सांकेतिक भाषा
⚡ Fast Revision Notes
🕐 9 min read
विषय सूची
किसी अक्षर, शब्द या वाक्य को किसी सांकेतिक भाषा में लिखने की प्रक्रिया को कोडिंग(संकेतन) कहते हैं, तथा किसी सांकेतिक भाषा में लिखे अक्षर, शब्द या वाक्य को मुल भाषा में परिवर्तित कर लिखने को डिकोडिंग कहते हैं।
इस प्रकार की भाषा का प्रयोग गुप्त संदेशों को भेजने में किया जाता है।
इस प्रकार के प्रश्नों को हल करने के लिए हमें अक्षरों की क्रम संख्या, विपरित अक्षरों की स्थिति आदि का ज्ञान होना आवश्यक है।
Alphabet values
| A | B | C | D | E | F | G | H | I | J | K | L | M | N | O | P | Q | R | S | T | U | V | W | X | Y | Z |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 |
Reverse alphabet
| A | B | C | D | E | F | G | H | I | J | K | L | M | N | O | P | Q | R | S | T | U | V | W | X | Y | Z |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| Z | Y | X | W | V | U | T | S | R | Q | P | O | N | M | L | K | J | 1I | H | G | F | E | D | C | B | A |
You can practice our game for this. Try It
1. अक्षरों को अन्य अक्षरों के रूप में लिखना
इस प्रकार के प्रश्नों में अक्षरों का समुह दिया होता है। तथा एक अन्य समुह कुट अक्षरों का दिया होता है। दोनों समुहों के मध्य संबंध ज्ञात कर हमें वही संबंध प्रश्न में दिये गये अन्य समुह पर लागु करना होता है। इस प्रकार के कुट 3 प्रकार के होते हैं।
1. अग्रगामी क्रम
इस प्रकार के प्रश्नों में कुट समुह लिखने के लिए दिये गये समुह के अक्षरों के आगामी अक्षर लिखे जाते हैं।
उदाहरण
यदि किसी सांकेतिक भाषा में LOVE को MPWF लिखा जाता है तो EARTH को उसी सांकेतिक भाषा में क्या लिखा जाऐगा। FBSUI FBISU FSBIU SUBIF उत्तर
2. पश्चगामी क्रम
इस प्रकार के प्रश्नों में प्रथम समुह के अक्षरों के पश्च अक्षर लिखे जाते हैं।
उदाहरण
यदि किसी सांकेतिक भाषा में MONEY को HKKCX लिखा जाता है तो उसी भाषा में CLOCK को कैसे लिखा जायेगा। XHLAJ HKXAL XHALJ JHXLA उत्तर
3. मिश्रित क्रम
इस प्रकार के प्रश्नों में समुह की कोडिंग में अग्रगामी व पश्चगामी दोनों प्रकार से कोडिंग की जाती है।
उदाहरण
यदि किसी सांकेतिक भाषा में WHEN को VGFO लिखा जाता है तो POLICE को उसी भाषा में कैसे लिखा जाएगा ? ONKJDF ONMJDF ONKHDF QPMJDF उत्तर
rg_desk
2. अक्षरों के स्थान में परिवर्तन
इस प्रकार के प्रश्नों में दिये गये समुह के अक्षरों का स्थान परिवर्तीत कर उन्हें लिखा जाता है।
उदाहरण
यदि किसी भाषा में MIND को DNIM लिखा जाता है तो LOVE को उसी भाषा में किस प्रकार लिखा जायेगा। VOLE ELVO EVOL LEOV उत्तर
3. अक्षरों के विपरित अक्षरों के रूप में
इस प्रकार के प्रश्नों में अक्षरों के विपरित अक्षरों को कुट के रूप में लिखा जाता है।
उदाहरण
यदि किसी सांकेतिक भाषा में TABLE को GZYOV लिखा जाता है, तो JOICE को उसी भाषा में कैसे लिखा जाएगा ? IOLFJ QFRXV QFJDF IEQYF उत्तर
4. संख्याओं के रूप में कुट लेखन
इस प्रकार के प्रश्नों में समुह के कुट के रूप में संख्याओं का प्रयोग किया जाता है।
उदाहरण
यदि किसी सांकेतिक भाषा में MONKEY को 25511141513 लिखा जाता है तो उसी भाषा में SLAVE को कैसे लिखा जायेगा। 52211229 52211219 59221119 72221199 उत्तर
5. अक्षरों व संख्याओ के मिश्रित रूप में कुट
इस प्रकार के कुट लेखन में अक्षरों व संख्याओं को एक साथ कुट के रूप में प्रयोग किया जाता है।
उदाहरण
यदि किसी सांकेतिक भाषा में LIFE को 13J7F लिखा जाता है तो उसी भाषा में LAST को कैसे लिखा जाएगा ? 13B20U 13U8B B138U 13Z2U उत्तर
6. समानता के आधार पर कुट
इस प्रकार के प्रश्नों में हमें दो या अधिक समुह के कुट को समझ कर उसी आधार पर दिये गये समुह के लिए कुट लिखना होता है।
| A | B | C | C | D | E | ||
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 3 | 2 | 6 | 6 | 4 | 5 |
Then
| A | C | D |
|---|---|---|
| 3 | 6 | 4 |
उदाहरण
यदि किसी सांकेतिक भाषा में LOVE को 5697 तथा EAR को 721 लिखा जाता है तो उसी भाषा में LEAVE को कैसे लिखा जाएगा ? 52697 57297 592677 75279 उत्तर
7. शब्दों की तुलना के रूप में
इस प्रकार के कुट लेखन में किसी संख्या या शब्द का कुटलेखन शब्दों के समुह के रूप में किया जाता है। और हल करने के लिए इनमें तुलना कि जाती है
526 - you are great
782 - greater than great
दोनों की तुलना करने पर हम देख सकते हैं कि great शब्द दोनों में है और 2 भी दोनों में है इस प्रकार great, 2 के लिए प्रयुक्त हुआ है।
उदाहरण
यदि किसी सांकेतिक भाषा में 765 का अर्थ all is well तथा 867 का अर्थ everything is well हो, तो everything के लिए कौनसा अंक प्रयुक्त होगा। 5 6 7 8 उत्तर
8. चिन्हों के रूप में कुटलेखन
इस प्रकार के प्रश्नों में अक्षरों व शब्दों को विशेष चिन्हों के रूप में लिखा जाता है। इस प्रकार के प्रश्नों में दो प्रकार होते हैं।
1. साधारण
इस प्रकार के प्रश्नों में साधारण अक्षरों के लिए चिन्ह दिये होते हैं उन्हीं चिन्हों का प्रयोग कर हमें समुह के लिए कोड लिखना होता है।
जैसे
| A | B | C | D |
|---|---|---|---|
| * | & | # | % |
उदाहरण
निचे सांकेतिक भाषा अक्षर व उनके कोड हैं।
O L V S T E & % # θ @ $ इस भाषा में LOVE के लिए क्या कोड होगा। #θ@$ %#&$ %#@& %&#$ उत्तर
2. शर्त सहित
इस प्रकार के वाक्यों में कोड के साथ कुछ शर्त भी दि होती है।
जैसे
| A | B | C | D |
|---|---|---|---|
| 5 | 2 | 8 | 9 |
शर्त
-
यदि पहला अक्षर स्वर है व दुसरा व्यंजन है तो दोनों अक्षर # से लिखे जायेंगे।
-
यदि पहला और अन्तिम अक्षर व्यंजन है तो दोनों @ से लिखे जायेंगे।
9. अक्षरों के पास वाले अक्षरों के द्वारा कुट लेखन
इस प्रकार के प्रश्नों में जिस अक्षर का कुट लेखन किया जाता है उसके पास वाले अक्षरों को कुट के रूप में लिखा जाता है।
MAN → LNZBMO
इस उदाहरण में M के दाएं व बांए तरफ के अक्षरों को कुट के रूप में लिखा गया है। इसी प्रकार A व N के भी दांए व बांए अक्षरों को लिखा गया है।
rg_desk
NEW PATTERN
इस प्रकार के प्रश्नों में सामान्यतः 4 लाइन दि जाती है ओर प्रत्येक लाइन के सामने उस लाइन के शब्द समुह के लिए code दिये होते हैं। इन code को उसी शब्द समुह के लिए decode करना होता है। और बाद में इन लाइनों से संबंधित कुछ प्रश्न पुछे जाते हैं।
Goat Surprise Fan Peacock - #N3 @T4 %K7 *E8
Peas Gloat Ship Fruits - %S4 #S6 *P4 @T5
Pen Starch Glutton Fuse - *H6 %N3 @N7 #E4
Sit Groups Pencil Flame - #E5 @S6 *T3 %L6
इस प्रकार के प्रश्नों में सामान्यतः शब्द की लम्बाई से हम पता कर सकते हैं कि कौनसा कोड कौनसे शब्द के लिए है
जैसे
Goat - 4,Surprise - 8, Fan - 3, Peacock - 7
यहां पर सिधे हम शब्द के लिए code देख सकते हैं।
Goat - @T4, Surprise - *E8
प्रश्नों में अधिक confusion पैदा करने के लिए शब्द लम्बाई पर कुछ logic लगा दिये जाते हैं
जैसे
Wordlength2, Wordlength^2, Wordlengthno. of wovel, Wordlength^3 or Wordlength*last word index
उदाहरण
Goat = word length= 4 = 42 = 8 = 4^2=16 or 4 last latter index = 4*22 = 88
इससे हम किसी शब्द ओर उसके कोड के बारे में पता कर सकते हैं।
अब बात करते हैं अक्षर की, अक्षर के लिए डिकोड करने के लिए हमें सभी अक्षर को ध्यान से देखना है मुख्य रूप से प्रथम व अन्तिम अक्षर का प्रयोग किया जाता है। अक्षर के स्थान पर अक्षर के क्रमांक का प्रयोग किया जा सकता है। या फिर क्रमांक के साथ शब्द की लम्बाई को जोड़ा जा सकता है। या फिर उस अक्षर के बाद वाले या पहले वाले अक्षर का प्रयोग किया जा सकता है।
जैसे
इसी प्रकार अन्य symbol आदि को decode करने के लिए line में संबंध को ज्ञात किया जाता है।
जैसे
Fax - #N3
Fruits - #S6
Fuse - #E4
Flame - #E5
इसका अर्थ है #, F को प्रदर्शित करता है।