सर्च इंजन का क्या उद्देश्य है -
सही उत्तर: इंटरनेट पर जानकारी ढूंढना
व्याख्या (Explanation)
Google, Bing, और Yahoo जैसे सर्च इंजन इंटरनेट पर जानकारी खोजने के लिए उपयोग किए जाते हैं।
स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
RPSC & RSMSSB PYQ Practice
इस पेज पर Computer Knowledge के अंतरजाल (इंटरनेट) से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 225 प्रश्नों में से यह पेज 7 है।
सर्च इंजन का क्या उद्देश्य है -
सही उत्तर: इंटरनेट पर जानकारी ढूंढना
व्याख्या (Explanation)
Google, Bing, और Yahoo जैसे सर्च इंजन इंटरनेट पर जानकारी खोजने के लिए उपयोग किए जाते हैं।
स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
ईमेल में सब्जेक्ट लाइन का क्या उद्देश्य है -
सही उत्तर: ईमेल कॉन्टेंट का छोटा सारांश देना
व्याख्या (Explanation)
सब्जेक्ट लाइन ईमेल का संक्षिप्त विवरण देती है, जिससे प्राप्तकर्ता यह तय कर सकता है कि उसे खोलना है या नहीं। ईमेल सब्जेक्ट लाइन को सूचनात्मक, आकर्षक और संक्षिप्त रखना महत्वपूर्ण है।
स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
बड़ी फाइलें डाउनलोड करने के लिए वाई-फाई का उपयोग करने का क्या लाभ है -
सही उत्तर: मोबाइल डेटा की तुलना में तेज डाउनलोड
व्याख्या (Explanation)
वाई-फाई कनेक्शन आमतौर पर मोबाइल डेटा की तुलना में अधिक बैंडविड्थ और गति प्रदान करता है, जिससे बड़ी फ़ाइलों का डाउनलोड तेज़ हो जाता है।
स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
निम्न में से कौन-सा मान्य ईमेल शिष्टाचार व्यवहार नहीं है -
सही उत्तर: जोर देने के लिए सभी बड़े अक्षरों का उपयोग
व्याख्या (Explanation)
ईमेल में सभी अक्षर बड़े (CAPS LOCK) में लिखना अशिष्टता मानी जाती है।
स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
ईमेल में किस विकल्प से किसी मैसेज को ज़रूरी या अर्जेंट मार्क करने की यूजर्स को अनुमति देता है -
सही उत्तर: प्रायोरिटी
व्याख्या (Explanation)
ईमेल में “प्रायोरिटी” सेट करने से प्राप्तकर्ता को संदेश की महत्ता का संकेत मिलता है। अन्य विकल्प जैसे “फ्लैग” और “स्टार” ईमेल को ट्रैक करने या सेव करने के लिए होते हैं।
स्रोत: Junior Instructor(CLIT) Exam 2024
निम्नलिखित में से कौन एक सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट नहीं है -
सही उत्तर: हॉट मेल
व्याख्या (Explanation)
हॉटमेल एक ईमेल सेवा है, जबकि फेसबुक, स्नैपचैट, और X (पूर्व ट्विटर) सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म हैं।
स्रोत: CET 2024 (Graduate) 28 September 2024 Shift-2
निम्नलिखित में से कौन सा सोशल मीडिया का माध्यम (मोड) नहीं है -
सही उत्तर: ब्रॉडबैंड
व्याख्या (Explanation)
सोशल मीडिया के माध्यम (जैसे ब्लॉगिंग, फेसबुक, ट्विटर) लोगों के बीच संवाद और सामग्री साझा करने के प्लेटफॉर्म हैं। ब्रॉडबैंड एक इंटरनेट सेवा है, जो सोशल मीडिया का माध्यम नहीं बल्कि एक कनेक्टिविटी साधन है।
स्रोत: CET 2024 (Graduate) 27 September 2024 Shift-1
निम्नलिखित में से कौन व्यक्ति ने 1989 में वर्ल्ड वाइड वेब (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू) की आविष्कार की थी -
सही उत्तर: टिम बैरनर्स-ली/ Tim Berners-Lee
व्याख्या (Explanation)
टिम बर्नर्स-ली ने 1989 में वर्ल्ड वाइड वेब (WWW) का आविष्कार किया था, जो इंटरनेट के उपयोग को सरल और अधिक सुलभ बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण विकास था।
स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - L1)
___ एक वेब ब्राउज़र था जिसे नैशनल सेंटर फॉर सुपरकंप्यूटिंग एप्लीकेशन (एनसीएसए/NCSA) ने विकसित किया था -
सही उत्तर: मौज़ेक
व्याख्या (Explanation)
मोज़ेक को 1992 के अंत में इलिनोइस विश्वविद्यालय के नेशनल सेंटर फॉर सुपरकंप्यूटिंग एप्लीकेशन (एनसीएसए) में विकसित किया गया था, जिसे जनवरी 1993 में रिलीज़ किया गया।
स्रोत: Rajasthan Police Constable Exam 2024 ( SHIFT - K1)
निम्नलिखित में से कौन सा कार्य ऑनलाइन (इंटरनेट) पर नहीं किया जा सकता है? (निम्न में से सबसे उपयुक्त विकल्प को चुनें)
सही उत्तर: फसलो की बुआई
व्याख्या (Explanation)
ऑनलाइन (इंटरनेट) के माध्यम से हवाई टिकट बुक करना, बैंक स्टेटमेंट की जाँच करना, और कपड़ों की खरीदारी की जा सकती है, लेकिन फसलों की बुआई एक ऐसा कार्य है जिसे ऑनलाइन नहीं किया जा सकता है। यह एक भौतिक प्रक्रिया है जो खेत में की जाती है।
स्रोत: Hostel Superintendent Grade-II(SJED)-2024