⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

विश्व का पर्यावरण PYQ in Hindi - पेज 3

इस पेज पर World GK के विश्व का पर्यावरण से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 87 प्रश्नों में से यह पेज 3 है।

21

‘पी सूप कोहरा’ मुख्यतः किस शहर से सम्बन्धित है -

📋 पूछा गया: Supervisor (women empowerment) Exam 2018
Aन्यूयार्क
Bबीजिंग
Cटोकियो
Dलंदन

सही उत्तर: लंदन

📋

स्रोत: Supervisor (women empowerment) Exam 2018

22

निम्नांकित में से कौनसा समूहन गलत है -

📋 पूछा गया: Supervisor (women empowerment) Exam 2018
Aटिग्गीविंकल्स बन्यजीव अभयारण्य - यूनाइटेड किंगडम
Bकोआला वन्यजीव अभयारण्य - आस्ट्रेलिया
Cबून लोट्स हाथी अभयारण्य - थाइलैंड
Dसैनवाइल्ड वन्यजीव अभयारण्य - संयुक्त राज्य अमेरिका

सही उत्तर: सैनवाइल्ड वन्यजीव अभयारण्य - संयुक्त राज्य अमेरिका

📋

स्रोत: Supervisor (women empowerment) Exam 2018

23

निम्नलिखित में से ग्लोब के कौनसे भाग में पेग्विन की अधिकांश जनसंख्या का निवास है -

📋 पूछा गया: Supervisor (women empowerment) Exam 2018
Aजापान के पास पूर्वी द्वीप
Bयूरोप के पास पश्चिमी द्वीप
Cउत्तरी ध्रुव क्षेत्र
Dदक्षिणी ध्रुव क्षेत्र

सही उत्तर: दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र

📋

स्रोत: Supervisor (women empowerment) Exam 2018

24

पृथ्वी के वायुमंडल में मौजूद कुल ऑक्सीजन का अमेज़न वन में प्रकाश संश्लेषण के द्वारा अनुमानित उत्पादन है -

📋 पूछा गया: RAS (Pre) Exam - 2023
A40 प्रतिशत
B50 प्रतिशत
C70 प्रतिशत
D20 प्रतिशत

सही उत्तर: 20 प्रतिशत

व्याख्या (Explanation)

अमेज़न वन प्रकाश संश्लेषण के ज़रिए पृथ्वी के वायुमंडल में मौजूद कुल ऑक्सीजन का लगभग 20% उत्पादन करता है। अमेज़न वन को ग्रह के फेफड़े भी कहा जाता है क्योंकि ये जंगल बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं।

📋

स्रोत: RAS (Pre) Exam - 2023

25

क्योटो प्रोटोकॉल के संदर्भ में सत्य कथन है- a. यह सदस्य देशों के लिए बाध्यकारी है। b. क्योटो प्रोटोकॉल 2005 से प्रभावी हुआ। c. यह साझा परन्तु विभेदित जिम्मेदारियों व क्षमताओं के सिद्धान्त का पालन करता है। d. यह जैव विविधता संरक्षण से संबंधित है

Aकेवल a सही है।
Bकेवल a और c सही है।
Ca, b और c सही है।
Dसभी सही है।

सही उत्तर: a, b और c सही है।

व्याख्या (Explanation)

क्योटो प्रोटोकॉल UNFCCC से जुड़ा एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता है जो अंतर्राष्ट्रीय रूप से बाध्यकारी उत्सर्जन कटौती लक्ष्यों के प्रति पक्षकारों कों प्रतिबद्ध करता है। यह प्रोटोकॉल जापान के क्योटो में वर्ष 1997 में अपनाया गया तथा वर्ष 2005 में प्रभाव में आया। इस प्रोटोकॉल से संबंधित विस्तृत नियम मराकेश (मोरक्को) में वर्ष 2001 में आयोजित COP-7 के दौरान अपनाए गए थे, अतः इसे मराकेश अकॉर्ड भी कहते हैं। औद्योगिक रूप से विकसित देशों द्वारा अतीत में किये गए क्रियाकलापों के आधार पर साझा परंतु विभेदी उत्तरदायित्त्व का सिद्धांत इसी प्रोटोकॉल के अंतर्गत अपनाया गया।

26

वैश्विक पर्यावरण का ‘मैग्नाकार्टा’ कहा गया है-

Aपेरिस सम्मेलन को
Bपृथ्वी शिखर सम्मेलन को
Cडरबन सम्मेलन को
Dस्टॉकहोम घोषणापत्र को

सही उत्तर: स्टॉकहोम घोषणापत्र को

व्याख्या (Explanation)

स्टॉकहोम घोषणापत्र (1972) को वैश्विक पर्यावरण का ‘मैग्नाकार्टा’ कहा जाता है, क्योंकि यह पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए पहला प्रमुख अंतरराष्ट्रीय दस्तावेज था। पेरिस सम्मेलन (2015): जलवायु परिवर्तन पर समझौता। पृथ्वी शिखर सम्मेलन (1992): सतत विकास पर केंद्रित। डरबन सम्मेलन (2011): जलवायु परिवर्तन पर वार्ता।

27

विश्व ओजोन दिवस कब मनाया जाता है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)
A5 जून
B16 सितम्बर
C22 मई
D25 दिसम्बर

सही उत्तर: 16 सितम्बर

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - B) (Re-Exam)

28

‘पृथ्वी दिवस’ मनाया जाता है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - A) (Re-Exam)
A22 अप्रैल
B5 अप्रैल
C22 मई
D2 फरवरी

सही उत्तर: 22 अप्रैल

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II (Sec. Edu.) Exam - 2022 (G.K. Group - A) (Re-Exam)

29

विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) किसकी वर्षगाठ से सम्बन्धित है -

📋 पूछा गया: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group A
Aरियो समिट 1992 की
Bमानवीय पर्यावरण पर स्टॉकहोम कॉन्फ्रेन्स - 1972 की
Cमॉण्ट्रियल प्रोटोकॉल - 1987 की
Dबॉन कॉन्वेन्शन - 1979 की

सही उत्तर: मानवीय पर्यावरण पर स्टॉकहोम कॉन्फ्रेन्स - 1972 की

व्याख्या (Explanation)

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाता है और यह संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1972 में मानव पर्यावरण पर स्टॉकहोम सम्मेलन के दौरान स्थापित किया गया था। यह सम्मेलन दुनिया के सामने आने वाले पर्यावरणीय मुद्दों और चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए था।

📋

स्रोत: Sr. Teacher Gr II Comp. Exam - 2022 (Sanskrit Edu.) Group A

30

IPCC के संदर्भ में असत्य कथन है-

Aइसकी स्थापना UNEP एवं WMO के संयुक्त प्रयासों से की गई।
Bइसकी स्थापना 1972 में की गई थी।
Cयह जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, संभावित खतरों का आकलन करता है।
DIPCC की प्रथम आकलन रिपोर्ट 1990 में जारी की गई थी।

सही उत्तर: इसकी स्थापना 1972 में की गई थी।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams