⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर Computer Knowledge के माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 478 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (Microsoft Word) में चयनित टेक्स्ट का फ़ॉन्ट साइज बदलने के लिए फ़ॉन्ट साइज बॉक्स खोलने की शॉर्टकट कुंजी कौन-सी है -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 2nd Shift)
AShift + F
BCtrl + Shift + P
CCtrl + V
DCtrl + P

सही उत्तर: Ctrl + Shift + P

व्याख्या (Explanation)

यह शॉर्टकट Word में सीधे Font Size Box खोलने के लिए उपयोग होता है।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 2nd Shift)

12

एम.एस. एक्सेल में, निम्नलिखित में से कौन-सा फ़ंक्शन वर्कशीट के बाकी हिस्सों में स्क्रॉल करते समय विशिष्ट पंक्तियों और/या कॉलम को दृश्यमान बनाए रखता है -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 2nd Shift)
Aफ्रीज़ पेंस
Bसिंक्रोनस स्क्रॉलिंग
Cस्मार्ट लुकअप
Dकस्टम व्यू

सही उत्तर: फ्रीज़ पेंस

व्याख्या (Explanation)

Freeze Panes से शीर्ष पंक्तियाँ या बाएँ कॉलम स्क्रॉल करने पर भी दिखाई देते रहते हैं।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 2nd Shift)

13

एम एस पॉवरपॉइंट में कॉन्फ्रेंस स्लाइड शो के दौरान निम्नलिखित में से कौन-सा दृश्य प्रदर्शित किया जाता है -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 1st Shift)
Aस्लाइड सॉर्टर दृश्य
Bआउटलाइन दृश्य
Cस्लाइड दृश्य
Dस्लाइड शो दृश्य

सही उत्तर: स्लाइड शो दृश्य

व्याख्या (Explanation)

PowerPoint में जब प्रस्तुति (Presentation) दी जाती है या सम्मेलन (Conference) में दिखाया जाता है, तब Slide Show View का उपयोग किया जाता है। यह दृश्य स्लाइड को पूर्ण स्क्रीन पर प्रदर्शित करता है ताकि दर्शक स्पष्ट रूप से देख सकें।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 1st Shift)

14

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड में, कीबोर्ड शॉर्टकट ‘Ctrl+ E’ का उपयोग ______ के लिए किया जाता है।

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 1st Shift)
Aचयनित टेक्स्ट को कॉपी करने
Bटेक्स्ट को केंद्र में सरेखित करने
Cसंपूर्ण दस्तावेज़ का चयन करने
Dटेक्स्ट के पहले शब्द को कैपिटल में लिखने

सही उत्तर: टेक्स्ट को केंद्र में सरेखित करने

व्याख्या (Explanation)

Ctrl + L → टेक्स्ट को बाएँ संरेखित करता है। Ctrl + R → टेक्स्ट को दाएँ संरेखित करता है। Ctrl + E → टेक्स्ट को केंद्र (Center) में संरेखित करता है। Ctrl + J → टेक्स्ट को समान रूप से (Justify) करता है।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (20 Sep. 2025 1st Shift)

15

वर्ड में “मेल मर्ज” नामक सुविधा का मुख्य उद्देश्य क्या है -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 2nd Shift)
Aदस्तावेज़ों को थोक में प्रिंट करना
Bपीडीएफ प्रारूप में दस्तावेज़ बनाना
Cप्रत्येक प्राप्तकर्ता के लिए वैयक्तिकृत दस्तावेज़ों का एक समूह बनाना
Dदस्तावेज़ की वर्तनी जाँचना

सही उत्तर: प्रत्येक प्राप्तकर्ता के लिए वैयक्तिकृत दस्तावेज़ों का एक समूह बनाना

व्याख्या (Explanation)

मेल मर्ज (Mail Merge) सुविधा का उपयोग एक ही दस्तावेज़ (जैसे पत्र या आमंत्रण) को अलग-अलग प्राप्तकर्ताओं के नाम व विवरण के साथ स्वचालित रूप से तैयार करने के लिए किया जाता है।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 2nd Shift)

16

MS PowerPoint में डुप्लिकेट स्लाइड बनाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी शॉर्टकट कुंजी का उपयोग किया जाता है -

📋 पूछा गया: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 1st Shift)
ACtrl + Shift + N
BCtrl + Alt + D
CCtrl+ Alt + N
DCtrl + Shift + D

सही उत्तर: Ctrl + Shift + D

व्याख्या (Explanation)

MS PowerPoint में Ctrl + Shift + D दबाने से वर्तमान स्लाइड की डुप्लिकेट स्लाइड तुरंत बन जाती है।

📋

स्रोत: RSSB Fourth Class Exam 2024 (19 Sep. 2025 1st Shift)

17

MS Office में व्याकरण और वर्तनी की जाँच के लिए निम्नलिखित में से किस कुंजी का उपयोग किया जाता है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift
AF1
BF2
CF9
DF7

सही उत्तर: F7

व्याख्या (Explanation)

F7 माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस (वर्ड, पावरपॉइंट आदि) में वर्तनी और व्याकरण की जाँच (Spell Check) के लिए उपयोग की जाती है।

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift

18

निम्नलिखित में से कौन सा स्प्रेडशीट/एमएस एक्सेल का गणितीय फंक्शन नहीं है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift
Aसमीफ [SUMIF()]
Bटुडे [TODAY()]
Cराउंड [ROUND()]
Dकाउंट [COUNT()]

सही उत्तर: टुडे [TODAY()]

व्याख्या (Explanation)

टुडे [TODAY()] एक डेट/टाइम फंक्शन है जो वर्तमान तारीख देता है, न कि गणितीय फंक्शन।

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift

19

निम्नलिखित में से कौन सी शॉर्टकट कुंजियां M.S Office में हाइपरलिंक सम्मिलित करती है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift
ACtrl+K
BCtrl+M
CCtrl+J
DCtrl+D

सही उत्तर: Ctrl+K

व्याख्या (Explanation)

Ctrl+K माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस (वर्ड, एक्सेल आदि) में हाइपरलिंक सम्मिलित करने की शॉर्टकट कुंजी है।

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar Exam 2025 2nd Shift

20

एमएस वर्ड (MS Word) में हाड़परलिंक डालने के लिए निम्न में से कौन सी शॉर्टकट कुंजी (key) का उपयोग किया जाता है -

📋 पूछा गया: Rajasthan Patwar Exam 2025 1st Shift
AAlt +X
BCtrl + K
CCtrl +S
DCtrl+ F

सही उत्तर: Ctrl + K

व्याख्या (Explanation)

Ctrl + K एमएस वर्ड में हाइपरलिंक डालने के लिए उपयोग की जाने वाली शॉर्टकट कुंजी है।

📋

स्रोत: Rajasthan Patwar Exam 2025 1st Shift

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams