⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस PYQ in Hindi - पेज 4

इस पेज पर Computer Knowledge के माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 478 प्रश्नों में से यह पेज 4 है।

31

किसी चयनित टेक्स्ट के आकार को प्रत्येक बार 01 बढ़ाने के लिए प्रयोग किया जाता है

Actrl+]
Bctrl+[
Cctrl+}
Dctrl+)

सही उत्तर: ctrl+]

व्याख्या (Explanation)

Ctrl+] शॉर्टकट MS Word जैसे सॉफ्टवेयर में फॉन्ट साइज को 1 पॉइंट बढ़ाता है।

32

वर्तनी टूल ---------- टूलबार पर स्थित होता है

Aस्टैण्डर्ड
Bफॉर्मेटिंग
Cड्राइंग
Dरिव्यु

सही उत्तर: रिव्यु

व्याख्या (Explanation)

MS Word में वर्तनी और व्याकरण जांच (Spelling & Grammar) रिव्यू टैब पर होती है।

33

एम एस एक्सेल में (Go To) विकल्प पर जाने के लिए निन्नलिखित में से कौन सी शॉर्टकट key है -

AF4
BF5
CF7
DF10

सही उत्तर: F5

व्याख्या (Explanation)

F5 एक्सेल में “Go To” कमांड को सक्रिय करता है, जिससे सेल या रेंज पर जाया जा सकता है।

34

एमएस वर्ड 2007 में यह सुविधा नहीं है ?

Aईमेल
Bमेल मर्ज
Cटेबिल
Dस्पेल चेक

सही उत्तर: ईमेल

व्याख्या (Explanation)

एमएस वर्ड 2007 में मेल मर्ज, टेबल, और स्पेल चेक की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन यह सीधे ईमेल भेजने की सुविधा प्रदान नहीं करता।

35

ऑटोकरेक्ट मूलरूप में किस शब्दों को बदलने के लिए बनाया गया था -

📋 पूछा गया: Informatics Assistant Exam 2018
Aछोटे, बार-बार आने वाले
Bव्याकरणिक रूप से गलत
Cगलत वर्तनी
Dसमान

सही उत्तर: गलत वर्तनी

व्याख्या (Explanation)

ऑटोकरेक्ट गलत वर्तनी वाले शब्दों को स्वचालित रूप से ठीक करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

📋

स्रोत: Informatics Assistant Exam 2018

36

वर्ड रैप फीचर है -

Aजरूरत के अनुसार टेक्सट को अपने आप दुसरी लाइन में ले जाता है।
Bडाॅक्यूमेंट के सबसे नीचे आता है।
Cटेक्सट के उपर लिखने को अनुमत करता है।
Dइनमें से कोई नहीं।

सही उत्तर: जरूरत के अनुसार टेक्सट को अपने आप दुसरी लाइन में ले जाता है।

व्याख्या (Explanation)

वर्ड रैप टेक्स्ट को स्वचालित रूप से अगली पंक्ति में ले जाता है जब वह लाइन की चौड़ाई से अधिक होता है।

37

एम. एस. वर्ड में फाइल को किस नाम से जाना जाता है -

Aकमाण्ड
Bप्रोग्राम
Cसलाइड
Dडोक्यूमेंट

सही उत्तर: डोक्यूमेंट

व्याख्या (Explanation)

एम.एस. वर्ड में बनाई गई फाइल को डोक्यूमेंट कहते हैं, क्योंकि यह टेक्स्ट और अन्य सामग्री का दस्तावेज होता है।

38

किस कमाण्ड के द्वारा डाॅक्यूमेंट को प्रिन्ट करने से पूर्व देख सकते हैं -

Aप्रिन्ट
Bवेब डिस्पले
Cप्रिन्ट प्रिव्यू
Dडिस्पले

सही उत्तर: प्रिन्ट प्रिव्यू

व्याख्या (Explanation)

प्रिंट प्रिव्यू कमांड प्रिंट करने से पहले डॉक्यूमेंट का प्रारूप दिखाती है, ताकि यह देखा जा सके कि प्रिंट कैसा दिखेगा।

39

एक्सेल में जहां रो व काॅलम मिलते हैं, उसको आप क्या कहते हैं -

Aएक सेल
Bएक ब्लाॅक
Cएक बाॅक्स
Dइनमें सेे कोई नहीं

सही उत्तर: एक सेल

व्याख्या (Explanation)

एक्सेल में रो और कॉलम के मिलन बिंदु को सेल कहते हैं, जहां डेटा दर्ज किया जाता है।

40

चार्ट में एक बाॅक्स जिसमें हर रिकाॅर्ड का नाम लिखा जाता है कहलाता है -

Aसेल
Bलीजेंड
Cएक्सिस
Dटाइटल

सही उत्तर: लीजेंड

व्याख्या (Explanation)

लीजेंड चार्ट में वह बॉक्स होता है जो चार्ट के विभिन्न रिकॉर्ड्स या डेटा की पहचान करता है। यह उदाहरण चार्ट वर्ष 2013, 2014, 2015 के रंगों को समझाते हुए एक लीजेंड दिखाता है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams