वर्गीकरण(Classification)
⚡ Fast Revision Notes
🕐 4 min read
विषय सूची
|
वर्गीकरण का सामान्य अर्थ है, किसी वस्तु(अक्षर/शब्द/संख्या) को उसके रंग, आकार, लक्षण या किसी अन्य गुण के आधार पर किसी वर्ग या समुह में रखना।
जैसे - शेर की बात करें तो इसे हम चार पैर वाले जानवरों के समुह में रख सकते हैं। मासाहारी जानवारों के समुह में रख सकते हैं। या किसी भी अन्य समुह में जिस समुह के गुण शेर से मिलते हों।
इस प्रकार के प्रश्नों में हमें चार या पांच वस्तुओं को उनके गुण के आधार पर पहचान कर उनमें से अलग गुण वाली वस्तु का चयन करना होता है।
उदाहरण
असंगत को चुनें - आलु प्याज गाजर टमाटर उत्तर इनमें बाकी तीनों(आलु, प्याज, गाजर) जमीन के नीचे पैदा होते हैं, टमाटर जमीन के ऊपर।
इस प्रकार के परिक्षण में मुख्य रूप से तीन प्रकार के प्रश्न पुछे जाते हैं।
1. समुह या वर्ग के आधार पर वर्गीकरण
उदाहरण
असंगत को चुनें - खिलौना वाहन फर्नीचर पहाड़ उत्तर इनमें पहाड़ को छोड़ कर अन्य सभी मानव निर्मित वस्तुएं है जबकि पहाड़ प्राकृतिक वस्तु है।
इस प्रकार के प्रश्नों को हल करने के लिए आपको प्रमुख देशों के राजधानी, मुद्रा, राष्ट्रीय खेल, संसद, का ज्ञान होना आवश्यक है।
विश्व के प्रमुख जन्तु, उनके बच्चों के नाम और उनकी आवाज आदि का ज्ञान होना चाहिए। विज्ञान की शाखाओं, उपशाखाओं आदि का ज्ञान होना चाहिए। प्रमुख सब्जियों के बारे में जानकारी आवश्यक है।
2. संख्याओं का वर्गीकरण
उदाहरण
असंगत को चुनें - 4 20 31 32 उत्तर यहां 31 के अलावा सभी संख्याएं सम है।
इस प्रकार के प्रश्नों को हल करते समय हमें संख्याओ के सम, विषम, वर्ग, घन, भाज्य, अभाज्य, क्रम, संख्याओं का योग समान है या नहीं आदि बातों की जानकारी आवयक है।
उदाहरण
भिन्न संख्या चुनिये। 246 372 432 462 उत्तर 432 को छोड़ कर बाकी सभी संख्याओं का योग 12 है।
3. अंग्रेजी के अक्षरों का वर्गीकरण
उदाहरण
भिन्न अक्षर को चुनिये। A B C D उत्तर A को छोड़ कर अन्य सभी व्यंजन है।
इस प्रकार के प्रश्नों को हल करते समय हमें अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षरों कि स्थिती, बीच का अन्तर व अनके क्रम(रेखिय या वृतीय) का ज्ञान होना आवयक है।
Alphabet values
| A | B | C | D | E | F | G | H | I | J | K | L | M | N | O | P | Q | R | S | T | U | V | W | X | Y | Z |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 |
Reverse alphabet
| A | B | C | D | E | F | G | H | I | J | K | L | M | N | O | P | Q | R | S | T | U | V | W | X | Y | Z |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| Z | Y | X | W | V | U | T | S | R | Q | P | O | N | M | L | K | J | 1I | H | G | F | E | D | C | B | A |
You can practice our game for this. Try It
उदाहरण
भिन्न अक्षर समुह को चुनिए - ABC PSV CFI ILO उत्तर ABC को छोड़कर अन्य सभी में पहले व दुसरे तथा दुसरे व तीसरे अक्षर के मध्य 2 अक्षरों का अन्तर है।