⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

प्रकाश PYQ in Hindi - पेज 22

इस पेज पर General Science के प्रकाश से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 236 प्रश्नों में से यह पेज 22 है।

211

वर्णान्धता को किस लेन्स से दूर किया जा सकता है -

Aअवतल लेन्स
Bउत्तल लेन्स
Cबेलनाकार लेन्स
Dइनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: इनमें से कोई नहीं

212

निकट-दृष्टिकोण दोष दूर करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा लेन्स उपयोग में लाया जाता है -

Aनतोदर (Concave)
Bउन्नतोदर (Convex)
Cवर्तुलाकार (Cylindrical)
Dइनमें से कोई नहीं

सही उत्तर: नतोदर (Concave)

213

इन्द्रधनुष में किस रंग का विक्षेपण अधिक होता है -

Aपीला
Bबैंगनी
Cलाल
Dनीला

सही उत्तर: बैंगनी

214

मानव आँख की रेटिना पर कैसा प्रतिबिम्ब बनता है -

Aवास्तविक तथा उल्टा
Bवास्तविक तथा सीधा
Cआभासी तथा उल्टा
Dआभासी तथा सीधा

सही उत्तर: वास्तविक तथा उल्टा

215

दूर की वस्तुओं के निरीक्षण के लिये किस प्रकाशिक यंत्र का उपयोग किया जाता है -

Aसरल सूक्ष्मदर्शी
Bसंयुक्त सूक्ष्मदर्शी
Cदूरदर्शी
Dइलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप

सही उत्तर: दूरदर्शी

216

जब कोई वस्तु दो समानान्तर समतल दर्पणों के बीच रखी जाती है, तो बने हुए प्रतिबिम्बों की संख्या होगी -

Aएक
Bदो
Cछह
Dअनन्त

सही उत्तर: अनन्त

217

साबुन के बुलबुले के चमकीलें रंग निम्नलिखित में से किसके कारण होते हैं -

Aव्यतिकरण
Bविवर्तन
Cविक्षेपण
Dप्रकीर्णन

सही उत्तर: व्यतिकरण

218

निम्नलिखित तिथियों में से किसमें दोपहर को आपकी छाया सबसे छोटी होती है -

A25 दिसम्बर
B21 जून
C14 फरवरी
D23 मार्च

सही उत्तर: 21 जून

219

कैमरे में किस प्रकार का लेन्स उपयोग में लाया जाता है -

Aउत्तल
Bसमान मोटाई का
Cवर्तुलाकार
Dअवतल

सही उत्तर: उत्तल

220

अबिन्दुकता का दोष दूर करने के लिए निम्नलिखित में से किस लेन्स का प्रयोग करना चाहिए -

Aसिलिंडरी लेन्स
Bअवतल लेन्स
Cद्विफोकसी लेन्स
Dउत्तल लेन्स

सही उत्तर: सिलिंडरी लेन्स

व्याख्या (Explanation)

अबिन्दुकता (astigmatism) आँख की कॉर्निया की अनियमित वक्रता के कारण होता है। इसे ठीक करने के लिए सिलिंडरी लेन्स का उपयोग होता है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams