⚡ RajRevision

RPSC & RSMSSB PYQ Practice

Network and communication PYQ in Hindi - पेज 2

इस पेज पर Computer Knowledge के Network and communication से संबंधित पिछले वर्षों में पूछे गए महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) उत्तर और व्याख्या सहित दिए गए हैं। कुल 142 प्रश्नों में से यह पेज 2 है।

11

ब्लूटूथ किसका उदाहरण है -

Aपर्सनल एरिया नेटवर्क
Bलोकल एरिया नेटवर्क
Cवर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क
Dवाइड एरिया नेटवर्क

सही उत्तर: पर्सनल एरिया नेटवर्क

व्याख्या (Explanation)

ब्लूटूथ एक PAN (Personal Area Network) तकनीक है, जो छोटी दूरी में डिवाइसेज को वायरलेस तरीके से जोड़ता है।

12

होस्ट जिंदा है या नहीं की जांच करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, वह कमांड लाइन यूटिलिटी है -

📋 पूछा गया: COMPILER Exam 2016
APING
BTelnet
CIPConfig
DNTP

सही उत्तर: PING

व्याख्या (Explanation)

PING (Packet Internet Groper) कमांड का उपयोग नेटवर्क में होस्ट की उपलब्धता जांचने के लिए किया जाता है।

📋

स्रोत: COMPILER Exam 2016

13

जब एक से अधिक प्रयोगकर्ता एक साथ केन्द्रीय कम्प्यूटर का उपयोग करते है, तो किस की आवश्यकता पड़ती है -

Aलाइट पैन
Bमाउस
Cडिजिटाइजर
Dटर्मिनल

सही उत्तर: टर्मिनल

व्याख्या (Explanation)

टर्मिनल का उपयोग मल्टी-यूजर सिस्टम में केन्द्रीय कम्प्यूटर से कनेक्ट होने के लिए किया जाता है।

14

ओपन सिस्टम इंटरकनेक्शन (ओ एस आई) माॅडल की पहली लेयर है -

📋 पूछा गया: Informatics Assistant Exam 2018
Aफिजिकल लेयर
Bलिंक लेयर
Cट्रान्सपोर्ट लेयर
Dनेटवर्क लेयर

सही उत्तर: फिजिकल लेयर

व्याख्या (Explanation)

OSI मॉडल की पहली लेयर, फिजिकल लेयर, हार्डवेयर और डेटा ट्रांसमिशन के भौतिक पहलुओं जैसे केबल और सिग्नल से संबंधित है।

📋

स्रोत: Informatics Assistant Exam 2018

15

IPV6 एड्रेस का साइज होता है -

📋 पूछा गया: Informatics Assistant Exam 2018
A264 बिट्स
B128 बिट्स
C64 बिट्स
D32 बिट्स

सही उत्तर: 128 बिट्स

व्याख्या (Explanation)

IPv6 एड्रेस 128 बिट का होता है, जो IPv4 (32 बिट) की तुलना में अधिक एड्रेस (~3.4×10³⁸ (2¹²⁸)) प्रदान करता है। हेक्साडेसीमल (जैसे 2001:0db8::1)

📋

स्रोत: Informatics Assistant Exam 2018

16

‘इथरनेट’ किसका अगल नाम है -

📋 पूछा गया: Informatics Assistant Exam 2018
Aलोकल एरिया नेटवर्क (LAN)
Bमेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क (MAN)
Cवाइड एरिया नेटवर्क (WAN)
Dपिकोनेट एरिया नेटवर्क (PAN)

सही उत्तर: लोकल एरिया नेटवर्क (LAN)

व्याख्या (Explanation)

इथरनेट एक तकनीक है, जो LAN (Local Area Network) में डिवाइसेज को जोड़ने के लिए उपयोग होती है।

📋

स्रोत: Informatics Assistant Exam 2018

17

इथरनेट की सामान्यत: गति होती है -

📋 पूछा गया: Informatics Assistant Exam 2018
A64 केबीपीएस
B64 एमबीपीएस
C10 केबीपीएस
D10 एमबीपीएस

सही उत्तर: 10 एमबीपीएस

व्याख्या (Explanation)

पारंपरिक इथरनेट की गति 10 Mbps थी, लेकिन आधुनिक इथरनेट 100 Mbps, 1 Gbps या अधिक हो सकता है।

📋

स्रोत: Informatics Assistant Exam 2018

18

किस टोपोलॉजी में सारी डिवाइस सेंट्रल हब से कनेक्ट होती हैं -

Aबस टोपोलॉजी
Bरिंग टोपोलॉजी
Cस्टार टोपोलॉजी
Dट्री टोपोलॉजी

सही उत्तर: स्टार टोपोलॉजी

व्याख्या (Explanation)

स्टार टोपोलॉजी में सभी डिवाइस एक सेंट्रल हब या स्विच से जुड़ी होती हैं।

19

निम्न में से विषम बताएं -

Aराउटर
Bस्विच
Cहब
Dपैकेट्स

सही उत्तर: पैकेट्स

व्याख्या (Explanation)

राउटर, स्विच, और हब नेटवर्किंग डिवाइस हैं, जबकि पैकेट्स डेटा के छोटे हिस्से हैं।

20

IPv4 एड्रेस कितने बिट का होता है -

A16 बिट्स
B32 बिट्स
C64 बिट्स
D128 बिट्स

सही उत्तर: 32 बिट्स

व्याख्या (Explanation)

IPv4 एड्रेस 32 बिट का होता है, जो चार 8-बिट नंबरों (जैसे 192.168.1.1) के रूप में दर्शाया जाता है।

थ्योरी का रिवीजन करें? 📖

इस टॉपिक के विस्तृत नोट्स पढ़ने के लिए वापस जाएँ

नोट्स पढ़ें →
🏠HomeFast Notes🎯PYQ Trend📄Exams