सादृश्यता(Analogy)
⚡ Fast Revision Notes
🕐 3 min read
किसी वस्तु(सजीव/निर्जीव) की अन्य वस्तु से रूप, रंग, गुण या अन्य किसी प्रकार से तुलनात्मक समानता पाई जाए तो उसे सादृश्यता कहते हैं।
A comparison between one thing and another, typically for the purpose of explanation or clarification.
उदाहरण के लिए
कुत्ते को हड्डी पसंद है उसी प्रकार खरगोश को गाजर। यहां पर दोनों में खाने की पसंद को लेकर समानता है।
इस प्रकार के प्रश्नों को हल करने के लिए
- सबसे पहले पहली वस्तु में संबंध ज्ञात करें
जैसे - ठण्डा: गर्म :: गीला: ?
सबसे पहले ठण्डा और गर्म में संबंध ज्ञात करना है। हम जानते हैं कि गर्म, ठण्डा का विपरीत है।
- दुसरा हमें यही संबंध दुसरी वस्तु के लिए ज्ञात करना है। जिस प्रकार गर्म, ठण्डा का विपरित है उसी प्रकार गीला का विपरित होगा - सुखा।
ठण्डा: गर्म :: गीला: सुखा।
उदाहरण
पृथ्वी: सुर्य :: चन्द्रमा: ? तारा ग्रह उपग्रह पृथ्वी उत्तर जिस प्रकार पृथ्वी, सुर्य के चारों ओर चक्कर लगाती है उसी प्रकार चन्द्रमा पृथ्वी के चारों चक्कर लगाता है दोनों के मध्य समानता चक्कर लगाने को लेकर है।
इस प्रकार के प्रश्नों को हल करने के लिए प्रमुख शब्दों के विपरीतार्थक, समानार्थक, पर्यायवाची, लिंग आदि का ज्ञान होना आवश्यक है। साथ ही प्रमुख देशों की राजधानी, मुद्रा, राष्ट्रीय खेल, प्रतीक, पशु, सरकारी दस्तावेज, समाचार पत्र, महाद्विप, आदि की जानकारी आवश्यक है।
प्रमुख वैज्ञानिक यंत्रो के नाम और उनके उपयोग व कार्यो का ज्ञान आवश्यक है।
विज्ञान की प्रमुख शाखाएँ एवं उनके अध्ययन विषय ज्ञात होना आवश्यक है।
अंतर्राष्ट्रीय कप व ट्रॉफियां और उनसे सम्बंधित प्रमुख खेल के बारे में जानकारी आवश्यक है।
विश्व के प्रमुख जन्तु, उनके बच्चों के नाम और उनकी आवाजें का ज्ञान आवश्यक है।
अंग्रेजी शब्दों से जुड़े प्रश्न
उदाहरण
SUBH : HBUS :: SARLA : ? RAALS AALRS SRLAA ALRAS उत्तर यहां पर SUBH का दर्पण प्रतीबिम्ब दिखाया गया है, HBUS में।दोनों के मध्य दर्पण प्रतिबिम्ब है। इसी प्रकार SARLA का दर्पण प्रतिबिम्ब होगा ALRAS ।
इस प्रकार के परिक्षण में अक्षरों के क्रम का अन्तर भी ध्यान में रखा जाता जाता है।
उदाहरण
FI : LO :: PS : ? GP JO VX VY उत्तर यहां पर F में 6 जोड़ने पर L प्राप्त होता है और I में 6 जोड़ने पर O प्राप्त होता है इसी संबंध को हमें PS पर लागु करना है। P में 6 जोड़ने पर V व S में 6 जोड़ने पर Y प्राप्त होता है।