⚡ RajRevision
NotesReasoningरक्त संबंध(Blood relations)
Reasoning

रक्त संबंध(Blood relations)

Fast Revision Notes

🕐 3 min read

रक्त सम्बन्धो से संबंधित प्रश्नों को हल करने के लिए आपको सबसे पहले रिश्तों का ज्ञान आवश्यक है। इनमें मुख्य संबंध इस प्रकार है।

इन संबंधों में जो उच्च पिढ़ी के हैं। उनको हमेशा ऊपर रखे निम्न पिढ़ी वालों को निचे। पुरूष के लिए □ का प्रयोग कर सकते हैं और स्त्री के लिए ◯। यह आवश्यक नहीं है आप अपनी सुविधा के अनुसार चुन सकते हैं। समान रिश्तों(भाई-बहन) के संबंधों के लिए - , पति-पत्नी के लिए = का प्रयोग कर सकते हैं।

तथ्य

व्यक्ति का अर्थ - महीला व पुरूष दोनों होता है। A और B भाई-बहन है इनमें हम तय नहीं कर सकते कौन भाई है, कौन बहन है। P,Q की संतान है। Q पिता/माता P पुत्र/ पुत्री

उदाहरण

एक आदमी ने कहा ‘ यह लड़की मेरी मां के पोते की पत्नी है‘ वह आदमी लड़की का कौन लगता है। भाई चाचा ससुर मौसा उत्तर

इस परिक्षण में निम्न प्रकार के प्रश्न पुछे जा सकते हैं।

1. साधारण तथ्य

उदाहरण

रेखा, मनीष की बहन रिमा के भाई की एकमात्र पुत्री है। रेखा, मनीष से किस प्रकार सम्बन्धित है। भतीजी पुत्री चचेरी बहन पुत्री या भतीजी उत्तर

2. चित्र पर आधारित

इस प्रकार के प्रश्नों में व्यक्ति चित्र की और संकेत कर उससे संबन्धित जानकारी देता है। और इसी जानकारी पर प्रश्न पुछे जाते हैं।

उदाहरण

एक चित्र की ओर इशारा करते हुए मुक्ति ने कहा ‘ वह मेरी माता के पिता का इकलौता पोता है।‘ चित्र वाले व्यक्ति का मुक्ति से क्या सम्बन्ध है ? चचेरा भाई मामा ममेरा भाई इनमें से कोई नहीं उत्तर

3. संकेतों पर आधारित

इस प्रकार के प्रश्नों में एक व्यक्ति किसी अन्य व्यक्ति कि तरफ संकेत कर उससे संबंधित जानकारी देता है इसी जानकारी के आधार पर प्रश्न पुछे जाते हैं।

उदाहरण

किसी महिला की ओर संकेत करते हुए एक आदमी ने कहा ‘ वह मेरे दादा के इकलौते पुत्र की पुत्री है। ‘ उस आदमी का उस महिला से क्या संबंध है। बुआ बहन भाई चाचा उत्तर

4. गणितीय चिन्हों पर आधारित

इस प्रकार के प्रश्नों में गणितिय चिन्ह एक संबंध को दर्शाता है। इन प्रश्नों को हल करते समय हमें चिन्ह के बाई ओर व दाई ओर के व्यक्तियों का ध्यान रखना चाहिए।

जैसे - A + B का तात्पर्य है A पिता है B का।

उदाहरण

यदि A+B का तात्पर्य है A पिता है B का, AB का तात्पर्य A पत्नी है B की, A/B का तात्पर्य है A माता है B की, तो निम्न में किसका तात्पर्य है। N नानी है D की। N/QP+D NQ/P+D N+Q/PD N/Q+p*D उत्तर

Revision Complete!

अब देखते हैं कितना याद रहा — इस topic के MCQ solve करो।

🚀

अगले Topics

🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams