 60 डिग्री

153

किस गुणधर्म के कारण पानी से भरे बर्तन में डुबोई छड़ी मुड़ी हुई प्रतीत होती है -

Aपरावर्तन
Bन्यूटन का गति नियम
Cअपवर्तन
Dउत्प्लावन

सही उत्तर: अपवर्तन

154

निम्न में से किस वैज्ञानिक ने सर्वप्रथम बताया कि प्रकाश तरंगों के रूप में संचारित होता है -

Aन्यूटन
Bहाइगन्स
Cकाम्पटन
Dलुई डी ब्राॅय

सही उत्तर: हाइगन्स

155

एक दर्पण में हम अपने चेहरे का सीधा एवं आवर्धित प्रतिबिम्ब देख रहे हैं तो दर्पण की आकृति है -

Aअवतल
Bसमतल
Cउत्तल
Dअवतल तथा उत्तल

सही उत्तर: अवतल

व्याख्या (Explanation)

अवतल दर्पण ही ऐसा दर्पण है जो सीधा और आवर्धित (बड़ा) प्रतिबिम्ब बना सकता है, जब वस्तु को दर्पण के फोकस और वक्रता केंद्र के बीच रखा जाता है। समतल दर्पण समान आकार का प्रतिबिम्ब बनाता है, और उत्तल दर्पण छोटा और सीधा प्रतिबिम्ब बनाता है।

156

मोटरकार में पश्चदृश्य के लिए कौनसा दर्पण प्रयुक्त होता है -

Aसमतल दर्पण
Bसमतल उत्तल दर्पण
Cअवतल दर्पण
Dउत्तल दर्पण

सही उत्तर: उत्तल दर्पण

व्याख्या (Explanation)

मोटरकार में पश्चदृश्य (रियर-व्यू) दर्पण के रूप में उत्तल दर्पण का उपयोग होता है। उत्तल दर्पण व्यापक क्षेत्र को दिखाता है और छोटा, सीधा प्रतिबिंब बनाता है, जो पीछे की गाड़ियों को देखने के लिए उपयुक्त है।

157

आकाश का रंग नीला प्रतीत होता है -

Aविवर्तन के कारण
Bअपवर्तन के कारण
Cप्रकीर्णन के कारण
Dपरावर्तन के कारण

सही उत्तर: प्रकीर्णन के कारण

158

जब प्रकाश एक माध्यम से दूसरे माध्यम में प्रवेश करता है, तो प्रकाश किरण के मुड़ने की प्रक्रिया को क्या कहा जाता है -

Aव्यतिकरण
Bपरावर्तन
Cअपवर्तन
Dप्रकीर्णन

सही उत्तर: अपवर्तन

व्याख्या (Explanation)

व्यतिकरण: यह प्रकाश तरंगों के मिलने की प्रक्रिया है। परावर्तन: यह प्रकाश के वापस लौटने की प्रक्रिया है। अपवर्तन: यह प्रकाश के मुड़ने की प्रक्रिया है जब वह एक माध्यम से दूसरे में जाता है। प्रकीर्णन: यह प्रकाश के बिखरने की प्रक्रिया है।

159

प्रकाश वर्ष ____ की एक इकाई (यूनिट) है -

📋 पूछा गया: Raj Police Constable Exam (7 Nov 2020 S-2)
Aदूरी
Bसमय
Cप्रकाश
Dगति

सही उत्तर: दूरी

📋

स्रोत: Raj Police Constable Exam (7 Nov 2020 S-2)

160

अति सूक्ष्म वस्तुओं के आवर्धन के लिए किस यंत्र का उपयोग किया जाता है ?

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar 2021 (23 Oct 2021) 2nd shift
Aमाइक्रोस्कोप
Bहाइड्रोस्कोप
Cइलेक्ट्रोस्कोप
Dपेरिस्कोप

सही उत्तर: माइक्रोस्कोप

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar 2021 (23 Oct 2021) 2nd shift

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams