श्रृंखला(Series)
⚡ Fast Revision Notes
🕐 7 min read
विषय सूची
किसी समुह में स्थित संख्याओं या अक्षरों के सुव्यवस्थित क्रम को श्रृंखला कहा जाता है। जिसमें प्रत्येक अगली संख्या या अक्षर का क्रम एक निश्चित से हो रहे परिवर्तनों पर आधारित होता है। यदि यह क्रम इसी प्रकार से चलता रहे तो पूछे गये स्थान पर आने वाली संख्या या अक्षर को ज्ञात करना होता है।
जैसे - 2,4,6,8...।, A,E,I,O,..।
इस प्रकार के परीक्षण में मुख्य रूप से तीन प्रकार की श्रृंखलाएं दी जाती है।
- संख्या श्रृंखला
- अक्षर श्रृंखला
- मिश्रित(अक्षर और संख्या) श्रृंखला
इस परिक्षण में मुख्य रूप से तीन प्रकार के प्रश्न पुछे जाते हैं।
- श्रृंखला के अगले पद या लुप्त पद को ज्ञात करना।
- श्रृंखला के गलत पद को ज्ञात करना।
- श्रृंखला के प्रत्येक खाली पद को ज्ञात करना।
संख्या श्रृंखला
इस परिक्षण में पांच - छः संख्याओं की एक श्रृंखला दी जाती है। जिनमें दि गई संख्याएं एक दुसरे से एक निश्चित क्रम में संबंध रखती है। प्रश्न में एक ? दिया जाता है, और हमें ज्ञात करना होता है, कि श्रृंखला में बांए से दांए या दांए से बांए बढ़ने पर ? के स्थान पर कौनसी संख्या आएगी।
इस प्रकार के प्रश्नों में भिन्न प्रकार के तर्क हो सकते हैं जैसे -
1. नियत जोड़, घटाव, गुणा या भाग
इस प्रकार की श्रृंखला में पहली संख्या में कुछ जोड़, घटा, गुणा या भाग करके आगे वाली संख्या प्राप्त की जाती है।
उदाहरण
2,4,6,8, ? 9 10 11 12 उत्तर इस श्रृंखला में केवल दो जोड़ कर आगे की संख्या प्राप्त की गई है।
2. बढ़ते या घटते क्रम में जोड़, घटाव, गुणा या भाग
इस प्रकार की श्रृंखला में पहली संख्या में कुछ जोड़, घटा, गुणा या भाग करके आगे की संख्या प्राप्त की जाती हैं फिर उसी संख्या में बढ़ते या घटते क्रम में और संख्या जोड़, घटा, गुणा या भाग किया जाता है। इस प्रकार यह श्रृंखला अधिक कठिन हो जाती है।
उदाहरण
50, 48, 44, 38, 30, ? 35 32 25 20 उत्तर प्रत्येक अगली संख्या में बढ़ते क्रम में 2 के गुणज से घटाया गया है।
3. मिश्रित
इस प्रकार की श्रृंखला में एक से अधिक तर्क का प्रयोग एक साथ किया जा सकता है।
उदाहरण
3,12,4,20,5,?,7 28 30 35 40 उत्तर इस श्रृंखला में पहले व तीसरे पद का गुणनफल दुसरा पद है इसी प्रकार तीसरे व पांचवें पद का गुणनफल चौथा पद है।
उदाहरण
3,4,7,11,18,29, ? 34 36 43 47 उत्तर
प्रत्येक पद में पिछले पद को जोड़ कर अगला पद बनाया गया है।
उदाहरण
3,5,13,42,241 525 1012 1441 1662 उत्तर
उदाहरण
1,2,10,37,101, ? 123 126 252 267 उत्तर
अक्षर श्रृंखला
यह श्रृंखला अंग्रेजी की वर्णमाला से संबंधित होती है। इस प्रकार की श्रृंखला को हल करने से पूर्व अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों का क्रम व विपरित अक्षरों का ज्ञान आवश्यक है।
Alphabet values
| A | B | C | D | E | F | G | H | I | J | K | L | M | N | O | P | Q | R | S | T | U | V | W | X | Y | Z |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 |
Reverse alphabet
| A | B | C | D | E | F | G | H | I | J | K | L | M | N | O | P | Q | R | S | T | U | V | W | X | Y | Z |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| Z | Y | X | W | V | U | T | S | R | Q | P | O | N | M | L | K | J | 1I | H | G | F | E | D | C | B | A |
You can practice our game for this. Try It
1. अक्षर व्यवस्था
इस प्रकार की श्रृंखला में अक्षर को एक विशेष क्रम में व्यवस्थित किया जाता है।
उदाहरण
निम्न श्रृंखला में ? के स्थान पर क्या आएगा। m a n o j o n a ? a m n j उत्तर
2. एक के बाद एक
इस प्रकार की श्रृंखला में एक के बाद एक श्रृंखला बनाई जाती है। इसमें एक या दो स्थान छोड़ कर एक से अधिक श्रृंखला एक ही श्रृंखला में हो सकती है।
उदाहरण
A,B,B,D,C,F,D,H,E,?,? J,F K,H F,K J,K उत्तर
3. जोड़ या घटाव श्रृंखला
इस प्रकार की श्रृंखला में कोई निश्चित या बढ़ते/घटते क्रम में अंक जोड़ या घटाकर श्रृंखला बनाई जाती है।
उदाहरण
P,S,W,Z,D,? H G A C उत्तर
4. विपरीत श्रृंखला
इस प्रकार की श्रृंखला में एक निश्चित स्थान के बाद श्रृंखला विपरित क्रम में पुनः बनाई जाती है।
उदाहरण
A,C,G,M,U,A,E,? F G E C उत्तर
5. तीव्रता श्रृंखला
इस प्रकार की श्रृंखला में अक्षरों की तीव्रता बढ़ती है।
उदाहरण
XYZ,XXYZ,XXYYZ,XXYYZZ,? XXYYZ XYYZZ XXXYYZZ XXYYZZA उत्तर
मिश्रित श्रृंखला
इस प्रकार की श्रृंखला में अक्षर व संख्या दोनों एक साथ दिये जाते हैं।
उदाहरण
A,3,E,7,I,? J 9 K 11 उत्तर
2. श्रृंखला के गलत पद को ज्ञात करना
इस प्रकार के परिक्षण में एक श्रृंखला में एक गलत पद दिया होता है। जो श्रृंखला में दिये गये नियम के आधार पर गलत होता है। हमें उसे ज्ञात करना होता है।
उदाहरण
4,6,18,49,201,1011 6 1011 201 18 उत्तर 4 x 1 + 2 = 4 + 2 = 6 6 x 2 + 3 = 12 + 3 = 15 = 18(wrong) 15 x 3 + 4 = 45 + 4 = 49 49 x 4 + 5 = 196 + 5 = 201 201 x 5 + 6 = 1005 + 6 = 1011
- श्रृंखला में खाली पद को ज्ञात करना इस प्रकार के परिक्षण में हमें एक श्रृंखला दि जाती है और इस श्रृंखला में बीच में कई स्थानों पर रिक्त स्थान दिये होते हैं। हमें यह ज्ञात करना होता है कि यदि यह श्रृंखला इस प्रकार चले तो रिक्त स्थानों पर कौनसे अक्षर आएंगे।
उदाहरण
l_n_mllm_n_l mmnl llmn mnnm nnml उत्तर lmn/nml/lmn/nml ⇒ mnnm The sequence is repeat of alternative two block lmn and nml.
Home