किसी रक्त समूह में प्रतिरक्षी(एंटीबाॅडी) a व b पाए जाते हैं, तो वह रक्त समूह होगा-
सही उत्तर: O
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर General Science के मानव शरीर से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 248 प्रश्नों में से यह पेज 24 है।
किसी रक्त समूह में प्रतिरक्षी(एंटीबाॅडी) a व b पाए जाते हैं, तो वह रक्त समूह होगा-
सही उत्तर: O
AB रक्त समूह के लिए क्या सत्य है-
सही उत्तर: उपरोक्त सभी
व्याख्या (Explanation)
AB रक्त समूह में A और B दोनों एंटीजन लाल रक्त कोशिकाओं की सतह पर मौजूद होते हैं। यह सर्वग्राही (universal recipient) होता है क्योंकि इसमें कोई एंटीबॉडी (anti-A, anti-B) नहीं होती, जिसके कारण यह सभी रक्त समूहों से रक्त ग्रहण कर सकता है।
निम्न में से एन्टीबाॅडी का निर्माण करने वाली कोशिका है-
सही उत्तर: लिम्फोसाइट
सम्पूर्ण रूधिर है-
सही उत्तर: प्लाज्मा व कणिकाएं
सूची-1 को सूची-2 से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गये कूटों का उपयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए- सूची-1 सूची-2 अ. ऐन्थ्रैक्स 1. दोषी जीन से उत्पन्न रोग ब. थैलेसीमिया 2. गर्भ की किरायेदारी स. सरोगेसी 3. जीनोम में परिवर्तन करने वाला विज्ञान द. ट्रान्सजेनिक्स 4. एक विष जो जैव-युद्ध में काम आता है कूट - अ, ब, स, द
सही उत्तर: 4, 1, 2, 3
व्याख्या (Explanation)
एंथ्रेक्स एक खतरनाक और जानलेवा बीमारी है जो मनुष्यों और जानवरों दोनों को संक्रमित करती है। यह बेसिलस एंथ्रेक्स नामक जीवाणु के कारण होता है। एंथ्रेक्स को कई देशों द्वारा एक हथियार के रूप में विकसित किया गया है। एंथ्रेक्स का उपयोग 1914 से जैवयुद्ध और जैवआतंकवाद में किया जाता रहा है। थैलेसीमिया एक अनुवांशिक रक्त विकार है जिसमें हीमोग्लोबिन का स्तर कम होता है। जब एक दंपति किसी अन्य महिला की कोख से अपने शिशु को जन्म देते हैं तो इस प्रक्रिया को सरोगेसी कहते हैं। ट्रान्सजेनिक्स जीनोम में परिवर्तन करने वाला विज्ञान है।
निम्न में से रक्त समूह की खोज किसने की थी -
सही उत्तर: कार्ल लेडस्टीनर ने
रक्त समूह O को क्या कहते हैं -
सही उत्तर: सर्वदाता
व्याख्या (Explanation)
रक्त समूह O (विशेष रूप से O⁻) को सर्वदाता (universal donor) कहा जाता है क्योंकि इसमें कोई एंटीजन (A, B, या Rh) नहीं होता, जिसके कारण इसे सभी रक्त समूहों को दान किया जा सकता है। सर्वग्राही AB⁺ होता है।
ह्रदय से शरीर की ओर रक्त ले जाने वाली रक्तवाहिनीयों को क्या कहते हैं -
सही उत्तर: धमनी
लाल रक्त कणिकाओं का कब्रिस्तान कहा जाता है -
सही उत्तर: प्लीहा
एनिमिया रोग रक्त में कमी के कारण होता है -
सही उत्तर: हिमोग्लोबिन