⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

अंतरजाल (इंटरनेट) PYQ in Hindi - पेज 6

इस पेज पर Computer Knowledge के अंतरजाल (इंटरनेट) से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 225 प्रश्नों में से यह पेज 6 है।

51

वेब ब्राउजर का क्या काम होता है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (COPA) Exam 2024
Aवेबसाइट बनाना
Bवेब पेज ऐक्सेस करना और दिखाना
Cईमेल करना
Dकंप्यूटर पर फाइल स्टोर करना

सही उत्तर: वेब पेज ऐक्सेस करना और दिखाना

व्याख्या (Explanation)

वेब ब्राउजर (जैसे Chrome) वेब पेज को लोड और डिस्प्ले करता है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (COPA) Exam 2024

52

इंटरनेट ऐक्सेस के संदर्भ में आईएसपी का पूरा नाम क्या है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor (COPA) Exam 2024
Aइंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर
Bइंटरनेट सिक्योरिटी प्रोटोकोल
Cइंटरनेट सिस्टम प्रोटोकोल
Dइंटरनेट सिग्नल प्रोवाइडर

सही उत्तर: इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर

व्याख्या (Explanation)

ISP (Internet Service Provider) इंटरनेट कनेक्शन प्रदान करता है।

📋

स्रोत: Junior Instructor (COPA) Exam 2024

53

ईमेल में किस फिचर से ईमेल को बाद में भेजने के लिए शेड्यूल किया जा सकता है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
Aशेड्यूल्ड सेंड
Bटाइम सेंड
Cडिलेड सेंड
Dपोस्टरपोन

सही उत्तर: शेड्यूल्ड सेंड

व्याख्या (Explanation)

“Scheduled Send” से ईमेल को बाद में भेजने के लिए सेट किया जा सकता है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024

54

सर्च इंजन का क्या उद्देश्य है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
Aवेब पेज बनाना
Bइंटरनेट ब्राउज करना
Cवेब पर जानकारी ढूंढना
Dईमेल भेजना

सही उत्तर: वेब पर जानकारी ढूंढना

व्याख्या (Explanation)

यह इंटरनेट पर जानकारी खोजने के लिए उपयोग किया जाता है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024

55

“यूआरएल” का पूर्ण रूप क्या है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
Aयूनिफॉर्म रिक्वेस्ट लोकेटर
Bयूनिवर्सल रिक्वेस्ट लोकेटर
Cयूनिवर्सल रिसोर्स लोकेटर
Dयूनिफॉर्म रिसोर्स लोकेटर

सही उत्तर: यूनिफॉर्म रिसोर्स लोकेटर

व्याख्या (Explanation)

यूनिफॉर्म रिसोर्स लोकेटर, वेब पते के रूप में कार्य करता है।

📋

स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024

56

निम्न में से कौन-सा मान्य टॉप लेवल डोमेन (टीएलडी) नहीं है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
A.नेट (.net)
B.ओआरजी (.org)
C.कॉम (.com)
D.वेब (.web)

सही उत्तर: .वेब (.web)

व्याख्या (Explanation)

.web एक मान्य TLD नहीं है। शीर्ष-स्तरीय डोमेन नाम इंटरनेट के पदानुक्रमित डोमेन नाम सिस्टम (DNS) में उच्चतम स्तर का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे डोमेन नाम का अंतिम खंड हैं, जो अंतिम बिंदु के बाद दिखाई देते हैं।

📋

स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024

57

ईमेल के संदर्भ में 'सीसी' का क्या अर्थ है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
Aकॉमन कॉपी
Bकार्बन कॉपी
Cकॉन्फिडेंशियल कॉपी
Dकॉपी सेंटर

सही उत्तर: कार्बन कॉपी

व्याख्या (Explanation)

CC (Carbon Copy) का उपयोग ईमेल में किसी व्यक्ति को सूचनार्थ जोड़ने के लिए किया जाता है, ताकि वे भी संदेश की प्रति देख सकें।

📋

स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024

58

अपने इनबॉक्स में किस कार्रवाई से नए ईमेल देखे जा सकते हैं -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
Aफॉर्वर्ड
Bआरकाइव
Cरीफ्रेश
Dडिलीट

सही उत्तर: रीफ्रेश

व्याख्या (Explanation)

जब उपयोगकर्ता अपने इनबॉक्स को रीफ्रेश करता है, तो नए ईमेल प्रदर्शित हो जाते हैं।

📋

स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024

59

ईमेल भेजने के लिए सामान्यतः किस प्रोटोकॉल का उपयोग किया जाता है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
Aएच टी टी पी
Bएफ टी पी
Cएस एम टी पी
Dएस एन एम पी

सही उत्तर: एस एम टी पी

व्याख्या (Explanation)

SMTP प्रोटोकॉल का उपयोग ईमेल भेजने के लिए किया जाता है। यह सर्वर-टू-सर्वर ईमेल संचार को सक्षम बनाता है। IMAP और POP3 ईमेल प्राप्त करने के लिए उपयोग होते हैं।

📋

स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024

60

ईमेल में सीसी का क्या उद्देश्य है -

📋 पूछा गया: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
Aईमेल को गोपनीय मार्क करना
Bईमेल की प्राथमिकता दर्शाना
Cईमेल के लिए रीड रिसीप्ट का अनुरोध करना
Dअतिरिक्त प्राप्तकर्ताओं को ईमेल की कॉपी भेजना

सही उत्तर: अतिरिक्त प्राप्तकर्ताओं को ईमेल की कॉपी भेजना

व्याख्या (Explanation)

CC (Carbon Copy) का उपयोग अतिरिक्त प्राप्तकर्ताओं को ईमेल भेजने के लिए किया जाता है, जिससे वे संदेश की जानकारी प्राप्त कर सकें।

📋

स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams