क्योटो प्रोटोकॉल जो कि एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता है, सम्बन्धित है -
सही उत्तर: यू.एन.एफ.सी.सी. से
स्रोत: Police SI 13 September 2021 (Gk)
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर World GK के विश्व का पर्यावरण से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 87 प्रश्नों में से यह पेज 8 है।
क्योटो प्रोटोकॉल जो कि एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता है, सम्बन्धित है -
सही उत्तर: यू.एन.एफ.सी.सी. से
स्रोत: Police SI 13 September 2021 (Gk)
संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा मानव पर्यावरण संबंधों पर स्वीडन में स्टाॅकहोम सम्मेलन किस वर्ष में किया गया था -
सही उत्तर: 1972
वायुमण्डल में कार्बनडाई आॅक्साइड की मात्रा में वृद्धि होने का मुख्य प्रभाव होगा -
सही उत्तर: पृथ्वी के वातावरण के तापमान में वृद्धि
ओजोन गैस पायी जाती है -
सही उत्तर: समताप मण्डल में
मरुस्थलीकरण को रोकने के लिये संयुक्त राष्ट्र अभिसमय(UNCCD) का/के क्या महत्त्व है/हैं - इसका उद्देश्य नवप्रवर्तनकारी राष्ट्रीय कार्यक्रमों एवं समर्थक अंतर्राष्ट्रीय भागीदारियों के माध्यम से प्रभावकारी कार्रवाई को प्रोत्साहित करना है। यह विशेष रूप से दक्षिणी एशिया एवं उत्तरी अफ्रीका के क्षेत्रों पर केंद्रित है तथा इसका सचिवालय इन क्षेत्रों को बड़े हिस्से का आवंटन सुलभ कराता है। यह मरुस्थलीकरण को रोकने में स्थानीय लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु ऊर्ध्वगामी उपागम (बाॅटम-अप अप्रोच) के लिये प्रतिबद्ध है। नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:
सही उत्तर: केवल 1 और 3
व्याख्या (Explanation)
वर्ष 1994 में स्थापित संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोकथाम अभिसमय एकमात्र कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतर्राष्ट्रीय समझौता है जो पर्यावरण और विकास को सतत् भूमि प्रबंधन से जोड़ता है। वर्ष 1994 में स्थापित मरुस्थलीकरण को रोकने के लिये संयुक्त राष्ट्र अभिसमय, एकमात्र कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतर्राष्ट्रीय समझौता है जो पर्यावरण और विकास को स्थायी भूमि प्रबंधन से जोड़ता है। यह विशेष रूप से शुष्क, अर्द्ध-शुष्क और शुष्क उप-आर्द्र क्षेत्रों से संबंधित है, जहाँ कुछ सर्वाधिक सुभेद्य पारिस्थितिक तंत्र और लोग पाए जाते हैं। यह अभिसमय मरुस्थलीकरण को रोकने हेतु सामुदायिक समर्थन और विकेंद्रीकृत दृष्टिकोण पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य मरुस्थलीकरण का सामना करने वाले देशों विशेषकर अफ्रीका में मरुस्थलीकरण से निपटना और गंभीर सूखे के प्रभावों का शमन करना है।
1992 में जैव विविधता संबंधी अन्तर्राष्ट्रीय संधि कहां स्वीकृत की गई थी -
सही उत्तर: रियो डि जेनेरियो, ब्राजील
व्याख्या (Explanation)
1992 में जैव विविधता पर अंतरराष्ट्रीय संधि (CBD) की स्थापना ब्राजील के रियो डी जनेरियो में पृथ्वी शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी।
ताजमहल की सुन्दरता को किससे खतरा है -
सही उत्तर: सल्फर डाई आक्साइड
विश्व पर्यावरण दिसव मानाया जाता है -
सही उत्तर: 5 जून को
वनों पर न्यूयॉर्क घोषणा के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं - इसे पहली बार 2014 में संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में समर्थन दिया गया था। यह वनों के नुकसान को समाप्त करने के लिये एक वैश्विक समयरेखा का समर्थन करता है। यह कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतर्राष्ट्रीय घोषणा है। यह सरकारों, बड़ी कंपनियों और स्वदेशी समुदायों द्वारा समर्थित है। भारत इसकी स्थापना के समय से ही इसके हस्ताक्षरकर्त्ताओं में से एक था। नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये।
सही उत्तर: केवल 1, 2 और 4
व्याख्या (Explanation)
वनों पर न्यूयॉर्क घोषणा एक स्वैच्छिक और गैर-कानूनी रूप से बाध्यकारी राजनीतिक घोषणा है जो 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के जलवायु शिखर सम्मेलन द्वारा प्रेरित सरकारों, कंपनियों और नागरिक समाज के बीच संवाद से विकसित हुई है। अतः कथन 1 सही है और कथन 3 सही नहीं है। घोषणापत्र में 2020 तक वनों की कटाई की दर को आधा करने, 2030 तक इसे समाप्त करने और करोड़ों एकड़ भूमि को बहाल करने का वादा किया गया है। अत: कथन 2 सही है। इस घोषणा में वर्तमान में 200 से अधिक समर्थनकर्त्ता हैं, जिनमें राष्ट्रीय सरकारें, उप-राष्ट्रीय सरकारें, बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ, स्वदेशी लोग और स्थानीय समुदाय, संगठन, गैर-सरकारी संगठन और वित्तीय संस्थान शामिल हैं। अत: कथन 4 सही है। वनों की स्थापना पर न्यूयॉर्क घोषणा के समय भारत हस्ताक्षरकर्त्ताओं में से एक नहीं था। अत: कथन 5 सही नहीं है।
जैव विविधता का संबंध है -
सही उत्तर: प्रकृति से मिलने वाले सभी प्रकार के प्राणियों और पेड़-पौधों से